भावुक हुए कोहली: धोनी को लेकर किया ये पोस्ट, कहा हमेशा याद रहेगा प्यार

धोनी के संन्यास के एलान के बाद कोहली ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए धोनी की तारीफ की और उनके लिए लिखा कि धोनी का योगदान न भुलाने वाला है।

Update: 2020-08-16 09:46 GMT
Dhoni-Kohali

भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तान कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी ने कल अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया। धोनी ने इसकी घोषणा अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करके दी। धोनी के यूं अचानक क्रिकेट को अलविदा कहने से हर कोई चौंक गया। धोनी के इस फैसले के बाद से लोग लगातार क्रिकेट में उनके योगदान के लिए उन्हें याद कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर उनके लिए पोस्ट शेयर कर रहे हैं। धोनी के आम फैंस से लेकर सेलेब्रिटीज और साथी खिलाड़ी सभी धोनी को उनके योगदान के लिए याद कर रहे हैं। इस बीच भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने धोनी के रिटायरमेंट पर उन्हें याद करते हुए एक भावुक पोस्ट शेयर किया है।

कोहली ने लिखा धोनी के लिए भावुक पोस्ट

धोनी के संन्यास के एलान के बाद कोहली ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए धोनी की तारीफ की और उनके लिए लिखा कि धोनी का योगदान न भुलाने वाला है। कोहली ने लिखा, 'हर क्रिकेटर के सफर का एक दिन अंत होता है। लेकिन जब आपका कोई करीबी इस तरह का फैसला लेता है तो आप ज्यादा भावुक महसूस करते हैं।' कोहली ने आगे धोनी को याद करते हुए लिखा, 'आपने जो इस देश के लिए किया है वो हर किसी के दिल में रहेगा।

ये भी पढ़ें- धोनी के रिटायरमेंट पर बोले BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली- यह एक युग का अंत

Dhoni-Kohali

लेकिन मैंने आपसे जो सम्मान और प्यार पाया है वो मेरे साथ ही रहेगा। पूरे विश्व ने आपकी उपलब्धियां देखी हैं मैंने आपको देखा है।' गौरतलब है कि कोहली ने धोनी से काफी कुछ सीखा है। जिसका ज़िक्र खुद कोहली कई बार कर चुके हैं। इसके साथ ही धोनी और कोहली की आपस में काफी अच्छी दोस्ती भी है। ऐसे में कोहली का धोनी को इस तरह याद करना लाज़िमी है।

कोहली ने सीखे धोनी से कप्तानी के गुर

Dhoni-Kohali

ये भी पढ़ें- धोनी की विदाई पर बोले गिलक्रिस्ट, आपके खिलाफ खेलते हुए मजा आया

विराट कोहली धोनी के टीम में रहते ही कप्तान तो बन गए लेकिन गई बार ऐसा देखा गया कि जब टीम किसी मुश्किल समय में फंसी उस समय धोनी ने खुद आगे आकर टीम को लीड किया। और मुश्किल परिस्थिति से निकाला। इसका उल्लेख कोहली ने भी कई बार किया है। कोहली एक बार एक इंटरव्यू में खुद बताया था कि एक वन डे मैच में 30 ओवर मैं कप्तान होता हूं और 20 ओवर धोनी।

Dhoni-Kohali

ये भी पढ़ें- MS Dhoni: क्रिकेटर न बनते तो इस काम को करते, जानिये खास बातें

कोहली ने बताया था कि शुरू के प्रमुख 10 ओवर और अंतिम के मेन 10 ओवर टीम की कमान महेंद्र सिंह धोनी ही संभालते हैं। बाकी बीच के 30 ओवर तक मैं कप्तानी करता हूं। फिलहाल अब कोहली सहित हर भारतीय क्रिकेट प्रशंसक को टीम में धोनी की कमी ज़रूर खलेगी। क्योंकि अब धोनी का वो फिनिश करने का अंदाज लोगों को नज़र नहीं आएगा। और न ही अब ये सुनाई देगा कि ' माही मार रहा है।'

सहवाग-गंभीर ने भी धोनी को दी विदाई

Dhoni-Sehwag

ये भी पढ़ें- MS Dhoni: रिकॉर्ड का ढेर, बहुत मुश्किल है जिनका टूटना

कोहली ही नहीं हर किसी ने धोनी को अपनी पोस्ट के ज़रिए विदाई दी। और उनके योगदान को याद किया। इसी कड़ी में पूर्व भारतीय धाकड़ सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने भी धोनी और उनके योगदान को याद करते हुए ट्वीट किया, 'उन जैसा खिलाड़ी होना नामुमकिन। ना कोई है, ना कोई था और ना कोई होगा एमएस जैसा। खिलाड़ी आते हैं जाते हैं, लेकिन कोई उनके जैसा शांत नहीं होगा। धोनी, लोगों से अपने जुड़ाव के कारण कई लोगों, युवा क्रिकेटरों की प्ररेणा हैं। ओम फिनिशाएय नम: सहवाग अपने लिखने के अलग अंदाज के लिए जाने जाते हैं। और सहवाग ने उसी अंदाज में धोनी को भी याद किया।

Dhoni-Gambheer

ये भी पढ़ें- धोनी के रिटायरमेंट पर बोले BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली- यह एक युग का अंत

सहवाग ने एक और ट्वीट में लिखा, 'वो आजादी नहीं जो क्रिकेट प्रशंसक चाहते थे। धोनी ने देश के 74वें स्वतंत्रता दिवस पर संन्यास का ऐलान किया है।' सहवाग ही नहीं हमेशा धोनी के साथ अपने रिश्तों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले सहवाग के जोड़ीदार सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने भी धोनी के लिए ट्वीट करते हुए लिखा 'इंडिया-ए से भारतीय टीम तक। हमारा पूरा सफर सवालों, कोमा, ब्लैंक और एक्सक्लेमेशन मार्क से भरा रहा। अब जब आपने अपने अध्याय को खत्म कर दिया, मैं आपको अनुभव से कह सकता हूं कि नया सफर रोमांचक होगा। यहां डीआरएस की सीमाएं नहीं हैं। आप शानदार खेले माही।'

Tags:    

Similar News