वीमेंस प्रीमियर लीग का फाइनल मुकाबला आज, मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगी खिताबी जंग

WPL Final 2023: महिला प्रीमियर लीग में आज फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। वीमेंस प्रीमियर लीग के पहले फाइनल में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खिताबी जंग देखने को मिलेगी।

Update: 2023-03-26 04:41 GMT
WPL Final 2023 (Photo: Social Media)

WPL Final 2023: महिला प्रीमियर लीग में आज फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। वीमेंस प्रीमियर लीग के पहले फाइनल में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खिताबी जंग देखने को मिलेगी। वीमेंस प्रीमियर लीग में आज बड़े ही रोमांचक मुकाबले की उम्मीद लगाई जा रही है। अगर आईपीएल के पहले सीजन के इतिहास पर गौर किया जाए तो उस समय पहले सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच भिड़ंत हुई थी। अब वीमेंस प्रीमियर लीग के पहले फाइनल में टूर्नामेंट की दो सबसे खतरनाक टीमें आमने-सामने होगी। वीमेंस प्रिमियर लीग के फाइनल में मुंबई इंडियंस की कमान हरमनप्रीत कौर के पास होगी, तो वहीं दूसरी तरफ दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी की मेग लेनिंग के हाथों में होगी।

दोनों ही टीमों ने 6-6 मैच जीते:

विमेंस प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स का अब तक का सफर बेहद शानदार रहा है। दोनों ही टीमों की कप्तानी भी बेहद शानदार देखने को मिली है। दोनों टीमों ने फाइनल से पहले अपने 8-8 मैचों में से 6-6 में जीत दर्ज की। मुंबई इंडियंस ने अपने शुरुआत के पांचों मैचों में जीत दर्ज की थी। लेकिन इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई के विजय रथ को रोका। अच्छे नेट रनरेट के चलते दिल्ली कैपिटल्स अव्वल नंबर पर रही और टीम ने डायरेक्ट फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया। जबकि मुंबई इंडियंस ने यूपी वॉरियर्स को हराकर फाइनल का टिकट कटवाया है।

मुंबई में इन खिलाड़ियों का रहा बोलबाला:

विमेंस प्रीमियर लीग के पहले सीजन की शुरुआत 4 मार्च से हुई थी। मुंबई इंडियंस ने इस सीजन में अपनी टीम में कई बड़ी खिलाड़ियों को शामिल किया हैं। टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर को बनाया है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है। इस सीजन में हरमनप्रीत कौर के अलावा नेट साइवर-ब्रंट, हेली मैथ्यूज, यस्तिका भाटिया और सायका इशाक का प्रदर्शन बेहद उम्दा रहा है।

मुंबई इंडियंस स्क्वॉड: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमनजोत कौर, हेली मैथ्यूज, हीदर ग्राहम, इस्सी वोंग, क्लो ट्रायोन, प्रियंका बाला, धरा गुर्जर, सायका इशाक, हुमैरा काजी, सोनम यादव, जिंतिमनी कालिता, नीलम बिष्ट, नेट साइवर-ब्रंट, पूजा वस्त्राकर, यस्तिका भाटिया और एमिलिया केर।

दिल्ली में कई धाकड़ खिलाड़ी मौजूद:

दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी कप्तानी का जिम्मा मेग लैनिंग को सौंपा हैं। मेग लैनिंग की कप्तानी का अनुभव दिल्ली की टीम को काफी काम आया हैं। मेग लैनिंग की कप्तानी ने ऑस्ट्रेलियाई टीम ने तीन बार टी20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया है। दिल्ली कैपिटल्स में मेग लैनिंग के अलावा एलिस कैप्सी, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स और तारा नॉरिस का प्रदर्शन काबिले तारीफ़ रहा है। अब देखना है कि आज होने वाले फाइनल मैच में कौनसी टीम बाजी मारती है..?

दिल्ली कैपिटल्स स्क्वॉड- मेग लैनिंग (कप्तान), एलिस कैप्सी, शिखा पांडे, जेस जोनासेन, लौरा हैरिस, राधा यादव, मिन्नू मणि, तानिया भाटिया, पूनम यादव, स्नेहा दीप्ति, अरुंधति रेड्डी, टिटास साधु, जासिया अख्तर, तारा नॉरिस, अपर्णा मंडल, जेमिमा रोड्रिग्स, शेफाली वर्मा, मारिजाने कैप.

Tags:    

Similar News