Best Chole Bhature in Lucknow: लखनऊ में इन जगहों पर मिलते हैं बेस्ट छोले-भटूरे, चाटते रह जाएंगे उंगलियां

Best Chole Bhature in Lucknow: चलिए आपको लखनऊ के बेस्ट छोले भटूरे खिलाते हैं, जहां आप एक बार नहीं बल्कि बार-बार जाएंगे और टोली बटोर के जाएंगे।

Report :  Vidushi Mishra
Update: 2022-11-11 01:42 GMT

लखनऊ के बेस्ट छोले-भटूरे (फोटो- सोशल मीडिया)

Lucknow Best Chola Bhatura: राजधानी लखनऊ के लोगों का नवाबी अंदाज आज भी बरकरार है। यहां नवाबी अंदाज की छाप साफ उनके शौकों से झलकती है। लखनऊ का पान, स्वादिष्ट पकवान, छोले-भटूरे, शाही नॉन, कबाब रोल, रूमाली रोटी, कटोरी चाट और भी बहुत कुछ जो इसे बेहद खास बनाता है। इसी चर्चा के बीच में चलिए आपको लखनऊ के बेस्ट छोले भटूरे खिलाते हैं, जहां आप एक बार नहीं बल्कि बार-बार जाएंगे और टोली बटोर के जाएंगे।

लखनऊ के बेस्ट छोले भटूरे  
Best Chole Bhature in Lucknow

श्री लस्सी कॉर्नर
Shri Lassi Corner

श्री लस्सी कॉर्नर राजधानी लखनऊ में सालों से कायम है। ये अपनी मखमली मोटी लस्सी और छोले-भटूरे के लिए जाने जाते हैं। यह जगह चौक में है। यहां हर दिन लोगों की अच्छी-खासी भीड़ रहती है। यहां ऑर्डर देने के लिए टोकन सिस्टम है।

स्थान: बाटा शू कंपनी के पास, कमला नेहरू मार्ग, चौक, लखनऊ

लागत: दो लोगों के लिए ₹250 (लगभग)

समय: सुबह 11 बजे से रात 11 बजे तक

सरदार जी के मशहूर छोले भटूरे
Sardar Ji Ke Mashoor Chhole Bhature

लखनऊ में सरदार जी के मशहूर छोले भटूरे लालबाग में नोवेल्टी सिनेमा क्रॉसिंग के पास है। यहां से आने-जाने लोग सरदार जी के यहां जाना नहीं भूलते हैं। इन स्वादिष्ट छोले-भटूरों का स्वाद लोगों की जुबान पर सालों तक याद रहता है। छोले-भटूरे खाने के बाद आप यहां स्वादिष्ट हलवे का स्वाद भी चख सकते हैं।

स्थान: 16/ए, नवीनता सिनेमा के पास, लालबाग, लखनऊ

लागत: दो लोगों के लिए ₹200 (लगभग)

समय: सुबह 10 बजे - रात 10 बजे

बाजपेयी कचौड़ी भंडार
Bajpayee Kachodi Bhandar

लखनऊ के बेस्ट छोले-भटूरों में से बाजपेयी कचौड़ी भंडार है। जोकि अपने मसालेदार छोलों के लिए प्रसिद्ध है। हजरतगंज के पीछे गलियों में जहां लोगों की अच्छी भीड़ आपको दिखाई दें, तो समझ लीजे, वो जगह बाजपेयी कचौड़ी भंडार की है। अगर आप अचार खाने शौकीन हैं तो यहां के आचार और छोले-भटूरों का स्वाद चखना न भूलें।

स्थान: बैंक ऑफ इंडिया के सामने, नवल किशोर रोड, हजरतगंज

लागत: दो लोगों के लिए ₹50 (लगभग)

समय: सुबह 7 बजे - शाम 7:30 बजे

फोटो- सोशल मीडिया

अजय खस्ते

Ajay Khaste

हुसैन गंज में स्थित अजय खस्ते भी छोले-भटूरें के लिए बेस्ट जगह है। यहां आप सस्ते में अच्छा नाश्ता ले सकते हैं। साथ ही स्वाद में भी लाजवाब।

स्थान: दुकान नंबर 4 होटल राज के पास, हुसैन गंज, लखनऊ

लागत: दो लोगों के लिए ₹100 (लगभग)

समय: सुबह 8:30 - शाम 7 बजे

महालक्ष्मी स्वीट्स
Mahalaxmi Sweets

महालक्ष्मी स्वीट्स में छोला-कुलचा वाकई में बहुत फेमस है। यहां आप अगर शाकाहारी हैं तो आपकों चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। यहां गुणवत्ता के लिए इसे 5 में से 4.7 रेटिंग मिलती है।

स्थान: सेक्टर एच, सेक्टर ए, अलीगंज, लखनऊ

लागत: ₹550 दो लोगों के लिए (लगभग)

समय: सुबह 8 बजे - शाम 5 बजे और शाम 6 बजे - 11:30 बजे

Tags:    

Similar News