Virat kohli, हार्दिक पांड्या और केएल राहुल ने Canadian Punjabi Rapper Shubh को किया अनफॉलो

Shubhneet अपने 2021 ट्रैक 'वी रोलिन' से प्रसिद्धि मिली, जिससे उन्हें कनाडा, यूके, यूएस और न्यूजीलैंड में पंजाबी प्रवासी लोगों में लोकप्रियता हासिल करने में मदद मिली

Update:2023-09-20 17:29 IST

Shubhneet Singh पंजाब में जन्मे कनाडा निवासी 26 वर्षीय रैपर उस दिन विवादों में आ गए जब भारत-कनाडाई संबंध पर गर्मागर्मी बढ़ गई। दिग्गज भारतीय खिलाड़ी विराट कोहली के साथ कई दूसरे क्रिकेट खिलाड़ियों द्वारा पसंदीदा सिंगर ने आखिर ऐसा क्या कर दिया कि क्रिकेटर्स ने उन्हें अनफॉलो कर दिया है। इसके साथ इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड boAT ने शुभ के भारत दौरे की स्पॉन्सरशिप वापस ले ली है। जो शनिवार, 23 सितंबर को कॉर्डेलिया क्रूज़, मुंबई में एक प्रदर्शन के साथ शुरू होने वाला था।

भारतीय क्रिकेटर के पसंदीदा सिंगर थे शुभ

शुभ के भारतीय फैंस उनसे बेहद नाराज है, खासकर विराट कोहली, जिन्होंने कुछ समय पहले शुभ द्वारा इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए एक गाने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था "अभी मेरे पसंदीदा कलाकार @शुभवर्ल्डवाइड और मेरे सदाबहार डांसर इस गाने पर जो कर रहे हैं वह प्यार है। सच में मंत्रमुग्ध करने वाला है।'' विराट कोहली द्वारा शुभ को अनफॉलो करने के बाद क्रिकेटर केएल राहुल और हार्दिक पंड्या ने भी ऐसा ही किया। आपको बता शुभ के इंस्टाग्राम पर एक मिलियन फॉलोअर्स हैं और Spotify पर 13 मिलियन मंथली लिस्टनर (Monthly listener)हैं।

क्यों किया जा रहा शुभ को बॉयकॉट 

पंजाब पुलिस द्वारा खालिस्तानी आतंकवादी अमृतपाल सिंह की तलाश और गायक के कई अनुयायियों की गिरफ्तारी के दौरान शुभ ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर किया था। जिसे लेकर क्रिकेटर्स और boat brand ने सिंगर शुभनित से दूरी बना ली है।




 


शुभनीत का स्टील रोलिंग इंडिया टूर कैंसल

शुभ के "स्टिल रोलिंग इंडिया टूर" को रद्द करने से पहले, इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड boAt ने मंगलवार 19 सितंबर को घोषणा की कि टूर का प्रायोजन इसलिए वापस ले लिया गया है क्योंकि boat "सबसे पहला और सबसे महत्वपूर्ण एक सच्चा भारतीय ब्रांड" है। अपने फैसले के बारे में बताते हुए, boAT ने एक्स पर एक बयान में कहा कि"boAt ने बयान में कहा कि हम सच्चे भारतीय ब्रांड है। जब हमें कलाकार शुभ द्वारा पहले की गई टिप्पणियों के बारे में पता चला, हमने उनके टूर से अपना स्पॉन्सर्ड वापस लेने का फैसला लिया।'' 

चंद दिनों में शुभ ने बनाया नाम

शुभ अपने 2021 ट्रैक 'वी रोलिन' से प्रसिद्धि मिली, जिससे उन्हें कनाडा, यूके, यूएस और न्यूजीलैंड में पंजाबी प्रवासी लोगों में लोकप्रियता हासिल करने में मदद मिली। फिर उनके सिंगल, 'बैलर' ने भी बिलबोर्ड कैनेडियन हॉट 100 में जगह बनाई, 68वें स्थान पर रहे। रैपर ने 2021 में सिंगल 'डोंट लुक' के साथ शुरुआत की, जिसे उन्होंने पंजाबी पॉप कलाकार इरमान थियारा के साथ सह-निर्मित किया। बाद में, उन्होंने अपना सफल एकल, 'वी रोलिन' रिलीज़ किया, जो आज तक उनका सबसे अधिक स्ट्रीम किया गया गाना है। इसके बाद 'एलिवेटेड' और 'ऑफशोर' थे। इस साल की शुरुआत में, शुभ ने अपना पहला एल्बम 'स्टिल रोलिन' जारी किया, जो बिलबोर्ड कनाडाई चार्ट पर 16वें स्थान पर था। 

Tags:    

Similar News