Samsung Galaxy S24 FE: इस फोन के फीचर्स लॉन्च से पहले हुए लीक, जानें कीमत

Samsung Galaxy S24 FE: कंपनी अपने अपकमिंग स्मार्टफोन Samsung Galaxy S24 FE को लॉन्च करने की तैयारी में है। इस फोन में यूजर्स को कई तगड़े फीचर्स मिलने वाले हैं।

Written By :  Anupma Raj
Update: 2024-05-18 02:00 GMT

Samsung Galaxy S24 FE: अगर आप सैमसंग के नए और अपकमिंग स्मार्टफोन का इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। कंपनी अपने अपकमिंग स्मार्टफोन Samsung Galaxy S24 FE को लॉन्च करने की तैयारी में है। इस फोन में यूजर्स को कई तगड़े फीचर्स मिलने वाले हैं। Samsung Galaxy S24 FE को कंपनी जल्द ही लॉन्च करने की तैयारी में है। जानकारी के लिए बता दें कि, सैमसंग ने इस साल ही गेलेक्सी एस 24 सीरीज को लॉन्च किया था। अब कंपनी इस लाइनअप में एक और नए डिवाइस को लॉन्च करने की तैयारी में है। जिसका नाम गैलेक्सी S24 FE होने वाला है। जिसके बाद ये उम्मीद की जा रही है कि, इस स्मार्टफोन को कंपनी जल्द ही बाजार में उतार सकती है। 

हालांकि, इस फोन के लॉन्च होने से पहले ही इस अपकमिंग फोन को वन UI टेस्ट बिल्ड पर स्पॉट किया गया है। इससे पहले सैमसंग गैलेक्सी S24 FE को यूके कैरियर लिस्ट में देखा गया था, जिससे इसके SM-721U मॉडल नंबर होने की जानकारी सामने आई थी। दरअसल इससे पहले सैमसंग गैलेक्सी S23 FE को पिछले साल अक्टूबर 2023 में लॉन्च किया गया था, इसलिए उम्मीद की जा रही है कि, कंपनी अपने इस नए डिवाइस Galaxy S24 FE को नवंबर के आसपास या उसके बाद ही लॉन्च कर सकती है। तो ऐसे में आइए जानते हैं Samsung Galaxy S24 FE के फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट के बारे में विस्तार से: 


Samsung Galaxy S24 FE के फीचर्स और लॉन्च डेट (Samsung Galaxy S24 FE Features And Launch Date):

Samsung Galaxy S24 FE के फीचर्स और लॉन्च डेट की बात करें तो इस फोन में यूजर्स को कई तगड़े फीचर्स मिलने वाले हैं। लीक हुई डीटेल्स के मुताबिक, सैमसंग गैलेक्सी एस 24 एफई Exynos 2400 & SD 8 Gen 3 chip द्वारा संचालित होगा। साथ ही ये फोन LPDDR5X 12GB तक RAM और UFS 3.1 128GB/256GB storage से जुड़ा हो सकता है। 

Samsung Galaxy S24 FE की बैटरी बैकअप (Samsung Galaxy S24 FE Battery) की बात करें तो इस फोन को पावर देने के लिए इसमें 4500mAh की बैटरी हो सकती है। इतना ही नहीं Samsung Galaxy S24 FE के डिस्प्ले की बात करें तो इस फोन में सामने की ओर 6.1 इंच की AMOLED display मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि, इस अपकमिंग फोन को लेकर कुछ ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि, कंपनी Samsung Galaxy S24 FE फोन की लॉन्च को लेकर कोई जानकारी शेयर कर सकती है। 

Tags:    

Similar News