New Year Party Venue in Lucknow: लखनऊ के फेमस Lounge & Bar न्यू ईयर पार्टी के लिए तैयार, शानदार रहेगा नया साल

New Year Party Venue in Lucknow: नए साल को सेलिब्रेट करने के लिए अगर आप वेन्यू की तलाश कर रहें हैं तो नवाबों का शहर लखनऊ में कई विकल्प मौजूद हैं।

Report :  Anupma Raj
Update: 2022-12-30 03:00 GMT

Lucknow Famous Party Venue (Image: Social Media)

New Year Party Venue in Lucknow: नए साल को सेलिब्रेट करने के लिए अगर आप वेन्यू की तलाश कर रहें हैं तो नवाबों का शहर लखनऊ में कई विकल्प मौजूद हैं। दरअसल लखनऊ में कई ऐसी जगहें और रेस्टुरेंट और बार हैं जो अपने ग्राहकों को न्यू ईयर पर खास ऑफर भी दे रहें हैं जहां आप कम बजट में भी नए साल का जश्न मना सकते हैं। तो आईए जानते हैं लखनऊ के इन फेमस वेन्यू के बारे में:

लखनऊ की इन जगहों पर बनाएं नए साल का जश्न (Famous Party Venue in Lucknow)

Big Daddy

लखनऊ के गोमती नगर में स्थित बिग डैडी एक फेमस बार है, जहां आप न्यू ईयर सेलिब्रेट कर सकते हैं। यह बार एक बार में 200 लोगों के लिए स्पेशल सुविधा प्रदान कर सकता है। न्यू ईयर मनाने के लिए आपको यहां 700 रुपए खर्च करने होंगे, जो per person रेंज हैं। यहां आपको कई तरह के चाइनीज फूड से लेकर इंडियन फूड तक मिल जाएंगे।

Rustic Haus

लखनऊ के फेमस बार में शुमार Rustic Haus भी नए साल मनाने के लिए काफी बेस्ट ऑप्शन है। आप यहां 700 रुपए में नए साल को सेलिब्रेट काफी धूमधाम के साथ मना सकते हैं। यह बार भी 400 लोगों को एक साथ हैंडल करने की झमता रखता है। यह गोमती नगर में स्थित है। 

Mocha

नए साल मनाने के लिए एक बेहतरीन जगह की तलाश में हैं तो Mocha आपके लिए बेस्ट है क्योंकि यहां आप नए साल को शानदार तरीके से सेलिब्रेट कर सकते हैं।

Mocha

न्यू ईयर पार्टी प्लान करने के लिए यह बेहतर है और इसके लिए आपको per person 800 रुपए देने होंगे। यह बार 200 लोगों को एक साथ हैंडल करने की झमता रखता है। यह लखनऊ के गोमती नगर में स्थित है।

Royal Sky

लखनऊ के हजरतगंज में स्थित Royal Sky भी अपने ग्राहकों को खास सुविधा प्रदान करता है। अगर आप यहां नए साल को सेलिब्रेट करना चाहते हैं तो आपको इसके लिए 800 रुपए देने होंगे। यह बार 250 लोगों को एक साथ हैंडल कर सकता है।

Tamasha Bistro Bar

लखनऊ में अगर आप नए साल मनाने के लिए प्लान कर रहें हैं तो आपके लिए Tamasha Bistro Bar बेहतरीन ऑप्शन है। इसके लिए आपको 750 रुपए खर्च करने होंगे। यहां 250 लोगों को हैंडल किया जा सकता है। यह बार गोमती नगर में है। यहां लजीज भोजन के अलावा ड्रिंक्स के कई ऑप्शन भी मिल जाएंगे।

Cafe By Default

हजरतगंज में स्थित Cafe By Default में आपका न्यू ईयर सेलिब्रेशन शानदार हो सकता है। यह कैफे अपने ग्राहकों को कई तरह की सुविधा प्रदान करता है। यहां एक साथ 250 लोगों के हैंडल किया जा सकता है। आप अगर इस कैफे में न्यू ईयर सेलिब्रेट करना चाहते हैं तो आप 800 रुपए खर्च कर शानदार जश्न मना सकते हैं। 

Aura Lounge And Bar

गोमती नगर में स्थित Aura Lounge And Bar नए साल के लिए बेस्ट ऑप्शन है। आप यहां फूड्स के साथ ड्रिंक्स एंजॉय कर सकते हैं। इसके लिए आपको 800 रुपए पेड करने होंगे। खास बात यह है कि यह कैफे एक साथ 300 लोगों को हैंडल कर सकता है।

Underdoggs Sports Bar And Grill

लखनऊ के गोमती नगर में स्थित Underdoggs Sports Bar And Grill आपकी न्यू ईयर सेलिब्रेशन शानदार और यादगार बना सकता है क्योंकि यहां कई सुविधा बजट में रहते हुए लोगों को मिलते हैं। यहां जश्न मनाने के लिए आपको 700 रुपए पेड करने होंगे और यह बार एक साथ 400 लोगों के हैंडल करने की कैपिसिटी रखता है। आपका नया साल सेलिब्रेशन यहां धमाकेदार होगा।

Tags:    

Similar News