विराट कोहली के फिटनेस का राज क्या है, नहीं खाते हैं ये चीजें

भारतीय कप्तान विराट कोहली फिट रहने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। साथ ही इसके लिए वह खान पीने का भी खास ख्याल रखते हैं। बीते कुछ सालों में टीम इंडिया के कप्तान ने अपने लिए कई कड़े पैमाने और ट्रेनिंग के बल पर बेहतरीन फिटनेस गोल हासिल किये हैं।

Update: 2023-06-06 18:53 GMT

लखनऊ: भारतीय कप्तान विराट कोहली फिट रहने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। साथ ही इसके लिए वह खान पीने का भी खास ख्याल रखते हैं। बीते कुछ सालों में टीम इंडिया के कप्तान ने अपने लिए कई कड़े पैमाने और ट्रेनिंग के बल पर बेहतरीन फिटनेस गोल हासिल किये हैं।

विराट कोहली ने करीब एक साल पहले भारतीय कप्तान ने पूरी तरह से मांसाहार का सेवन करना बंद कर दिया था। मटन और चिकन सहित तमाम मांसाहारी खाना कोहली ने बंद कर दिया।

यह भी पढ़ें...खुशखबरी: मात्र इतने रूपए में ले सकते हैं vivo U10 का मजा, इसमें है ये खास फीचर

कोहली ने अपनी डाइट में कई बदलाव किये हैं और खुद को फिच रखने के लिए ही उन्होंने यह बदलाव किया है। लगातार जिम में पसीना बहाने वाले कप्तान कोहली युवाओं के लिए तथा अन्य क्रिकेटरों के लिए रोल मॉडल का काम कर रहे हैं। मेहनत के बल पर कुछ भी हासिल किया जा सकता है और यह उन्होंने दिखाया भी है। फिटनेस के लिए और भी कई चीजें उन्होंने छोड़ी है, हम उसके बारे में आपको बताते हैं।

कोल्ड ड्रिंक से बनाई दूरी

खुद को फिट रखने के लिए विराट कोहली ने खुद को कोल्ड ड्रिंक से दूर रखने का निर्णय लिया। एक और खास बात यह भी है कि उन्हें एक कोल्ड ड्रिंक कंपनी से विज्ञापन की डील मिली तो उन्होंने करोड़ों रूपये का वह ऑफर भी ठुकरा दिया। उन्होंने कहा कि जब मैं खुद इसे नहीं पीता, तो दूसरों को पीने के लिए कैसे बोल सकता हूं। कोल्ड ड्रिंक को फिट इंसान के लिए खतरनाक बताया गया है।

यह भी पढ़ें...प्रियंका चोपड़ा ने किया ऐसा काम, आप भी करेंगे तारीफ, तस्वीरें हुईं वायरल

मीठा नहीं खाते

अपने आपको चुस्त और दुरुस्त रखने के लिए विराट कोहली मीठा नहीं खाते हैं। वह जिम जाना कभी नहीं भूलते। वर्कआउट करना उनके रोजमर्रा जीवन का हिस्सा है। उन्हें मीठे के अलावा ज्यादा तीखा और तेल वाला खाना भी पसंद नहीं है। वे इन चीजों से खुद को दूर ही रखते हैं।

कोहली अन्य साथियों के साथ रेस्टोरेंट में भी खाना खाते हैं तो मीठा बिलकुल नहीं खाते हैं। यह बातें उनके साथ खेल चुके एक भारतीय खिलाड़ी ने भी मानी।

यह भी पढ़ें...हाउसफुल 4: फिल्म का पोस्टर आया सामने, अक्षय ने कुछ इस अंदाज में किया इंट्रोड्यूस

बन गए शाकाहार

कुछ महीनो से भारतीय कप्तान ने एनिमल प्रोटीन यानि मटन, चिकन, अंडा और मछली आदि खाना छोड़ दिया है। वह मानते हैं कि इसे छोड़ने से उनकी पाचन शक्ति में मजबूती आई है तथा खेल का स्तर भी काफी बढ़ा है। मौजूदा समय में सोयाबीन, प्रोटीन शेक और सब्जियां उनके प्रोटीन का साधन हैं।

उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने जब नॉनवेज खाना छोड़ा था तब कोहली ने भी कहा था कि हो सकता है मैं भी आने वाले समय में शाकाहारी बन जाऊं और अब यह बात सच भी हो चुकी है।

Tags:    

Similar News