Famous Vedvan Park In Noida: नोएडा को मिलने वाली है नई सौगात,शहर में खुलने जा रहा नया पार्क

Famous vedvan Park In Noida: जगहों पर आपको कई अलग-अलग और मजेदार एक्टिविटी करने का मौका भी मिलता है। यहां कई मॉल और फन जॉन भी है, जहां जाकर आप अपने परिवार के साथ न सिर्फ अच्छा समय बिता सकते हैं।

Update: 2023-05-11 10:31 GMT
Famous vedvan Park In Noida(Image- Social media)

Famous vedvan Park In Noida: उत्तर प्रदेश के नोएडा में कई फेमस और शानदार जगह हैं, जहां आप घूमने के लिए जा सकते हैं। इन जगहों पर आपको कई अलग-अलग और मजेदार एक्टिविटी करने का मौका भी मिलता है। यहां कई मॉल और फन जॉन भी है, जहां जाकर आप अपने परिवार के साथ न सिर्फ अच्छा समय बिता सकते हैं, बल्कि यहां पर आपको कई अलग-अलग चीजों का अनुभव करने का मौका भी मिल जाता है। वहीं अब नोएडा में एक नया पार्क भी खुलने जा रहा है, जो वेदवन के नाम से जाना जाएगा। इस पार्क में आपको कई बेहतरीन अनुभव करने का मौका मिलेगा।

नोएडा में खुलेगा वेदवन पार्क

​पार्क में मिलेगी जानकारी

यह पार्क नोएडा में 12 एकड़ जमीन में बनाकर तैयार किया जा रहा है, जहां आपको कई तरह की सुविधाए दी जाएंगी। इसके साथ ही आपको यहां पर वेदों के बारे में पूरी जानकारी मिलेगी। इस जोन में वेद के हिसाब से हर तरह की जड़ी बूटियों और औषधि का इस्‍तेमाल किया जाता है, यहां आप हर तरह की जड़ी बूटियों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस पार्क में सप्तऋषि के जोन भी देखे जा सकेंगे।

​7 ऋषियों के नाम पर बनेंगे जोन​

इस पार्क में सातों ऋषियों के नाम पर जोन के नाम निर्धारित किए गए हैं, जिनरे नाम कश्यप, भारद्वाज, अत्रि, विश्वामित्र आदि हैं। यहां आपको इन जोन में कई खास तरह की जानकारी भी पता चलेगी। वेद वन में आपको इन सप्तऋषियों के जीवन के बारे में भी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। यहां पर तालाब बनाए जा रहे हैं, यह देश का पहला ऐसा पार्क होगा जो ऋषियों को समर्पित होगा।

​शाम में देख सकेंगे लेजर शो

​चार वेदों पर निर्धारित इस वन में आप कई आकर्षित और शानदार जगहों को देख सकेंगे। यहां कई तरह की दीवारें भी बनाई गई हैं। जहां पर भारतीय संतों की मूर्तियां देख सकेंगे। वहीं शाम के समय इस पार्क में आप लेजर लाइट शो देखने सकते हैं। लोगों के लिए यहां हर रोज शाम के समय वॉटर लेजर शो भी देख सकते हैं।

Tags:    

Similar News