Best Couple Cafes Restaurants in Jhansi: झांसी में कपल्स के लिए ये हैं बेस्ट रेस्टोरेंट-कैफे, यहां रूफटॉप और प्राइवेट केबिन भी

Best Couple Cafes Restaurants in Jhansi: झांसी में कपल्स के लिए प्राइवेट केबिन कैफे, रेस्टोरेंट, रूफटॉप रेस्टोरेंट हैं जहां आप अपनी पार्टनर के साथ जा सकते हैं।

Report :  Vidushi Mishra
Update: 2023-02-07 01:47 GMT

झांसी में कपल्स के लिए बेस्ट रेस्टोरेंट (फोटो- सोशल मीडिया)

Best Couple Cafes Restaurants in Jhansi: उत्तर प्रदेश का झांसी एक एतिहासिक शहर है। जिसे झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के नाम से भी जाना जाता है। ये शहर जो बुंदेलखंड क्षेत्र में पाहुज और बेतवा नदियों के करीब स्थित है। ऐसे में अगर आप झांसी में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो यहां पर पर्यटकों के लिए कई बेस्ट कैफे और रेस्टोरेंट हैं। साथ ही अगर आप अपने पार्टनर के साथ झांसी में घूमने के लिए आएं हैं और स्पेशल सरप्राइज पार्टी देनी हैं तो यहां बहुत से कपल फ्रेंडली कैफे और रेस्टोरेंट हैं। आइए आपको बताते इन जगहों के बारे में।

झांसी में कपल्स के लिए प्राइवेट केबिन कैफे, रेस्टोरेंट, रूफटॉप रेस्टोरेंट हैं जहां आप अपनी पार्टनर के साथ जा सकते हैं। 

झांसी में सबसे रोमांटिक कैफे/रेस्तरां
Most Romantic Cafe/Restaurant in Jhansi

1. डाउनटाउन रूफटॉप कैफे
Downtown Rooftop Cafe

डाउनटाउन रूफटॉप कैफे झांसी में कपल्स के लिए सबसे रोमांटिक रेस्टोरेंट में से एक है। कैफे में कपल्स के लिए ये खूबसूरत रूफटॉप डाइनिंग एरिया है। अपने चाहने वालों के साथ रोमांटिक डेट या कैंडललाइट डिनर करने के लिए झांसी का सबसे अच्छा कैफे है।

पता: वीके अग्रवाल बिल्डिंग, झोखनबाग रोड, कचेरी चौराहा, झांसी

2. द हाई ग्राउंड
The High Ground

(फोटो- सोशल मीडिया)

द हाई ग्राउंड कैफे झांसी में एक खूबसूरत रेस्टोरेंट है जो कपल्स के लिए रोमांटिक डेट का आनंद लेने के लिए सबसे अच्छा है। कैफे में इन-हाउस और रूफटॉप बैठने की व्यवस्था भी हैं। यह झांसी यूपी में एक किफायती कैफे-रेस्तरां है।

पता: ग्वाल टोली, झांसी

3. ईडन
Eden

ईडन कैफे झांसी में एक बहुत ही लग्जरी और स्टाइलिश रेस्टोरेंट है। कैफे में बहुत ही आकर्षक माहौल और सुंदर सजावट है। कपल्स के लिए ये वाकई में बहुत ही खूबसूरत जगह है। फोटो खिचवाने से आप खुद को रोक नहीं पाएंगें।

पता: स्पीडहाउस बिल्डिंग, आनंद पेट्रोल पंप के पास, झांसी

4. बर्गर किचन
Burger Kitchen

अगर आप दोनों सैंडविच और बर्गर जैसे फास्ट फूड खाने के शौकीन हैं तो बर्गर किचन आपकी गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड के साथ झांसी घूमने के लिए एक बेहतरीन जगह है। यह झांसी के सबसे साफ और स्वच्छ रेस्तरां में से एक है।

पता: सीएचएक्स7+एमवीपी, शिवपुरी-झांसी रोड, सिविल लाइंस, झांसी

5. एवेंजर्स कैफे
Avengers Cafe

एवेंजर्स कैफे झांसी का एक पसंदीदा हाई क्लास रूफटॉप रेस्टोरेंट है। यह एक थीम-कैफे है, जो मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स - एवेंजर्स की प्रसिद्ध हॉलीवुड फिल्म की थीम पर सजाया हुआ है।

पता: महिंद्रा कोचिंग बिल्डिंग, बीकेडी चौराहा, झांसी






Tags:    

Similar News