लखनऊ : कोविड महामारी को देखते हुए मां विंध्यवासिनी ट्रस्ट की ओर से की गई पौधारोपण की शुरुआत

कोविड महामारी को देखते हुए मां विंध्यवासिनी ट्रस्ट की ओर से सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम की शुरुआत 11 जुलाई से कर दी है।

Newstrack :  Network
Published By :  Priya Panwar
Update: 2021-07-11 19:02 GMT

मां विंध्यवासिनी ट्रस्ट की ओर से लगाए गए पौधे

लखनऊ।  कोविड महामारी को देखते हुए मां विंध्यवासिनी ट्रस्ट की ओर से सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम की शुरुआत 11 जुलाई से कर दी है। यह कार्यक्रम रविवार सुबह 11:00 बजे आशियाना चांसलर क्लब के पास आयोजित किया गया, जो धीरे-धीरे आगे बढ़ाया जाएगा। कार्यक्रम में मां विंध्यवासिनी ट्रस्ट के समस्त पदाधिकारी और लोक जागृति कार्यक्रम से प्रेरित प्रत्येक आयु वर्ग के सम्मानित सदस्य मौजूद रहें। कार्यक्रम का समापन लखनऊ की महापौर संयुक्ता भाटिया के नेतृत्व में पूर्ण किया गया।

कार्यक्रम के दौरान लोक बंधु हॉस्पिटल के समस्त डॉक्टर अधीक्षक, भोजपुरी न्यास के अध्यक्ष परमानंद पांडे, दुर्गा प्रसाद दुबे, भाजपा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता नवीन पांडे, शशिकांत मिश्रा, क्षेत्र के सभासद और समस्त सम्मानित पदाधिकारी मौजूद रहे। वहीं गौ सेवा अभियान से जुड़े कुशल मार्गदर्शक प्रशासनिक सेवक ऋषिकेश पांडे और 5 वर्ष से लेकर 95 वर्ष की आयु वर्ग के लोगों ने बड़े ही उत्साह से मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जनमानस को प्रकृति से जोड़ना 

कार्यक्रम की संयोजिका और मां विंध्यवासिनी ट्रस्ट की संस्थापिका साधना मिश्रा विंध्य ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य प्रत्येक जनमानस को प्रकृति से जोड़ना है। यह कार्यक्रम एक सेतु का काम करेगा और जिस तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यशस्वी मुख्यमंत्री की ओर से स्वच्छ भारत अभियान चलाया जा रहा है, ऐसे ही ट्रस्ट की ओर से एक छोटा सा प्रयास किया गया है, ताकि वार्तावरण को स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सके। 

ऑक्सीजन है फिक्स डिपॉजिट 

साधना मिश्रा विंध्य  ने कहा  कि यह वृक्षारोपण ऑक्सीजन का फिक्स डिपॉजिट है, जोकि हमें रोग प्रतिरोधक क्षमता के साथ-साथ एक सकारात्मक दिशा भी प्रदान करेगा।

Tags:    

Similar News