Haunted Paces in Agra: आगरा के इन जगहों पर है भूतों का बसेरा,यहां जाने वालों की कांप उठती है रूह

Haunted places in Agra: उत्तर प्रदेश में स्थित आगरा बेहद खूबसूरत और मशहूर शहर है। यहां की खूबसूरती सिर्फ देशी ही नहीं विदेशी पर्यटकों को भी यहां तक खींच लाती हैं।

Report :  Anupma Raj
Update: 2022-11-30 09:38 GMT

Haunted places in Agra (Image: Social Media)

Haunted places in Agra: उत्तर प्रदेश में स्थित आगरा बेहद खूबसूरत और मशहूर शहर है। यहां की खूबसूरती सिर्फ देशी ही नहीं विदेशी पर्यटकों को भी यहां तक खींच लाती हैं। आगरा का खुबसूरत ताजमहल तो आपने कहीं ना कहीं जरूर देखा होगा लेकिन कभी यहां की भूतिया जगहों को देखा है, जहां लोगों को सिर्फ रात में ही नहीं बल्कि दिन में भी जाने से डर लगता है। आज हम आपको आगरा के कुछ ऐसी भूतिया जगहों के बारे में बताने वाले हैं, जहां जाने वाले लोगों की रूह कांप उठती है:

ये हैं आगरा का भूतिया जगह: 

सैंट जॉन कॉलेज (St. John's College)

सैंट जॉन कॉलेज भी आगरा का सबसे पुराना कॉलेज में से एक है। बता दें 1850 में शुरू हुए इस कॉलेज में कई बार लोगों ने रात में अजीब-अजीब भयानक आवाजें सुनी हैं। वहीं कई लोगों का कहना है कि यहां उन स्टूडेंट्स की आत्माएं हैं, जिन्होंने कॉलेज कैम्पस में अपनी जान दे दी थी। हालांकि इस बात में कितनी सच्चाई है, ये कोई नहीं जानता है।

पोइया घाट ( Poiya Ghat)

आगरा के भूतिया जगहों में श्मशान घाट की बात कैसे भूल सकते हैं। बता दें लोगों का कहना है कि यहां रात में मृत लोगों की आत्माएं घूमती रहती हैं।

आगरा का किला (Agra Fort)

आगरा का किला किसी समय मुगलों का हुआ करता था। दरअसल 1565-1573 के बीच इस किले को बनाया गया था, इस फोर्ट के बारे में ऐसा कहा जाता है कि जब से इस किले को बनाया गया है तब से लेकर आजादी तक इस किले में कई लोगों की मौत हुई थी।


इसके बाद फिर उन आत्माओं ने इस किले पर कब्जा किया हुआ है, तब से यहां ये भटक रही हैं। बता दें किले के 70 फीसदी हिस्से पर करीबन भारतीय फौज का कब्जा है।

ट्रांस यमुना कॉलोनी (Trans Yamuna Colony)

दरअसल ट्रांस यमुना कॉलोनी में एक घर है, जहां परिवार के 5 लोगों की हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद आसपास रहने वाले लोगों ने यहां कुछ अजीब आवाजें सुनी हैं, जो रात के अंधेरे में कई बार सुनने को मिलती हैं। जिसके कारण ये घर आज भी खाली पड़ा है।

Tags:    

Similar News