Ulta Tawa Restaurant Aliganj: लखनऊ का यह रेस्टोरेंट है स्टूडेंट्स के लिए बेस्ट प्लेस, इतने रुपये में मिल जाती है थाली

Ulta Tawa Restaurant Aliganj: इस शहर में अब परंपरागत खाने की जगहों के अलावा नए-नए कांसेप्ट पर भी रेस्टोरेंट खुल गए हैं। इन्ही में से एक है अलीगंज स्थित उल्टा तवा रेस्टोरेंट। यह रेस्त्रां अपने स्वादिष्ट भोजन, उत्कृष्ट सेवा के साथ-साथ सुंदर वातावरण के लुए बहुत फेमस है।

Written By :  Preeti Mishra
Update: 2023-11-17 03:45 GMT

Ulta Tawa Restaurant Aliganj (Image: Social Media)

Ulta Tawa Restaurant Aliganj: लखनऊ, अपनी समृद्ध पाक विरासत के लिए प्रसिद्ध है। यह शहर मुगलई, अवधी और पारंपरिक उत्तर भारतीय स्वादों के अनूठे मिश्रण को पेश करता है। यहाँ के कबाब, बिरयानी, कोरमा, निहारी, शीरमाल, चाट, आदि के अलावा मिठाइयां भी बहुत पसंद किये जाते हैं।

इस शहर में अब परंपरागत खाने की जगहों के अलावा नए-नए कांसेप्ट पर भी रेस्टोरेंट खुल गए हैं। इन्ही में से एक है अलीगंज स्थित उल्टा तवा रेस्टोरेंट। यह रेस्त्रां अपने स्वादिष्ट भोजन, उत्कृष्ट सेवा के साथ-साथ सुंदर वातावरण के लुए बहुत फेमस है।

लखनऊ में कहाँ पर है उल्टा तवा रेस्टोरेंट

उल्टा तवा रेस्टोरेंट बी - 38, मेन रोड, श्याम स्वाद मेथई शॉप के पास, अलीगंज में स्थित है। यह एक शानदार रेस्तरां है जहाँ का भोजन बहुत शानदार होता है। इस रेस्टोरेंट को झूमरों से सजाया गया है। यहाँ खाने में आपको स्नैक्स, पेय और कबाब, बिरयानी जैसे पारंपरिक मुगल व्यंजन मिलते हैं। यहाँ का शाही टुकड़ा भी बहुत प्रसिद्ध है। चाहे आप दो लोगों के लिए रोमांटिक डिनर की तलाश में हों या किसी विशेष अवसर के उत्सव की, उल्टा तवा लखनऊ की समृद्ध संस्कृति और इतिहास का अनुभव करने के लिए एक आदर्श स्थान है। यहाँ दोपहर दो बजे से पांच बजे के बीच हैप्पी ऑवर होता है जिसमे ग्राहकों को अनलिमिटेड थाली परोसा जाता है। इसके अलावा यह रेस्त्रां सुबह 10 बजे से रात के 11 बजे तक खुला रहता है।

यहाँ मिलता है अनलिमिटेड वेज थाल

यह रेस्टोरेंट अपने अनलिमिटेड वेज थाल के लिए बहुत फेमस है। इस अनलिमिटेड वेज थाल की कीमत मात्र 189 रुपये होती है। रेस्टोरेंट के मालिक के अनुसार यह थाल स्टूडेंट्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है। आपको बता दें कि अलीगंज एरिया में बहुत सारे स्टूडेंट्स रहते हैं। इस थाल में कढ़ाई पनीर, मिक्स वेज, दाल फ्राई, जीरा राइस सलाद, गुलाब जामुन, लच्छा पराठा, अचार सर्व किया जाता है। थाल का मेनू बदलता रहता है। थाल परोसने का समय हैप्पी हाउर दोपहर 2 से शाम 5 तक का है। यह रेस्टोरेंट Zomato, Swiggy पर भी उपलब्ध है जहाँ से घर बैठे आप खाना आर्डर कर सकते हैं।

Tags:    

Similar News