क्या आपने खाई है 24 कैरेट सोने की दाल, लाजवाब है इसका स्वाद

24 Carat Gold Tadke Dal: स्वाद के दीवाने अक्सर नई-नई चीज खाना पसंद करते हैं। अगर आप ही स्वाद के शौकीन है तो आज हम आपको 24 कैरेट सोने वाली दाल के बारे में बताते हैं।

Update: 2024-04-21 05:30 GMT

24 Carat Gold Tadke Dal (Photos - Social Media)

24 Carat Gold Tadke Dal : हम सभी इन दिनों यह खबर सुन रहे हैं कि सोने की कीमतें लगातार बढ़ती जा रही है और यह 70000 के पार पहुंच चुका है। बढ़ते हुए भाव की वजह से लोगों का गहने बनवाना मुश्किल हो रहा है लेकिन एक रेस्टोरेंट ऐसा है जो सोने का तड़का लगाकर दाल परोस रहा है। इतना हैरान मत होइए यह कोई वायरस ट्रेंड नहीं है। बल्कि वाकई में एक रेस्टोरेंट है जो 24 कैरेट सोने की डस्ट का तड़का लगाकर दाल परोसता है। चलिए आपको इस बारे में जानकारी देते हैं।

यहां मिलेगी सोने की दाल

अगर आप सोने के तड़के वाली दाल खाना चाहते हैं तो आपको शेफ रणवीर बरार के रेस्टोरेंट कश्कन में जाना होगा। इस नाम का मतलब कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक होता है क्योंकि यहां पर हर जगह की झलक देखने को मिलतीहै। यहां की सारी चीज ही स्पेशल है लेकिन दाल ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया हुआ है।


दाल पर 24 कैरेट सोने का घी

रणवीर बरार ने खुद अपने यहां मिलने वाली सोने के तड़के वाली इस दाल का वीडियो शेयर किया है। इसके अलावा कुछ फूड ब्लॉगर भी इसे शेयर कर चुके हैं। वीड‍ियो में रेस्तरां का कर्मचारी दाल को एक संदूक में लेकर आता है। वह कहता है, ‘जैसे पुराने जमाने में कीमती चीजें संदूक में रखी जाती थीं, इसलि‍ए हम भी ये दाल संदूक में हम प्र‍िजेंट करते हैं। तो ये रही दाल कशकन’। ये कहकर वो इस दाल का संदूक खोलता है। इस संदूक में दाल का कटोरा और एक कटोरी रखी है, ज‍िसमें सोने की डस्‍ट वाला घी रखा है। दाल सर्व करने से पहले वह दाल पर ये 24 कैरेट सोने वाला घी डालता है और सर्व करता है।

Dal Kashkan


क्या है दाल कशकन

यह स्पेशल दाल, दाल मखनी का ही एक रूप है। इसमें 24 कैरेट सोने की डस्ट वाला घी डाला जाता है। यह बहुत ही स्वादिष्ट लगती है और इसे खाने के लिए ₹1300 देने होंगे।

Tags:    

Similar News