Punjab: नवजोत सिद्धू ने भगवंत मान पर साधा निशाना, बोले दिल्ली से चल रही है सरकार

Punjab : नवजोत सिद्धू ने कहा, दिल्ली से 'रिमोट कंट्रोल' के जरिए आप नेता और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की ओर से पंजाब की सरकार चलाने के विपक्ष के आरोप की ओर इशारा किया।

Written By :  aman
Update: 2022-04-21 12:33 GMT

Navjot Singh Sidhu (File Photo)

Punjab  News : पंजाब विधानसभा में आम आदमी पार्टी (AAP) की बड़ी जीत के बाद भगवंत मान (Bhagwant Mann)  नेतृत्व में नई सरकार का गठन तो हो गया लेकिन जिस तरह से अरविंद केजरीवाल के दखल चल रहा है, उससे पंजाब की सियासत गरमाने लगी है। जैसा कि आज, गुरुवार को हुआ। पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) मुख्यमंत्री भगवंत मान को 'रबर का गुड्डा' करार दिया।

नवजोत सिद्धू ने विपक्ष के उस आरोप को सही ठहराया, जिसमें ये कहा गया है कि दिल्ली से AAP के नेतृत्व में पंजाब में की सरकार चलायी जा रही है। इतना ही नहीं, सिद्धू ने ये भी दावा किया, कि भगवंत मान के पंजाब की सत्ता संभालने के बाद से कानून-व्यवस्था में भारी गिरावट देखने को मिल रही है।

गवर्नर से मिले सिद्धू 

नवजोत सिंह सिद्धू ने पूर्व विधायक नवतेज सिंह चीमा (Navtej Singh Cheema) और अश्विनी सेखरी (Ashwani Sekhri) के साथ पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित (Banwarilal Purohit) से चंडीगढ़ में मुलाकात की। इस बैठक में उन्होंने राज्य की कानून व्यवस्था सहित सहित विभिन्न मुद्दों को उठाया। मुलाकात के बाद सिद्धू ने बताया, कि गवर्नर ने धैर्यपूर्वक उनकी बातें सुनी।

 पुलिस का हो रहा राजनीतिक इस्तेमाल  

नवजोत सिद्धू ने कहा, दिल्ली से 'रिमोट कंट्रोल' (Remote Control) के जरिए आप नेता और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) की ओर से पंजाब की सरकार चलाने के विपक्ष के आरोप की ओर इशारा किया। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया, कि 'पंजाब सरकार पुलिस का इस्तेमाल उन्हें निशाना बनाने में कर रही है, जो केजरीवाल के खिलाफ आवाज उठाते रहे हैं। आप पुलिस का राजनीतिकरण कर उसका इस्तेमाल अपने हित में कर रही है। उन्होंने कहा, ये राज्य में 'बदले की राजनीति' की शुरुआत है।'

महीने भर में राज्य में 40 लोगों की हत्या हुई

नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा, गवर्नर के साथ बातचीत में उन्होंने राज्य के ज्वलंत मुद्दों पर अपनी चिंता जाहिर की। पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सिद्धू ने आगे कहा, कि भगवंत मान सरकार के दौरान राज्य की कानून व्यवस्था में तेजी से गिरावट आई है।' गौरतलब है कि पंजाब में ठीक एक महीने पहले भगवंत मान सरकार का गठन हुआ था। सिद्धू ने दावा किया कि पिछले एक महीने में राज्य में 40 लोगों की हत्या हुई है। सिद्धू ने कहा, 'रबर का गुड्डा' पंजाब का मुख्यमंत्री बन गया है।'

Tags:    

Similar News