Virat-Anushka: विराट कोहली-अनुष्का शर्मा ने मुंबई में किराये पर लिया घर, रेंट जान रह जाएंगे हैरान

Virat-Anushka Rent Flat in Mumbai: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। एक बार फिर विरुष्का चर्चे में हैं। वजह है दोनों का नया आशियाना।

Report :  Anupma Raj
Update: 2022-11-23 04:24 GMT

Virat Kohli Anushka Sharma (Image: Social Media)

Virat-Anushka New House: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। एक बार फिर विरुष्का चर्चे में हैं। वजह है दोनों का नया आशियाना। दरअसल भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी वाइफ अनुष्का शर्मा ने मुंबई में किराया पर एक घर लिया है। जानकारी के अनुसार, यह फ्लैट मुंबई के जुहू इलाके में, समंदर किनारे है। विराट-अनुष्का का यह नया घर चौथी मंजिल पर और सी-फेसिंग है।

बता दें विराट कोहली (Virat Kohli) ने 1,650 वर्ग फुट के फ्लैट के लिए 7.50 लाख चुका भी दिया है। पिछले माह 17 अक्टूबर को ही डील फाइनल हो गई थी। वहीं इस घर के रेंट की बात करें तो विराट-अनुष्का हर महीने 2.76 लाख प्रति महीना रेंट देने होंगे। इस फ्लैट के साथ दो अंडरग्राउंड पार्किंग (Underground Parking) की भी सुविधा मौजूद है। आपको बता दें यह अपार्टमेंट क्रिकेट एडमिनिस्ट्रेटर और पूर्व क्रिकेटर समरजीत सिंह गायकवाड़ (Samarjeet Singh Gaikwad) का है, जो बड़ौदा के शाही परिवार के वंशज हैं। 

विराट के पास कई महंगे बंगले हैं। जानकारी के लिए बता दें कोहली दुनिया के शीर्ष 10 सबसे अधिक कमाई वाले एथलीटों की सूची में एकमात्र क्रिकेटर हैं। इतना ही नहीं कोहली प्रति इंस्टाग्राम पोस्ट के लिए 8.9 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। फोर्ब्स (Forbes) के अनुसार, कोहली ऑडी, प्यूमा, मिंत्रा और अन्य जैसे ब्रांडों से सालाना 20 मिलियन डॉलर यानी भारतीय रुपए के मुताबिक (165 करोड़ रुपये) से अधिक कमाते हैं। 

अक्सर विरुष्का (Virushka) की जोड़ी सुर्खियां बटोरती रहती है। दरअसल पिछले दिनों वैकेशन पर विराट और अनुष्का अपनी बेटी वमिका (Vamika Kohli) के साथ उत्तराखंड गए थे। दोनों की तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब जमकर वायरल हुई थी। 

दोनों उत्तराखंड में छुट्टियां मनाने गए थे। दोनों, उत्तराखंड के नीम करोली बाबा के आश्रम भी (Neem Karoli Baba) पहुंचे थे और आशीर्वाद भी लिया था। इसके बाद दोनों अपनी बेटी के साथ नैनीताल के कैंचीधाम भी पहुंचे। जहां फैंस के साथ उन्होंने तस्वीरें भी खिंचवाई थी। विराट और अनुष्का (Anushka Sharma) की जोड़ी को फैंस खूब पसंद करते हैं।


Tags:    

Similar News