Rajat Patidar ही क्यों बने RCB के कप्तान, Virat Kohli ने दिया जवाब, किया बड़ा खुलासा
Virat Kohli On RCB Captain Rajat Patidar: रजत पाटीदार को आरसीबी का नया कप्तान बनाया गया है। रजत पाटीदार के कप्तान बनने पर विराट कोहली ने बड़ा खुलासा किया है।;
Virat Kohli Rajat Patidar (Credit: Social Media)
Virat Kohli On RCB Captain Rajat Patidar: आईपीएल 2025 का आगाज कल यानी 22 मार्च से होने जा रहा है। आईपीएल के 18वें सीजन का पहला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में खेला जाएगा। दिलचस्प बात ये है कि, इस बार केकेआर और आरसीबी दोनों ही नए कप्तान के साथ उतरेंगी। जहां केकेआर का कमान अजिंक्य रहाणे संभालेंगे तो वहीं आरसीबी की कप्तानी रजत पाटीदार करेंगे। रजत पाटीदार को आरसीबी का नया कप्तान बनाया गया है। रजत पाटीदार के कप्तान बनने पर विराट कोहली ने बड़ा खुलासा किया है।
Rajat Patidar ही क्यों बने RCB के कप्तान, Virat Kohli ने किया खुलासा (Virat Kohli On RCB New Captain Rajat Patidar):
भारत और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाड़ी विराट कोहली ने रजत पाटीदार को लेकर बड़ा खुलासा किया है। किंग कोहली ने बताया है कि, क्यों रजत पाटीदार को ही RCB का कप्तान बनाया गया है। एक इंटरव्यू में Virat Kohli ने कहा है कि, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के नये कप्तान रजत पाटीदार लंबे समय तक कप्तानी करेंगे।
विराट कोहली ने टीम के अनबॉक्स कार्यक्रम में कहा कि, रजत पाटीदार लंबे समय तक आपका कप्तान रहने वाला है। रजत एक अच्छा कप्तान साबित होगा, उसके पास वह सब कुछ है जो सफल कप्तान होने के लिए चाहिए। हर सत्र की तरह रोमांच और खुशी भी है।।मैं 18 साल से RCB के लिए खेल रहा हूं और मुझे आरसीबी से प्यार है। हमारे पास बेहतरीन टीम है और मैं इसके लिए काफी रोमांचित हूं।
वहीं रजत पाटीदार ने कहा कि, "विराट भाई, एबी डिविलियर्स, क्रिस गेल जैसे लीजैंड ने आरसीबी के लिए IPL खेला है। मैं उन्हें देखकर बड़ा भी हुआ हूं। मुझे शुरू ही से ये टीम काफी पसंद है और मुझे खुशी है कि टी20 क्रिकेट की इतनी बड़ी टीम की कप्तानी का मौका मिला है।"
बता दें कि, आईपीएल 2008 के शुरू होने के बाद से ही आरसीबी के लिये खेल रहे कोहली टीम का चेहरा रहे हैं। विराट कोहली ने एक दशक से अधिक समय तक कप्तानी भी की है।
विराट कोहली के बाद फाफ डु प्लेसिस को RCB का कप्तान बनाया गया। फाफ डु प्लेसिस के बाद अब रजत पाटीदार को RCB का नया कप्तान बनाया गया है। बता दें कि, फाफ डु प्लेसिस अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का नहीं बल्कि दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने अक्षर पटेल को अपना नया कप्तान और फाफ डु प्लेसिस को नया उपकप्तान बनाया है।