Facts About Tamilnadu : भारत के सबसे प्रसिद्ध राज्यों में से एक है तमिलनाडु, जानें यहां के रोचक तथ्य

तमिलनाडु भारत का एक प्रसिद्ध राज्य है जो कई मायने में खास है। चलिए आज हम आपके यहां के कुछ रोचक फैक्ट बताते हैं।

Update: 2024-09-02 06:10 GMT

Facts About Tamilnadu (Photos - Social Media) 

Facts About Tamilnadu : तमिलनाडु भारत के दक्षिणी इलाके में बस एक खूबसूरत राज्य है। यहां पर आप घने जंगल, नारियल के पेड़ महासागर देख सकते हैं। यहां जाने के बाद आपको काफी शांति का एहसास होने वाला है। सबसे हैरानी की बात यह है कि तमिलनाडु भारत का एकमात्र ऐसा राज्य है जिसकी तट रेखा बंगाल की खाड़ी, अरब सागर और हिंद महासागर के साथ-साथ है। इसके अलावा तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा शहरी समुद्र तट भी मौजूद है। तमिलनाडु उन लोगों के लिए स्वर्ग है जो मंदिर जाना पसंद करते हैं। यहां पर एक या दो नहीं बल्कि कई सारे मंदिर हैं जिनका अपना अलग ऐतिहासिक और आध्यात्मिक महत्व है। चलिए आज हम आपको तमिलनाडु के बारे में कुछ बातें बताते हैं।

क्यों प्रसिद्ध है तमिलनाडु (Why is Tamil Nadu Famous?)

तमिलनाडु मंदिरों का घर है और यहां पर मौजूद मंदिरों में मुख्य रूप से द्रविड़ शैली देखने को मिलती है। द्रविड़ वास्तुकला में बने मंदिरों में जटिल नक्काशी,ऊंचे गोपुरम, विशाल मंदिर परिसर देखने को मिलता है।


मंदिर की भूमि है तमिलनाडु (Tamil Nadu Is The Land Of Temples)

तमिलनाडु को मंदिरों की भूमि कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा। इस पूरे राज्य में 33000 से ज्यादा मंदिर मौजूद है। यह न केवल पूजा स्थल है बल्कि कला संस्कृति और इतिहास का भंडार है। यहां कई मंदिर है जिन्हें देखने के लिए दुनिया भर से लोग आते हैं।

पोंगल की धूम (Pongal Celebration)

तमिलनाडु में पोंगल सबसे महत्वपूर्ण त्यौहार है जिसे फसल उत्सव के रूप में मनाया जाता है। यह चार दिन का त्यौहार होता है जिसमें कटे हुए चावल से बने पोंगल नाम के विशेष व्यंजन को बनाया जाता है और देवी देवताओं को चढ़ाया जाता है। पोंगल के दौरान यहां जल्लीकट्टू उत्सव मनाया जाता है जिसमें बैल को काबू करने का पारंपरिक खेल खेला जाता है। यह खेल 2000 से अधिक वर्षों से संस्कृति का हिस्सा है।


कांचीपुरम सिल्क की साड़ियां के लिए प्रसिद्ध है तमिलनाडु (Famous For Silk Sarees)

तमिलनाडु को अपनी बेहतरीन सिल्क की साड़ियों के लिए भी पहचाना जाता है। यहां की कांचीपुरम शहर की सिल्क साड़ियां बेहतरीन शिल्प कौशल और जटिल डिजाइनों के लिए प्रसिद्ध है। भारत के अलग-अलग कोने में महिलाएं से पहनना पसंद करती हैं।

Tags:    

Similar News