Famous Places in Ayodhya: राम मंदिर के अलावा अयोध्या में घूमने के लिए ये है फेमस जगहें, जरूर जाएं घूमने

Places to visit in Ayodhya: भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या अपनी खूबसूरती के लिए काफी फेमस है। इन दिनों अयोध्या में राम मंदिर को पूरा करने कि तैयारी ज़ोरों पर है।

Written By :  Anupma Raj
Update: 2024-01-16 04:30 GMT

Places to visit in Ayodhya: भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या अपनी खूबसूरती के लिए काफी फेमस है। इन दिनों अयोध्या में राम मंदिर को पूरा करने कि तैयारी ज़ोरों पर है। 22 जनवरी को इस भव्य मंदिर में भगवान् श्री राम के बाल रूप की प्राण-प्रतिष्ठा होगी। जिसे लेकर दुनियाभर के भक्त और सैलानी अयोध्या जाने कि तैयारी में हैं। अगर आप भी बना रहे हैं अयोध्या जाने का प्लान तो श्रीराम मंदिर के अलावा अयोध्या के इन फेमस जगहों को जरूर घूमें। 

अयोध्या में फेमस जगहें (Famous Places to Ayodhya):

श्री राम जन्म भूमि मन्दिर


अयोध्या भगवान श्री राम की जन्म भूमि है और यह हिंदुओं के लिए आस्था का केंद्र भी है।अयोध्या को एक पवित्र तथा धार्मिक स्थल के रूप में जाना जाता है। साल 2020 में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद भगवान राम की जन्म भूमि पर अयोध्या राम मन्दिर बनाने की मंजूरी मिली और इसका भूमि पूजन 5 अगस्त 2020 को किया गया था। 22 जनवरी को इस भव्य मंदिर में भगवान् श्री राम के बाल रूप की प्राण-प्रतिष्ठा होगी।

हनुमान गढ़ी


भगवान श्री राम के अनन्य भक्त भगवान हनुमान जी का मन्दिर हनुमान गढ़ी अयोध्या में स्थित एक प्रमुख धार्मिक स्थल है। हनुमान गढ़ी मन्दिर भगवान हनुमान जी को समर्पित है। हनुमान गढ़ी मन्दिर हनुमान जी के भक्ति, श्रद्धा, इतिहास, कथाएँ, और कृतियों से संबंधित है। इस मन्दिर में हनुमान जी की भव्य मूर्ति स्थापित है। अयोध्या हनुमान गढ़ी में चढ़ने वाला प्रसाद और यहां की प्रसिद्ध मिठाई बेसन के लड्डू यहां आने वाले दर्शकों एवं पर्यटकों को खूब पसंद आती है और यह बेहद स्वादिष्ट भी होती है।

कनक भवन


अयोध्या जाएं तो कनक भवन मन्दिर जरूर जाएं। ये अयोध्या के सबसे फेमस मंदिरों में से एक है। कनक भवन मन्दिर में हमेशा भक्तों की भारी भीड़ रहती है। यह मन्दिर भगवान राम और माता सीता के प्रेम के रूप में प्रतिष्ठित है। दरअसल ऐसी मान्यता है कि कनक भवन को माता कैकेयी ने सीता जी को मुँह दिखाई की रस्म में उपहार स्वरूप दिया था। यह भवन भगवान राम और माता सीता का निवास स्थान था। यह भवन अयोध्या का सबसे भव्य और बहुत सुंदर महल है। 

सरयू घाट


अयोध्या दर्शन की शुरुआत आप सरयू नदी के किनारे स्नान कर करें। सरयू तट पर कई घाट बने हुए हैं, जैसे- नया घाट, राम घाट,लक्ष्मण घाट, गुप्तार घाट, आदि, बने हुए हैं। आप चाहें तो किसी भी घाट पर स्नान कर सकते हैं। लेकिन माना जाता है सरयू में स्नान करने पर जाने- अनजाने में किये गए सारे पाप भी धुल जाते हैं। सरयू और बाकी सभी घाटों पर नाव वाले अपनी नाव को सजाकर नौका विहार के लिए तैयार रखते हैं। 

सीता की रसोई


अयोध्या में राम जन्मभूमि की उत्तर-पश्चिमी सीमा पर स्थित सीता की रसोई के बारे में कहा जाता है कि यह एक ऐतिहासिक रसोई है, जहां देवी सीता द्वारा भोजन के लिए किया जाता था। यह पवित्र स्थान अब एक मंदिर है जिसमें कुछ प्रदर्शन पात्र हैं। इसे राम जन्मभूमि के नजदीक ही बनाया गया है। इन सभी जगहों के अलावा अयोध्या में घूमने के लिए और भी कई जगहें हैं। 

Tags:    

Similar News