Agra Famous Panchi Petha: काफी मशहूर है आगरा का पंछी पेठा, ऐसे होता है तैयार, यहां से करें ऑर्डर

Agra Famous Panchi Petha: आगरा को सबसे ज्यादा अपने ताजमहल के लिए पहचाना जाता है। इसके अलावा यहां का पेठा भी प्रसिद्ध है।

Update: 2024-02-28 09:58 GMT

Agra Famous Panchi Petha (Photos - Social Media)

Agra Famous Panchi Petha: आगरा को पेठा की नगरी के नाम से भी जाना जाता है। इसके अलावा यहां पर स्थित दुनिया का सातवां अजूबा में शामिल ताजमहल अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। यहां पर साल भर पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है। खासकर चांदनी रात में इसे देखने का एक अलग ही नजारा होता है। यहां पर भारत ही नहीं बल्कि विदेशों से भी लोग घूमने के लिए आते हैं। खासकर कपल के लिए फेवरेट डेस्टिनेशन माना जाता है क्योंकि ताजमहल का निर्माण शाहजहां ने अपनी बेगम मुमताज की याद में करवाया था ,जो प्रेम का प्रतीक है। वहीं आगरा में मशहूर पंछी पेठा काफी ज्यादा लजीज होता है। तो चलिए आज के आर्टिकल में हम आपको यह बताएंगे कि आखिर इस कैसे बनाया जाता है। आप इसे कहां से खरीद सकते हैं और यदि आप इसकी फ्रेंचाइजी लेना चाहते हैं तो इसकी भी जानकारी हम आपको उपलब्ध करवाएंगे।

आगरा का पंछी पेठा

आगरा के सबसे पुराने पेठा में शामिल पंछी पेठा जिसकी शुरुआत 1926 में आगरा के नूरी दरवाजे के रहने वाले पंछी लाल गोयल ने की थी। यह दुकान बहुत ही पुरानी है जो की नूरी दरवाजे के पास ही मार्केट में स्थित है। हालांकि, इस नाम के पेठे कई दुकानों में मिल जाएंगे लेकिन यहां के स्वाद का कुछ अलग ही मजा है। इसके आठ आउटलेट्स है। दो आउटलेट ताजमहल के पूर्वी और पश्चिमी गेट पर स्थित है तो वहीं सदर बाजार, एमजी रोड, नौलखा, फतेहपुर सीकरी, दयालबाग, रामबाग और सिकंदरा में भी इसके आउटलेट्स है।

Agra Famous Panchi Petha

तीसरी पीढ़ी संभाल रही काम

इस दुकान को पंछी लाल गोयल की तीसरी पीढ़ी सुभाष चंद्र गोयल संभाल रहे हैं। जिनका कहना है कि पहले पेठा की रेसिपी बहुत गुप्त रखी जाती थी लेकिन कस्टमर को पहले मंजिल से पेठा नीचे रस्सी के माध्यम से भेजा जाता था और दूसरी ओर ग्राहक इस पत्र में पैसे रखकर ऊपर भेज दिया करते थे। फिलहाल इसकी 20 से ज्यादा वैरायटी बाजार में उपलब्ध है जोकि अलग-अलग तरीके से बनाई जाती है।

Agra Famous Panchi Petha shop

ऐसे होता है तैयार

इसे बनाने के लिए 12 स्टेप्स फॉलो करने पड़ते हैं।

सबसे पहले कच्चे पेठे को काटा जाता है।

उसके अंगूर से गूदा निकाला जाता है ।

फिर इसे पेठे के आकार में काटकर नुकीली कीलों वाली मशीन से गोदा जाता है।

इसके बाद पेठे को चुने के पानी में अच्छी तरह से दो से तीन बार धोया जाता है।

उसके बाद इसे उबालना पड़ता है और इसके लिए चासनी भी तैयार करनी पड़ती है

उसके बाद पेठे में फ्लेवर मिलाकर डाई कर दिया जाता है।

अब इसे सूखने के लिए रख दिया जाता है।

जिसके बाद यह पूरी तरह से बनकर तैयार हो जाता है।

Agra Famous Panchi Petha

कैसे मंगवाएं

आप इसे घर बैठकर www.panchhipetha.com पर जाकर ऑनलाइन ऑर्डर कर सकते हैं। यहां पर आपको रेट लिस्ट भी मिल जाएगी।

Tags:    

Similar News