Best Cake Shops in Lucknow: लखनऊ के ये 4 दुकानें हैं केक के लिए बेस्ट, यहां मिलते हैं हर फ्लेवर के केक

Best Cake Shops in Lucknow: नवाबों का शहर लखनऊ अपने रीति रिवाजों के साथ साथ खानपान के लिए फेमस है। यहां चिकनकारी कपड़े से लेकर यहां के पर्यटन स्थल भी दुनियाभर में फेमस है।

Report :  Anupma Raj
Update: 2022-12-17 02:25 GMT

Best Cake Shops in Lucknow (Image: Social Media)

Best Cake Shops in Lucknow: नवाबों का शहर लखनऊ अपने रीति रिवाजों के साथ साथ खानपान के लिए फेमस है। यहां चिकनकारी कपड़े से लेकर यहां के पर्यटन स्थल भी दुनियाभर में फेमस है। अगर आप लखनऊ से हैं और बर्थडे, शादी या किसी भी ऑकेजन के लिए बेस्ट केक शॉप की तलाश कर रहें हैं तो आपकी यहां कुछ ऑप्शन दिए गए हैं, जहां से आप बेस्ट केक खरीद सकते हैं। तो आइए जानते हैं लखनऊ के कुछ फेमस केक शॉप के बारे में:

ये हैं लखनऊ के 4 फेमस केक शॉप (Famous Cake Shop in Lucknow)

Mr Brown, Lucknow

अगर आप लखनऊ में बेस्ट केक शॉप की तलाश कर रहें हैं तो मिस्टर ब्राउन एक बेस्ट ऑप्शन है। दरअसल इस दुकान पर ग्राहकों को खुश रखने के लिए अच्छी क्वालिटी में केक मिलती हैं। यहां बहुत ही फ्रेश केक मिलेगी, जिसे बेहतरीन सामग्री का उपयोग कर बनाया जाता है। यह दुकान सस्ती कीमतों पर गुणवत्ता वाले केक प्रदान करती है। केक के अलावा इस दुकान पर tarts, mousse cakes, और कई प्रकार की हाथ से बनाई हुई विभिन्न एशियाई पेस्ट्रीभी मिलती है। इन सभी डिजर्ट्स को अच्छी क्वालिटी के साथ ताजा स्ट्रॉबेरी और ताजा फल का इस्तेमाल करके बनाया जाता है। साथ ही इससे कई तरह की शादी की मिठाई भी बनाई जाती है। खास बात यह है कि वे चीजों को अलग तरीके से बनाते हैं, उन्हें अच्छी तरह से स्टोर करके डिलीवर करते हैं। यहां इंटरनेशनल क्लास क्वालिटी, फ्रेश और शुद्ध बेकरी प्रोडक्ट बनाने के दौरान ये काफी स्ट्रिक्ट हाइजेनिक कंडीशन का ध्यान रखते हैं। मिस्टर ब्राउन में इन-स्टोर शॉपिंग, पिक-अप, डिलीवरी विकल्प आदि उपलब्ध हैं। यहां आपको ब्लूबेरी, Italian Almond, Birthday, कॉफी, रेड वेलवेट, ताजे फल और जर्मन ट्रफल, क्रीम रहित मफिन और ब्राउनी, सूखे केक और लोफ आदि मिल जाएंगे। केक की कीमत प्रोडक्ट और पाउंड पर निर्भर करता है। यहां कुछ केक की कीमत इस प्रकार है

किड्स केक ₹1600 से शुरू,

पिनाटा केक ₹800 से शुरू,

फोटो केक ₹1400 से शुरू, 

चीज़केक ₹1600 से शुरू,

वेडिंग केक ₹3750 से शुरू,

फोंडेंट केक ₹1600 से शुरू

Timing: सोम-रवि, सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक

Good Bakery

गुड बेकरी लखनऊ की प्रमुख और मशहूर बेकरियों में से एक है। इस बेकरी शॉप की स्थापना 1963 में हुई थी, तब से वे लखनऊ शहर को बेहतरीन से बेहतरीन लजीज केक का स्वाद दे रहे हैं। वे ग्राहकों के लिए प्रोडक्ट और सेवाओं की हाई क्वालिटी गुणवत्ता की पेशकश करने के लिए पारंपरिक व्यंजनों को बनाए रख रहे हैं। यहां केक प्रशिक्षित और कुशल कर्मचारियों द्वारा तैयार किया जाता है। यहां केक के अलावा पेस्ट्री परोसते हैं जो स्वाद में काफी स्वादिष्ट होते हैं। उनके सभी प्रोडक्ट ताजा बेक किए गए हैं। बता दें गुड्स बेकरी शॉप में बैठने की व्यवस्था भी उपलब्ध है। दोस्तों के साथ घूमने के लिए अच्छी जगह है। यहां डाइन-इन और टेकअवे दोनों सेवाएं उपलब्ध हैं। यहां चोको सिन, चोको कारमेल, चोको स्विस, इटैलियन क्रीम, वॉलनट रीमिक्स, लाइट चॉकलेट, फ्रूट हांडी, डबल चोको फिल और गोल्डन टाइल आदि मिल जाएंगे। कीमत की बात करें तो यहां कुछ इस प्रकार हैं:

बर्थडे केक ₹1000 से

शुरू मिनी केक ₹1000 से

शुरू फ्यूज़न केक ₹1000 से

शुरू ब्रेड ₹40 से

शुरू कुकीज़ ₹180 से शुरू

Timing: सुबह 9 बजे - रात 10 बजे

Yellow Bakery

गोमती नगर में येलो बेकरी फेमस केक शॉप है, जो सप्ताह के सभी दिन खुली रहती है। ये लखनऊ शहर में ताजा क्रीम केक प्रदान करते हैं। यहां स्वादिष्ट कन्फेक्शनरी और बेकरी आइटम के लिए एक बेहतरीन विकल्प है। आप आप ऑकेजन के अनुरूप स्वादिष्ट और लजीज डिजाइनर केक भी ऑर्डर कर सकते हैं। बता दें येलो बेकरी में एग-लेस केक मिलते हैं। येलो बेकरी अपने ग्राहकों को इन-स्टोर खरीदारी और डिस्ट्रीब्यूशन विकल्प भी प्रदान करता है। यहां से आप डार्क ट्रफल केक, ब्लैक फॉरेस्ट केक, पाइनएप्पल केक, अंसाली केक, फ्रेश फ्रूट केक, हेज़लनट चोको केक, बटर स्कॉच केक, चोको ट्रफल पेस्ट्री, हेज़लनट पेस्ट्री और रेड वेलवेट पेस्ट्री आदि खरीद सकते हैं। कीमत कुछ इस प्रकार हैं

Timing: सोम और मंगल: सुबह 9:30 - रात 9:30 

बुध: दोपहर 2 - रात 9:30 

गुरु-रवि: सुबह 9:30 - रात 9:30 

SS Bakers cakewala

लखनऊ में फेमस शॉप में से एक एसएस बेकर्स के भी है। गोमती नगर में स्थित यह दुकान कई तरह के केक के लिए मशहूर है। आप यहां हर ऑकेजन के लिए केक खरीद सकते हैं। कई तरह के फ्लेवर के साथ साथ कई तरह के डिजाइन वाले केक मिल जाएंगे। 

Tags:    

Similar News