Agra ki Dalmoth: आगरा सिर्फ ताजमहल और पेठे के लिए ही नहीं, अपने दालमोठ के लिए भी है वर्ल्ड फेमस

Agra ki Dalmoth: देश और दुनिया से भारी मात्रा में पर्यटक यहाँ घूमने और नायाब ताजमहल को देखने आते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आगरा सिर्फ ताजमहल के लिए ही नहीं बल्कि अपने स्वादिष्ट व्यंजनों से भी पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है।

Written By :  Preeti Mishra
Update: 2022-08-03 08:39 GMT

agra ka famous khana (Image credit: social media)

Agra ki Dalmoth: दुनिया का आठवां अजूबा माने जाने वाला ताजमहल आगरा में स्थित है। आगरा का नाम आते ही दिमाग में ताजमहल की तस्वीर उभर जाती है। इसके अलावा आगरा के मशहूर पेठे भी दुनिया भर में मशहूर हैं। देश और दुनिया से भारी मात्रा में पर्यटक यहाँ घूमने और नायाब ताजमहल को देखने आते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आगरा सिर्फ ताजमहल के लिए ही नहीं बल्कि अपने स्वादिष्ट व्यंजनों से भी पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है।

आगरा में जायकों का खज़ाना छुपा हुआ है। यहाँ के पेठे तो मशहूर हैं ही साथ ही यहाँ मिलने वाले दालमोठ का भी स्वाद लाज़वाब होता है। इस दालमोठ का स्वाद इतना बेहतरीन होता है कि लोग इसके स्वाद के दीवाने हुए बगैर नहीं रह पाते हैं। इसके अलावा यहाँ के स्ट्रीट फूड बेहतरीन स्वाद वाले होते हैं। अगर आप भी कभी आगरा गए हैं, तो आपको ये बात बिल्कुल पता होगी कि यहां का स्ट्रीट फूड कितना स्वादिष्ट होता है? लेकिन अगर आप इस शहर के लिए एकदम नए हैं, तो क्यों न इस बार ताजमहल देखने के बाद इन स्ट्रीट फूड्स और दालमोठ का भी मजा लें ।

तो आइये जानते हैं आगरा के कुछ बेहतरीन और स्वादिष्ट स्ट्रीट फूड के बारे में बता रहे हैं, जिनको खाने से पेट भर सकता है लेकिन आपका मन नहीं।


                                                                       आगरा का पेठा

आगरा का पेठा ( Agra ka Petha)

आगरा की बात हो और पेठे का नाम न आये ऐसा हो नहीं सकता। जी हाँ , पेठे के बिना आगरा की यात्रा हमेशा अधूरी ही रहती है। बता दें पेठा आगरा के सबसे प्रतिष्ठित स्ट्रीट फूड में से एक माना जाता है। ये पेठा पान से लेकर केसर तक कई प्रकार में डिफरेंट टेस्ट के साथ मिलता है। अगर आप पेठे में कुछ नया टेस्ट करना चाहते हैं, तो आप इसकी कई अलग -अलग वैरायटीज को भी आजमा सकते हैं। उल्लेखनीय है कि पेठे को आगरा की विशेषता मानी जाती है , कई बार कुछ पर्यटक विशेषकर पेठा खाने के लिए भी आगरा आते हैं। बता दें कि ये पेठा सफेद कद्दू या लौकी से तैयार कर मेवा के साथ मिलाया जाता है जो इसे एक बेहद अनूठा और उम्दा स्वाद देता है। ख़ास कर पेठा दो किस्मों में आता है। जिसमें एक किस्म सूखी और सख्त होती है जबकि दूसरी नरम और तरल किस्म की होती है। हर पेठे का स्वाद दूर से अलग होता है जो आगरे के पेठे की खासियत मानी जाती है।


                                                                           आगरा का दालमोथ

आगरा का दालमोथ - Agra ki Dalmoth

अगर आप कुछ मसालेदार या तीखा खाना पसंद करते हैं तो आपको आगरा के दालमोथ बेहद पसंद आएंगे । बता दें कि यह मेवा, मसाले और तली हुई दाल का एक मसालों के साथ एक बेहतरीन मिश्रण है। जिसका स्वाद और रूप दोनों ही आम नमकीन से अलग होता है। उल्लेखनीय है कि इस स्नैक को सबसे ज्यादा चाय या बियर या व्हिस्की के साथ या नाश्ते के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। सबसे अच्छी बात तो ये है कि आप दालमोथ को अपने घर के लिए भी पैक करवाकर बड़े आसानी से ले जा सकते हैं।


                                                                           आगरा का पराठा

आगरा का पराठा (Agra ka Paratha)

आगरा के पराठों की सबसे अच्छी खासियत होती है कि इसे गेहूँ के आटे से बनाया जाता है। जिसमें कद्दूकस किए हुए आलू, कद्दूकस की हुई फूलगोभी से लेकर गाजर आदि की स्टफिंग भी होती है। इन पराठों को सबसे ज्यादा नाश्ते में खाना पसंद करते है। उल्लेखनीय है कि आगरा अपने मुगलई व्यंजनों के लिए बेहद प्रसिद्ध माना जाता है। जिसमें आपको इससे जुडी कई वेरायटी देखने को भी मिल सकती है । आपको बता दें कि यहाँ आने वाले पर्यटक हो या स्थानीय लोग आगरा के पराठों बड़े चाव से खाते हैं। इस व्यंजन को चटनी के साथ गरमागरम परोसा जाता है, जो इसका स्वाद और भी ज्यादा बढ़ा देता है।


                                                                              आगरा का भल्ला

आगरा का भल्ला (Agra ka Bhalla)

आगरा में मिलने वाले टेस्टी भल्ले को आमतौर पर आलू टिक्की के रूप में भी जाना जाता है। अमूमन इसे, मीठी और मसालेदार चटनी के साथ या छोले की सब्जी के साथ ही परोसा जाता है। बता दें गोल आकार की आलू की टिक्की को तेल में गर्म करके ही सर्व किया जाता है। आगरा के बेहतरीन अच्छे स्ट्रीट फूड में से एक माने जाने वाला भल्ला पेट के साथ ही आत्मा को भी संतुष्टि प्रदान कर देता है। अगर आप भी इस टेस्टी स्ट्रीट फूड का लुत्फ़ उठाना चाहते हैं, तो सदर बाजार में चाट वाली गली में जरूर जाइएगा।


                                                                          आगरा का बेदाई

आगरा का बेदाई (Agra ka Bedai)

बेदाई को आगरा का मशहूर नाश्ता माना जाता है। कुछ लोग इसे कचौरी भी कहते हैं। इसे मसालेदार आलू की ग्रेवी के साथ गर्मागर्म किया जाता है। बता दें कि यहाँ आने वाले पर्यटक और स्थानीय लोगों द्वारा इसके मीठे और तीखे स्वाद की काफी प्रशंसा की जाती है। गौरतलब है कि इस व्यंजन को आगरा के विभिन्न हिस्सों में दही के साथ भी परोसा जाता है। यह स्वाद में बेहतरीन होता है।


                                                                          आगरा की जलेबियां

आगरा की जलेबियां (Agra ki Jalebiya)

गर्मा - गर्म जलेबियों के खाने का स्वाद शायद ही किसी को नापसंद हो। आगरा में मिलने वाली हॉट और क्रिस्पी जलेबियों को खाने का मजा ही कुछ और ही है। बता दें की आगरा में आपको हर गली में बेहतरीन और सबसे स्वादिष्ट जलेबी की दुकान मिल जाएगी। उल्लेखनीय है कि यह एक किण्वित घोल से तैयार चीनी से बनी चाशनी में डुबो कर बनाया जाता है। हालाँकि जलेबी एक बेहद कॉमन मिठाई है जो देश के हर कोने पर लगभग मिल ही जाता है। लेकिन ऐतिहासिक जगह आगरा में जलेबियों का स्वाद का जायके का अंतर आपको वहां जाने के बाद ही पता चल पायेगा।





Tags:    

Similar News