Agra Taj Mahal Ticket Price: जा रहे है आगरा घूमने तो पहले जान ले, क्या है ताजमहल देखने की टाइमिंग और टिकट प्राइस

Agra Taj Mahal Ticket Price: ताजमहल की खासियत क्या है? घुमने के लिए टिकट लगता है? यदि हां तो क्या प्राइस है? हम कब घूम सकते है? कब यहां भीड़ कम होती है? ऐसे कई सारे सवालों के जवाब आपको यहां इस आर्टिकल में मिलने वाले है।

Written By :  Yachana Jaiswal
Update: 2024-02-24 05:44 GMT

Tajmahal Ticket Price:(Pic Credit-Social Media)

Agra Taj Mahal Ticket Price: ताज महल को दुनिया के सबसे रोमांटिक स्मारकों में से एक माना जाता है। ताज को प्यार के प्रतीक के रूप में भी जाना जाता है। इसके पीछे एक ऐतिहासिक कहानी है। जो मुगल सम्राट के शहंशाह शाहजहां से जुड़ी हुई है। शाहजहां द्वारा अपनी प्रिय पत्नी मुमताज महल की मृत्यु के बाद निर्मित, यह सफेद संगमरमर का मकबरा उनके शाश्वत प्रेम का प्रतीक माना जाता है। सफेद संगमरमर से निर्मित, यह मकबरा भारत-इस्लामी वास्तुकला का प्रमाण है। अगर आप भी भारत के इस अजूबे ताज का दीदार कर्म चाहते है तो यहां आपको कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां मिलने वाली है। जैसे की ताजमहल की खासियत क्या है, घुमने के लिए टिकट लगता है, यदि हां तो क्या प्राइस है? हम कब घूम सकते है? कब यहां भीड़ कम होती है? ऐसे कई सारे सवालों के जवाब आपको यहां इस आर्टिकल में मिलने वाले है।

कहां और क्यों बना ताजमहल?

भारत के उत्तर पूर्व में, उत्तर प्रदेश राज्य के आगरा में स्थित ताज महल को व्यापक रूप से शाश्वत प्रेम का प्रतीक माना जाता है। इसका निर्माण 17वीं शताब्दी में किया गया था। इसे मुगल शासन के दौरान बनाया गया था। ताज को, उस भव्यता के शानदार उदाहरण के रूप में समझा जा सकता है, जिसके लिए मुगल वास्तुकला प्रचलित थी। मुगल बादशाह शाहजहां के शासनकाल में निर्मित, ताज महल वास्तव में उनकी प्रेमिका और पत्नी मुमताज महल का मकबरा है। इसकी अलौकिक सुंदरता आम तौर पर उनकी प्रिय बेगम की सुंदरता का प्रतीक है। जिसकी याद में इस वास्तुशिल्प प्रतिभा का निर्माण कराया गया था। 


दुनिया का सातवां अजूबा है ताज

ताज महल भी दुनिया के सात अजूबों में से एक है, जो अपने सफेद संगमरमर के निर्माण और आसपास के हरे-भरे परिदृश्य के लिए लोकप्रिय है। पर्यटक फव्वारों से सुसज्जित बगीचों में घूम सकते हैं और सूर्यास्त की खूबसूरत तस्वीरें खींच सकते हैं। यह यूनेस्को(UNESCO) के विश्व धरोहर स्थलों में भी स्थान अर्जित करता है।

ताजमहल देखने का समय

खुलता है: सूर्योदय से 30 मिनट पहले

बंद होता है: सूर्यास्त से 30 मिनट पहले

ताजमहल बंद का दिन: शुक्रवार

रात्रि दर्शन का समय: रात्रि 8.30 बजे से 12.30 बजे तक (प्रत्येक बैच में अधिकतम 50 लोगों के साथ 8 बैचों में दौरा)

ताजमहल देखने के लिए प्रवेश शुल्क

  • अलग - अलग पर्यटकों के अनुसार ताज के दीदार के लिए टिकट प्राइस अलग - अलग है। भारतीय के लिए टिकट के दाम पॉकेट फ्रेंडली है। वही पर्यटकों के लिए विदेशी मुद्रा में की राशि तो कम है, लेकिन भारत की मुद्रा में यह बड़ी रकम हो सकती है।
  • भारतीय पर्यटकों के लिए प्रवेश शुल्क: प्रवेश के लिए 50 रुपये + मुख्य मकबरे के लिए 200 रुपये
  • सार्क और बिम्सटेक(SAARC and BIMSTEC) देश के नागरिको के लिए: प्रवेश शुल्क 540 रुपये + मुख्य मकबरे के लिए 200 रुपये यानी कुल 740 रुपए
  • विदेशी पर्यटको के लिए शुल्क: प्रवेश शुल्क 1100 रुपये + मुख्य मकबरे के लिए 200 रुपये, कुल 1300 रुपए
  • 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चे: 15 साल के अंदर के बच्चो के लिए कोई भी प्रवेश शुल्क नहीं लगता है।

ताज के दीदार को लेकर कुछ खास सुझाव

  • नवंबर और फरवरी के बीच इस प्यार के प्रतीक का दौरा करना सबसे अच्छा होता है।
  • लगभग 5 घंटे समय के समय की आवश्यकता होती है।

प्रतिबंधित वस्तुएँ

  • ताज महल जाते समय ड्रोन कैमरा, खाना/धूम्रपान, मुख्य मकबरे के अंदर फोटोग्राफी करना प्रतिबंधित हैं।
  • मोबाइल फोन का साइलेंट मोड न होना और रात में देखने के दौरान मोबाइल फोन लेकर जाने की अनुमति बिल्कुल नहीं है।
  • यदि पहली बार ताज देखने जा रहे हैं, तो इस खूबसूरत स्मारक के इतिहास के बारे में जानने के लिए एक गाइड किराए पर लेना बेहतर होगा।
  • ताज के सफ़ेद धरातल पर अद्भुत तस्वीर लेने के लिए कलरफुल कपड़े पहनें जिससे तस्वीरें काफी सुंदर आएंगी।
  • यदि आप ताज के पास एकांत समय चाहते है तो, भीड़ से बचने के लिए सुबह के समय जाए।
Tags:    

Similar News