Agra Petha History: आगरा में प्रसिद्ध है पेठे की मिठाई, बेहद रोचक है इसके पीछे की कहानी

Agra Petha History: जब भी कोई आगरा जाता है, तो यह एक कह ही देता है कि पेठे का डिब्बा साथ जरूर लेकर आता है। फक्शंन हो या त्यौहार पेठे की मिठाई सभी को हर मौके पर पसंद आती है।

Update: 2023-05-06 18:21 GMT
Agra Petha History (Image- Social media)

Agra Petha History: आगरा में सिर्फ ताजमहल ही नहीं बल्कि पेठे की मिठाई भी काफी फेमस है। यहां पेठे की मिठाई कई अलग-अलग प्रकार में परोसी जाती है और अलग-अलग तरह से बनाई भी जाती है। यहां पेठा इतना मशहुर है कि जब भी कोई आगरा जाता है, तो यह एक कह ही देता है कि पेठे का डिब्बा साथ जरूर लेकर आता है। फक्शंन हो या त्यौहार पेठे की मिठाई सभी को हर मौके पर पसंद आती है। लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि आगरा में पेठा ही क्यों मशहूर कोई ओर मिठाई क्यों नहीं। तो हम आपको बता दें कि इसके पीछे भी एक दिलचस्प कहानी है जिस वजह से आज भी आगरा का पेठा मशहूर है।

पेठे की दिलचस्प कहानी

मुगल काल है फेमस

आगरा का पेठा आज या कल से ही नहीं बल्कि मुगलों के समय से फेमस है। कहा जाता है कि शाहजहां के समय से पेठा बनने का सिलसिला शुरू हो गया था। जब आगरा में शाहजहां का राज था, तब ताजमहल की तरह शुद्ध और सफेद रंग की अनोखी मिठाई बनाने का आदेश दिया था। जिसके बाद शाही रसोइयों ने मेहनत की और पेठा नामक सफेद और शुद्ध मिठाई को बनाया था।

ये भी है पेठे की कहानी

लोगों का तो ये भी मानना है ताजमहल बनने से पहले ही पेठे की मिठाई बनाई जा चुकी थी। लोग कहते हैं कि इस खास मिठाई को ताजमहल का निर्माण करने वाले श्रमिकों को खुश करने और खिलाने के लिए बनाया गया था। काम करने के बाद थक चुके मजदूर जब खाना खाना पसंद नहीं करते थे, तो उन्हे खुश करने के लिए मुगल रसोई में इस पेठे की मजेदार मिठाई बनाई गई थी।

थकावट मिटाने के लिए था पेठा

ताज महल का निर्माण करने के लिए करीब 20 हजार मजदूरों ने काम किया था। पत्‍थरों के बीच में काम करके जब वह बुरी तरह तक जाते थे, तो अपनी इस थकावट से निजात पाने के लिए वह पेठे की मदद लेते थे। यह मजदूरों के लिए काफी सस्‍ता भी था और गर्मी के मौसम में तुरंत एनर्जी भी देता था, तभी से यह पेठा आगरा की शान बना।

लोगों ने बनाया अपना बिजनेस

ताजमहल का काम खत्म हो गया लेकिन पेठे की मांग में कोई फर्क नहीं आया। बल्कि उस समय पेठे की मिठाई की मांग और भी बढ़ गई। जिसके बाद पेठा बनाने वाले कारीगरों ने इसे अपना बिजनेस बनाया। देखते ही देखते देशभर में पेठे की मिठाई के चर्चे फैल गए। आज दुनियाभर से लोग पेठा खाने के लिए आगरा आते हैं।

Tags:    

Similar News