कब होगा विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप 2021, कहां खेला जाएगा यह खेल, देखें पूरी डिटेल्स

World Archery Championships 2021: क्या आपको पता है कि 2021 का विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप कब शुरू होगा और ये चैंपियनशिप किस देश में आयोजित होगा?

Written By :  Chitra Singh
Update: 2021-09-04 09:02 GMT

विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप (डिजाइन फोटो- सोशल मीडिया) 

World Archery Championships 2021: ओलंपिक के बाद सबसे प्रसिद्ध विश्व तीरंदाजी प्रतियोगिता होती है।  ओलंपिक के बाद विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप को दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित प्रतियोगिता माना जाता है। क्या आपको पता है कि 2021 का विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप कब शुरू होगा (World Archery Championships 2021 Kab Shuru Hoga) और विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप किस देश में आयोजित होगी (World Archery Championships held in which country)? चलिए आपको बताते हैं...

कब होगा विश्व तीरंदाजी चैपियनशिप 2021

इस साल का हुंडई विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप (Hyundai World Archery Championships 2021) 19 सितंबर से शुरू होगा। यह मुकाबला 26 सितंबर 2021 तक चलेगा। इस टूर्नामेंट में 12 सदस्यीय टीम शामिल होगी।

विश्व तीरंदाजी चैपियनशिप 2021 कहां होगा (World Archery Championships Kaha Hoga)

विश्व तीरंदाजी चैपियनशिप 2021 संयुक्त राज्य अमेरिका के यांकटन (Yankton, USA) में होगा। ऐसा चौथी बार होगा जब संयुक्त राज्य अमेरिका में इस आयोजन का मेजबानी करेगा। इससे पहले अमेरिका में साल 1969 में पेंसिल्वेनिया के वैली फोर्ज नेशनल पार्क में इसका आयोजन किया था। वहीं 1983 में लॉस एंजिल्स, कैलिफोर्निया और 2003 में न्यूयॉर्क में इस खेल का होस्ट कर चुका है।

विश्व तीरंदाजी चैपियनशिप (डिजाइन फोटो- सोशल मीडिया) 

कैसे होता है तीरंदाजों का चयन

तीरंदाजी प्रतियोगिता में पुरुष और महिला, रिकर्व और कंपाउंड डिवीजनों में स्पर्धा कराने के लिए विश्व तीरंदाजी सदस्य-राष्ट्र के द्वारा विश्व के सबसे बेहतरीन तीरंदाजों का चयन किया जाता है। जानकारी के मुताबिक, इस बार होने वाले विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप में कई ओलंपिक में भाग लेने वाले तीरंदाज भी नजर आएंगे।

यांकटन में होने वाले विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप में भारतीय खिलाड़ियो का चयन 4 और 5 अगस्त को हरियाणा के सोनीपत में हुआ था, जिसमें भारतीय तीरंदाजों का ट्रायल के आधार चयन किया गया है।

विश्व तीरंदाजी चैपियनशिप 2021 का शेड्यूल (World Archery Championship 2021 Schedule)

हुंडई विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप ((Hyundai World Archery Championships 2021) का क्वालिफिकेशन 21 सितंबर से 23 सितंबर 2021 तक राउंड एनएफएए ईस्टन यांकटन के तीरंदाजी केंद्र (NFAA Easton Yankton Archery Center) में होंगे, जबकि फाइनल राउंड 24 सितंबर से 26 सितंबर 2021 तक रिवरसाइड पार्क में होगा। 

2021 में तीरंदाजी विश्व चैंपियनशिप में भाग लेने वाले भारतीय टीम (Indian Team)

रिकर्व मेन (Recurve Men):- आदित्य चौधरी (Aditya Chaudhary), पार्थ सालुंके (Parth Salunke) और अतुल वर्मा (Atul Verma)।

रिकर्व वूमेन (Recurve Women):- कोमोलिका बरी (Komolika Bari), रिद्धि फोर (Ridhi Phor) और अंकिता भक्ति (Ankita Bhakat)।

कंपाउंड मेन (Compound Men):- अभिषेक वर्मा (Abhishek Verma), संगम सिंह बिस्ला (Sangam Singh Bisla) और ऋषभ यादव (Rishabh Yadav)।

कंपाउंड वूमेन (Compound Women):- मुस्कान किरर (Muskan Kirar), ज्योति सुरेखा वेन्नम (Jyothi Surekha Vennam) और प्रिया गुर्जर (Priya Gurjar)।

Tags:    

Similar News