Delhi Danga 2020: दिल्ली दंगे में कोर्ट ने 10 आरोपियों के खिलाफ तय किए आरोप, जानें क्या था दंगाइयों का उद्देश्य

Delhi Danga 2020: डकडडूमा कोर्ट स्थित अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश वीरेंद्र भट की विशेष अदालत ने उत्तर पूर्वी दिल्ली में हुए दंगे में 10 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा चलाने के आरोप तय किया है।;

Newstrack :  Network
Published By :  Chitra Singh
Update:2021-12-17 10:48 IST

दिल्ली दंगा (फाइल फोटो- सोशल मीडिया)

Delhi Danga 2020: फरवरी 2020 को उत्तर पूर्वी दिल्ली में हुए दंगे में एक स्थानीय कोर्ट ने 10 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा चलाने के आरोप तय किया है। कोर्ट ने कहा है कि ये आरोपी गैर कानूनी सभा के सदस्य थे। ये लोग हिंदू समुदाय के बीच डर का माहौल बनाते थे और उन्हें देश छोड़ने की धमकी दिया करते थे। वहीं पुलिस का कहना है कि ये आरोपी हिंदू समुदाय के लोगों की संपत्ति लूटते थे। इसके लिए वे हिंसा का भी सहारा लिया करते थे।

जानकारी के मुताबिक, इन 10 आरोपियों के खिलाफ मुकादमा तय करने का फैसला कडकडडूमा कोर्ट (Karkardooma Court) स्थित अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश वीरेंद्र भट (Virendra Bhat) की विशेष अदालत ने लिया है। कोर्ट में पेश किए गवाहों को ध्यान में रखते हुए वीरेंद्र भट ने बताया है, "इस मामले में जो भी रिकॉर्ड दिए गए, उस पर मौजूद तथ्य पहली नजर में इस बात का खुलासा करता है कि इन लोगों का उद्देश्य था कि वे देश छोड़ने के लिए हिंदू समुदायों के बीच डर पैदा कर सके, इसके लिए उन्होंने आग लगा दी और लूटपाट का सहारा लिया।"

स्थानीय कोर्ट ने जिन लोगों के खिलाफ आरोप तय किए है, उनका नाम है- मोहम्मद शहनवाज, शाहरुख, मोहम्मद शोएब, राशिद, अशरफ अली, आजाद, मोहम्मद फैजल, परवेज, मोहम्मद ताहिर और राशिद। इन आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धाराओं 147 (दंगा), 148 (दंगा करना व घातक हथियार रखना), 149 (गैरकानूनी तरीके से एकत्रित होना), 392 (डकैती), 436 (आगजनी करना) और 452 (हमले के इरादे से घर में घुसना) के तहत मुकदमा दर्ज किये गए है।

क्या था मामला

बताते चलें कि 25 फरवरी 2020 को उत्तर पूर्वी दिल्ली के भागीरथी विहार इलाके में दंगा हुआ था। इस दंगे में 53 लोगों की जान चली गई थी, वहीं 700 से भी ज्यादा घायल हुआ था। यह दंगा . संशोधित नागरिकता कानून (CAA) को लेकर किया था। इस दौरान एक व्यक्ति ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज किया था कि उपद्रियों ने उनके बेटे के ऑटो स्पेयर पार्ट्स की दुकान को आग के हवाले कर दिया था। इसके लिए उपद्रियों ने पेट्रोल बम का सहारा लिया था। उन्होंने बताया कि वे अपनी जान बचाने के लिए अपने दोनों भाइयों के साथ पीछे वाले गेट से भाग निकले थे।

Tags:    

Similar News