Computer Speed Tips: अगर आपका कंप्यूटर भी हो रहा धीमा, तो अपनाएं यह टिप्स

Computer Speed Tips : जब कंप्यूटर स्लो चलता है तो लोग उसे बदलने का सोचते हैं या इसे तेज करने के लिए कोई महंगी डिवाइस को खरीदने का सोचते हैं।

Newstrack :  Network
Published By :  Shraddha
Update: 2021-10-21 07:21 GMT

 अगर आपका कंप्यूटर भी हो रहा धीमा (कॉन्सेप्ट फोटो - सोशल मीडिया)

Computer Speed Tips : कंप्यूटर (Computer) पर काम करते करते यह कभी - कभी स्लो चलने लगता है ऐसे में लोगों का काम काफी प्रभावित हो जाता है। कभी तो लोग इसके धीमे चलने से बेहद परेशान हो जाते हैं। ज्यादातर वर्क फ्रॉम होम (Work From Home) वाले लोगों को इस समय ऐसी परेशानियों से झूझना पड़ जाता है। अगर आप भी ऐसी परेशानी से झूझ रहे हैं तो यह खबर आपके बेहद काम की है।

जब कंप्यूटर स्लो (Computer low) चलता है तो लोग उसे बदलने का सोचते हैं या इसे तेज करने के लिए कोई महंगी डिवाइस को खरीदने का सोचते हैं। ऐसा आप बिलकुल का न करें। आज हम आपको कुछ टिप्स देने वाले हैं जिसकी मदद से आप अपने कंप्यूटर की स्पीड को बढ़ा सकते हैं।


 कंप्यूटर की स्पीड को बढ़ा सकते हैं (कॉन्सेप्ट फोटो - सोशल मीडिया)


 अगर आप अपने कंप्यूटर की धीमी स्पीड को तेज करना चाहत हैं तो इसके लिए सबसे जरुरी आपके कंप्यूटर की RAM है जो अक्सर ज्यादा भर जाने की वजह से आपका कंप्यूटर स्लो चलने लगता है। कंप्यूटर की स्पीड को बढ़ाने के लिए ये कई चीजों पर ध्यान देने की जरुरत है।

जानेंकंप्यूटर की RAM (कॉन्सेप्ट फोटो - सोशल मीडिया)

आपको बता दें कि कंप्यूटर का RAM आपके पीसी के लिए शॉर्ट टर्म डेटा सेंटर के तौर पर काम करता है। अगर यह ज्यादा भर गया है तो इससे आपके कंप्यूटर की स्पीड अपने आप धीमी पड़ जाती है। लेकिन अच्छी बात ये है कि ज्यादातर कंप्यूटर में RAM को अपग्रेट करने का तरीका ज्यादा मुश्किल नहीं है। हालांकि इसके लिए आपको अपना पीसी खोलना पड़ सकता है। इसलिए अपने कंप्यूटर को नुकसान स बचाने के लिए कुछ तरह की सावधानी बरतने की जरुरत है।

कंप्यूटर की RAM (कॉन्सेप्ट फोटो - सोशल मीडिया)


  • अपने कंप्यूटर की स्पीड को बढ़ाने के लिए स्मार्ट मेन्यू पर क्लिक करें और टास्क मैनेजर पर जाएं फिर Ctrl + Shift + Esc बटन को दबाएं। इसके बाद जो भी आए उसपर क्लिक करते जाएं।
  • उसके बाद टैप क्लिक करने पर मेमोरी खुलेगी। आपको बता दें कि सामान्य तौर पर अच्छी ब्राउजिंग स्पीड के लिए 8 GB सही रहता है। इसके साथ ही एक पीसी यूजर इस RAM के साथ मल्टी टास्किंग भी कर सकता है।
  • अगर आप किसी भारी भरकम काम के लिए कंप्यूटर की स्पीड चाहते हैं तो आप अपने RAM को अपग्रेड करके 16 GB तक कर सकते हैं और अपने कंप्यूटर की क्षमता के आधार पर यह RAM 32 GB तक भी कर सकते हैं। वैसे इतना RAM कंप्यूटर के लीये गैरजरूरी है। 
Tags:    

Similar News