Kerala News: पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर बने केरल भाजपा अध्यक्ष, पार्टी ने फैसले पर जाहिर की खुशी

Kerala News: बीजेपी ने केरल अपने नए प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान कर दिया है इस प्रकार केरल में भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष का पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर का ऐलान हो गया है।;

Update:2025-03-24 18:31 IST

Former Union Minister Rajeev Chandrasekhar (Photo: Social Media)

Kerala News: भारतीय जनता पार्टी ने केरल अपने नए प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान कर दिया है इस प्रकार केरल में भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष का पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर का ऐलान हो गया है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, नामांकन बीते रविवार को राजीव चंद्रशेखर ने भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में अध्यक्ष पद का नामांकन किया था चंद्रशेखर अध्यक्ष पद के चयन से प्रदेश में खुशी की लहर है,और विभिन्न भाजपा नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी के उच्च शीर्ष द्वारा लिए गए इस निर्णय इसका स्वागत भी किया।

चंद्रशेखर के नेतृत्व में पार्टी मजबूत बनेगी

निर्विरोध अध्यक्ष बने है राजीव चंद्रशेखर की उम्र लगभग 60 वर्ष है बीते काई दशकों का राजनीतिक अनुभव रहा है विभागों में मंत्री के पद पर कार्य कर चुके हैं कर्नाटक में तीन बार के राज्यसभा सदस्य चुने गए हैं इससे पहले 2024 के लोकसभा चुनाव में शशि थरूर से 16077 वोटो के अंतर से हार गए थे, श्री चंद्रशेखर ने मोबाइल टेलीफोन क्यों भारती क्षेत्र में प्रवेश करते हुए लगभग 1990 के दशक में बीपीएल मोबाइल लॉन्च किया था हालांकि इस तकनीकी क्षेत्र से कुछ समय बाद बाहर आ गए थे और मलयालम भाषा के समाचार चैनलों में भी अच्छे पद पर कुछ समय तक नियुक्त रहे और वहां शीर्ष नेतृत्व का कार्यभार संभाला।

राजीव चंद्रशेखर को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी

हार के बाद भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में राजीव चंद्रशेखर को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है. केरल में मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष के सुरेंद्रन ने फरवरी 2020 में अध्यक्ष का पद संभाला था, जिसके बाद उन्होंने अपना कार्यकाल बढ़ाया लेकिन पार्टी ने अध्यक्ष बदलने का फैसला किया है. पार्टी में राष्ट्रीय नेतृत्व और शीर्ष नेतृत्व का मानना ​​है कि राजीव चंद्रशेखर के आने से नए कार्यकर्ताओं को ऊर्जा मिलेगी, नई ऊर्जा के साथ काम होगा और पार्टी को आगे बढ़ाया जाएगा. पिछले रविवार 23 मार्च 2025 को मैं तिरुवनंतपुरम में पार्टी कमेटी की बैठक में शामिल हुआ था, श्री चंद्रशेखर अध्यक्ष पद के लिए महत्वपूर्ण होंगे, प्रकाश जावड़ेकर जी ने पार्टी की बैठक में चंद्रशेखर के नाम की घोषणा की है।

बीजेपी का केरल विधानसभा चुनाव 2026 में मजबूत प्रदर्शन 

इस अध्यक्ष पद की नियुक्ति बहुत ही महत्वपूर्ण समय में हुई है भारतीय जनता पार्टी के द्वारा 2026 में विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए चुनावी स्थिति और पार्टी को मजबूत करने के लिए अहम फैसला लिया है। चंद्रशेखर का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के रूप में उपस्थित होना एक तरह केरल विधानसभा चुनाव 2026 में मजबूत प्रदर्शन की तैयारी है।

Tags:    

Similar News