Best Petha Shops In Agra: आगरा में पेठा की इन मशहूर दुकानों पर मिलेगा स्वाद, रसीले और मीठे पेठे
Agra Petha Shops: आइए आपको आगरा की ऐसी गुलजार मिठाई की दुकानों के बारे में बताते हैं जो सालों से अच्छी मिठास से लोगों का दिल जीत रही हैं। आगरा में पेठे की मशहूर दुकानें ये हैं-;
आगरा में पेठा की फेमस दुकानें (फोटो- सोशल मीडिया)
Famous Petha Shops In Agra: उत्तर प्रदेश की ताजनगरी आगरा सिर्फ ताजमहल के लिए नहीं बल्कि पेठे के लिए भी विश्व प्रसिद्ध है। यहां की सबसे पसंद की जाने वाली मिठाई पेठा ही है। हर वैराइटी का पेठा यहां मिलता है। जिनमें पंछी पेठा सबसे ज्यादा मशहूर है। आइए आपको आगरा की ऐसी गुलजार मिठाई की दुकानों के बारे में बताते हैं जो सालों से अच्छी मिठास से लोगों का दिल जीत रही हैं। आगरा में पेठे की मशहूर दुकानें ये हैं-
आगरा की सबसे अच्छी पेठा दुकानों
Agra Ki Sabse Aachi Petha Dukan
पंछी पेठा, सदर बाजार
Panchhi Petha, Sadar Bazar
विश्व प्रसिद्ध पंछी पेठा के बारे में कौन नहीं जानता है। यहां पर एक ही ब्रांड पंछी पेठा के नाम से बहुत सी दुकानें चलाई जाती है। लेकिन जो मेन दुकान (where is original panchi petha shop in agra) का पेठा है वो आपको सदर बाजार के पंछी पेठा में मिलेगा। यहां के पेठा एकदम शुद्ध होता है। साथ ही ये अंगूरी पेठा, केसर पेठा और असली, सादा, सूखा पेठा के लिए काफी मशहूर हैं।
पता: 855ए, फतेहपुर सीकरी रोड, नौलखा, सदर बाजार, आगरा कैंट, ईदगाह कॉलोनी, आगरा, उत्तर प्रदेश 282001
Address: 855A, Fatehpur Sikri Rd, Naulakha, Sadar Bazar, Agra Cantt, Idgah Colony, Agra, Uttar Pradesh 282001
प्राचीन पेठा
Pracheen Petha
प्राचीन पेठा आगरा में स्वादिष्ट पेठे और नमकीन के लिए प्रसिद्ध है। यह क्लासिक पेठा पेश करने वाली इस प्राचीन पेठा का 17 साल पुराना इतिहास है। यहां की नमकीन हो चाहे पेठा का स्वाद बहुत ही बेहतरीन आनंद देता है।
पता: शहीद भारत सिंह द्वार, नूरी गेट रोड, मंटोला, आगरा, उत्तर प्रदेश 282002
Address: shaeed bharat singh dwar, Noori Gate Rd, Mantola, Agra, Uttar Pradesh 282002
मुन्ना लाल पेठा वाले
Munna Lal Petha Wale
अनोखे फ्लेवर वाले पेठे के लिए मुन्ना लाल पेठा वाले के यहां जाएं। यहां पर मिलने वाले संतरे का पेठा जरूर खाइएगा। साथ ही यहां की दालमोठ देसी घी के सूखे मेवे के लिए बनाई जाती है। जोकि लाजवाब होती है।
भगत हलवाई
Bhagat Halwai
भगत हलवाई आगरा की सबसे पुरानी मिठाई की दुकानों में से एक है। यहां पर पेठे के अलावा आगरा के सबसे स्वादिष्ट रसगुल्ला, समोसा, ढोकला और खांडवी मिलती है। साथ ही सर्दियों के मौसम में सोहन हलवा, गजक लाई चिक्की, गुड़ मूंगफली की चिक्की और तिल गजक जैसी अद्भुत आनंद देने वाली मिठाइयाँ बहुत ही मनपंसद होती हैं।
पता: दरेसी-2 टी-प्वाइंट, रावतपारा, आगरा, उत्तर प्रदेश 282003
Address: Daresi-2 T-Point, Rawatpara, Agra, Uttar Pradesh 282003
गोपालदास पेठे वाले
Gopaldas Pethe Wale
गोपालदास पेठे वाले आगरा में अपने शुद्ध के साथ स्वादिष्ट और गुणवत्ता के लिए सबसे ज्यादा मशहूर है। यहां का पान पेठा, सैंडविच पेठा और केसर पेठा जैसी उत्तम किस्मों में ताजा पेठे मिलते हैं जोकि बहुत ही गजब का स्वाद मुंह में खाते ही देते हैं। इसके अलावा यहां के छोले भटूरे और माखन मलाई भी काफी प्रसिद्ध हैं।
पता: आईटीसी मुगल के पास, फतेहाबाद रोड, opp। हवेली रेस्तरां, आगरा, उत्तर प्रदेश 282006
Address: Near ITC mughal, Fatehabad Rd, opp. Haweli Restaurant, Agra, Uttar Pradesh 282006