Agra To Varanasi Train: अब वंदे भारत एक्सप्रेस से कर सकेंगे आगरा से वाराणसी की यात्रा, 7 घंटे में पूरा होगा सफर

Agra To Varanasi Vande Bharat Train: आगरा मंडल को अपनी अब तक की चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन की अनुमति मिल चुकी है। अब आगरा से वाराणसी के बीच की यात्रा 7 घंटे में तय की जा सकेगी।

Update: 2024-09-06 04:04 GMT

Vande Bharat Train (Photos - Social Media) 

Agra To Varanasi Vande Bharat Train: सेमी हाई स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है क्योंकि एक के बाद इसे अलग-अलग रूट पर यात्रियों के सुविधा के लिए शुरू किया जा रहा है। आगरा रेल मंडल को 2 दिन में दूसरी वंदे भारत की सौगात मिल चुकी है। रेलवे बोर्ड की ओर से आगरा से वाराणसी के बीच ट्रेन का संचालन करने की मंजूरी दे दी गई है। इन दोनों जगह के बीच की दूरी 573 किलोमीटर है जो 7 घंटे में तय होगी। फिलहाल इस रूट की ट्रेन दूरी को तय करने में 10 घंटे से ज्यादा समय लेती हैं।

आगरा मंडल की चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन

आगरा मंडल की यह चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस है जो 81.86 कि प्रति घंटा की रफ्तार से चलेगी। मंडल द्वारा जल्द ही इसका किराया और संचालन की तारीख घोषित कर दी जाएगी। ट्रेन की सुविधा से आगरा के पर्यटन को पंख लगने वाले हैं।

Vande Bharat Train 

लम्बे समय से थी वंदे भारत एक्सप्रेस की मांग (There Was A Long Standing Demand for Vande Bharat Express)

प्रयागराज, अयोध्या और वाराणसी के लंबे समय से वंदे भारत एक्सप्रेस की मांग की जा रही थी। हाल ही में अयोध्या वाराणसी वंदे भारत का प्रस्ताव भेजा गया था। इसे लेकर रेलवे मंडल द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है।

कब और कैसे चलेगी ट्रेन (When And How Will The Train Run

यू ट्रेन आगरा कैंट रेलवे स्टेशन से सुबह 6:00 बजे चलेगी और दोपहर 1:00 वाराणसी पहुंचेगी। वाराणसी स्टेशन चाहिए 3:20 पर चलेगी और 10:22 पर आगरा पहुंच जाएगी। इस बीच ये प्रयागराज, कानपुर सेंट्रल, इटावा और टूंडला स्टेशन पर रुकेगी। इसकी अधिकतम गति 160 किलोमीटर और औसत गति 81.86 कम रहने वाली है।

Vande Bharat Train 

6 दिन उदयपुर में चलेगी वंदे भारत (Vande Bharat Will Run In Udaipur For 6 Days

ट्रेन का किराया और इसके संचालन की तारीख फिलहाल तय नहीं की गई है जो जल्दी बता दी जाएगी। यह आगरा रेल मंडल की चौथी वंदे भारत है। इसके पहले 2 सितंबर को तीसरी बंदे भारत को उदयपुर आगरा कैंट के बीच शुरू किया गया है। यह शुक्रवार का दिन छोड़कर हफ्ते के 6 दिन चलेगी। उत्तर मध्य रेलवे की पहली ट्रेन है। इसके अलावा मंडल के पास रानी कमलापति भोपाल से हजरत निजामुद्दीन और हजरत निजामुद्दीन से खजुराहो की वंदे भारत एक्सप्रेस पहले से चल रही है।

Tags:    

Similar News