Agra Ka Famous Poha: सालों पहले इन्होने की थी आगरा में पोहे की शुरुआत, जानिए क्या है इसकी खासियत

Agra Ka Famous Poha: अगर आप आगरा में हैं या यहाँ घूमने आये हैं तो आपको यहाँ का टेस्टी पोहा ज़रूर खाना चाहिए आइये जानते हैं कहाँ और कब मिलेगा ये सबसे बेस्ट नाश्ता।

Written By :  Shweta Srivastava
Update:2024-10-04 07:56 IST

Agra Ka Famous Poha (Image Credit-Social Media)

Agra Ka Famous Poha: अगर आप भी कुछ टेस्टी और हेल्दी खाने के शौक़ीन हैं तो आपको बता दें कि आगरा में एक ऐसी जगह है जहाँ आपको कुछ बेहद टेस्टी और हेल्दी मिल जायेगा। आइये जानते हैं कितने में मिलेगा आपको ये हेल्दी नाश्ता और आखिर कितना है इसका प्राइज़।

आगरा सिर्फ ताज महल के लिए ही नहीं बल्कि अपने स्वादिष्ट खाने के लिए भी काफी मशहूर है ऐसे में यहाँ का सबसे बेस्ट पोहा आपको रेलवे स्टेशन रोड पर मिल जायेगा। यहाँ पर कैंट इलाके में आपको शंकर पोहा वाले के नाम से एक स्टाल मिल जाएगी। जहाँ पर बेहद टेस्टी खाना आपको मिलेगा। ये सुबह 5 बजे से अपनी स्टाल लगाते हैं और दोपहर 12 बजे तक इनका सारा पोहा ख़त्म हो जाता है।

इनके पोहे की कुछ खासियत भी है दरअसल 14 से 15 साल पहले आगरा में पोहा बेचने की शुरुआत यहीं से हुई थी। ये पोहे को काफी स्टाइल से सजाते हैं और पोहे के पहाड़ को खड़ा कर देते हैं जो कम से कम 40 से 50 किलो होता है। इसके बाद इसमें हरी धनिया, टमाटर, अनार दाना और चुकंदर से सजाकर उसे और यम्मी बना देते हैं।

इस दुकान के लगने से पहले ही लोग यहाँ आकर पोहे के इंतज़ार में खड़े हो जाते हैं। साथ ही इसके 20 से 30 प्लेट तुरंत ही बिक जाती है। इसमें ऊपर से प्याज़, टमाटर और कई तरह के मसाले डाले जाते हैं इसके बाद लोगों को सर्व किया जाता है। यहाँ मिलने वाली एक प्लेट का दाम 30 रूपए है। ऐसे में आप यहाँ का पोहा एन्जॉय कर सकते हैं। साथ ही यहाँ पर आपको सुबह से ही ये टेस्टी और हेल्दी नाश्ता मिल जायेगा। जिसका स्वाद आपको हमेशा याद रहेगा।

पोहा वैसे भी काफी हेल्दी व्यंजनों में आता है और अगर ये टेस्टी भी हो तो और भी अच्छा ऐसे में आप भी आगरा के रेलवे स्टेशन रोड के कैंट एरिया में शंकर पोहा वाले के टेस्टी पोहे खा सकते हैं। जिनका स्वाद काफी अच्छा माना जाता है और यहाँ पर कई लोग इसका स्वाद चखने आते हैं। स्थानीय लोगों के अलावा जो पर्यटक आगरा घूमने आते हैं वो भी यहाँ के पोहे को खाना काफी पसंद करते हैं। तो अगर आप आगरा में हैं या यहाँ घूमने आये हैं तो यहाँ के पोहे का स्वाद ज़रूर चखिए। 

Tags:    

Similar News