Presidential Election 2022: बिहार में राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग जारी, यह नहीं कर पाएंगे इस बार मतदान

Presidential Election 2022: राष्ट्रपति चुनाव के लिए आज बिहार विधानसभा में वोटिंग चल रही है। बिहार के लोकसभा, राज्यसभा सांसद और विधायक वोट डालने सोमवार सुबह 10 बजे से पहुंचने लगे।

Report :  Network
Update: 2022-07-18 06:44 GMT

Presidential Election 2022 in Bihar (image credit social media)

Click the Play button to listen to article

Presidential Election 2022: राष्ट्रपति चुनाव के लिए आज बिहार विधानसभा में वोटिंग चल रही है। बिहार के लोकसभा, राज्यसभा सांसद और विधायक वोट डालने सोमवार सुबह 10 बजे से पहुंचने लगे। वोटिंग को लेकर विधानसभा में तैयारी पूरी कर ली गई थी। वोटिंग सुबह 10 बजे से शुरू हुई है यह शाम के 5 बजे तक चलेगी। इसके बाद विधानसभा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। शाम में मतदान समाप्त होने के बाद बैलट बॉक्स को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में बिहार विधानसभा परिसर से सीधे एयरपोर्ट भेजा जाएगा। यहां मत पेटी को दिल्ली भेज दिया जाएगा। 

करीब साढ़े 10 बजे एक ऐसी तस्वीर सामने आई जो लोकतंत्र में वोट की महत्ता से रूबरू करवाती है। सीतामढ़ी से BJP के विधायक मिथिलेश कुमार जब वोट देने के लिए विधानसभा पहुंचे तो चर्चा का विषय बन गए। वे स्ट्रेचर पर लेटकर वोट देने पहुंचे थे। दरअसल एक सड़क हादसे में वो गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। इसके बाद से वे बेड रेस्ट में हैं। वोटिंग से पहले उन्होंने कहा कि हादसा कोई मायने नहीं रखता। राष्ट्रपति चुनाव में मतदान सबसे अधिक जरूरी है। 


बता दें कि इस चुनाव में बिहार से 242 विधायक मतदान करने वाले हैं। एक विधायक के वोट का वैल्यू 173 है। इसके अलावा लोकसभा और राज्यसभा के 56 सांसद पर अपने मत का प्रयोग करेंगे। एक सांसद के वोट का वैल्यू 700 है। इस तरह अगर गौर करें तो कुल वोट का वैल्यू 81057 है। 

वहीं इस चुनाव में CM नीतीश कुमार समेत 75 ऐसे MLC हैं, जो वोट नहीं दे पाएंगे। क्योंकि राष्ट्रपति चुनाव में MLC में वोट देने का अधिकार नहीं है। इसमें बिहार सरकार के 6 मंत्री भी शामिल है। इसके अलावा विपक्ष की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी भी मतदान नहीं कर पाएंगी।

Tags:    

Similar News