Best Fish Fry in Delhi: दिल्ली की मशहूर फिश फ्राई, खौलते गर्म तेल में हाथ से निकाल रहा मछली

Best Fish Fry in Delhi: अगर आप नॉन वेजिटेरियन हैं खासकर मछली आपकी फेवरेट डिश है तो आपको दिल्ली में कई ऐसे रेस्टुरेंट हैं जहां आप फिश से बनी फूड का आनंद ले सकते हैं।

Report :  Anupma Raj
Update: 2023-01-07 02:24 GMT

Famous fish fry in delhi (Image: Social Media)

Best Fish Fry in Delhi: अगर आप नॉन वेजिटेरियन हैं खासकर मछली आपकी फेवरेट डिश है तो आपको दिल्ली में कई ऐसे रेस्टुरेंट हैं जहां आप फिश से बनी फूड का आनंद ले सकते हैं। लेकिन अगर आप फिश फ्राई या अंडे के पकौड़े के फैन हैं तो फिर आप एक बार दिल्ली के गणेश रेस्टुरेंट जरूर जाना चाहिए। यहां के जैसा स्वाद आपको पूरे भारत में कहीं नहीं मिलेगा। खास बात यह भी है कि यहां फिश फ्राई बनाने का तरीका भी एकदम हैरान करने वाला है।

गणेश रेस्टुरेंट के अंडे पकौड़े लाजवाब

सर्दी के मौसम में दिल्ली में अगर आपको फिश फ्राई का मज़ा लेना हो तो करोल बाग के गणेश रेस्टोरेंट में इसका स्वाद लिया जा सकता है। आपको बता दें कि ये रेस्टोरेंट 60 साल से ज्यादा पुराना है और यहां का स्वाद सबसे लाजवाब है। कुछ साल पहले तक यह दुकान गणेश मच्छी वाला के नाम से फेमस थी। इस दुकान की खास बात यह है कि यहां के दुकान मालिक खौलते गर्म तेल में से फ्राई मछली को हाथों से निकाल लेते हैं। यह सिलसिला सालों से जारी है। बता दें इस दुकान पर नॉनवेज के कई आइटम मिलते हैं, जिनमें चिकन से जुड़े टिक्के और कबाब के अलावा उनके रोल के साथ अंडे पकौड़े और फिश फ्राई भी शामिल है। अंडे के पकौड़े का स्वाद लाजवाब है।

फिश फ्राई के लिए काफी मशहूर 

दरअसल इस दुकान पर मछली के पकौड़ों की इतनी अधिक मांग है कि बड़े-बड़े टबों में ताजी मछलियों को काट, उनमें मसाला लगाकर छोड़ दिया जाता है। आप सर्दियों में यहां सुरमई और गर्मियों में सिंघाड़ा मछली का एंजॉय कर सकते हैं। यहां आपको पापलेट मछली भी मिल जाएगी। आप इस दुकान पर जाएंगे तो देखेंगे कि लोहे की एक बहुत बड़ी कड़ाही में सरसों का तेल खौल रहा है और ग्राहकों की मांग के अनुसार मछली फ्राई की जा रही है। हैरान करने वाली बात यह है कि कुरकुरी होते ही मछली को खौलते तेल से निकाल लिया जाता है और फिर उसे हरा धनिया-पुदीना-हरी मिर्च की चटपटी चटनी, प्याज के लच्छों और नींबू के साथ परोसा जाता है। बता दें खाते ही आप महसूस करेंगे कि वाकई में मसालेदार मछली के पकौड़ों का ऐसा आनंद आपने कभी ना लिया हो। बोनलेस फिश फ्राई का दाम 500 रुपये है। इतना ही नहीं इस दुकान पर लाजवाब अंडा फ्राई भी मिलता है। आप यहां 50 रुपये में दो अंडे खाए जा सकते हैं। 

Location: गणेश रेस्टुरेंट, नजदीकी मेट्रो स्टेशन, करोल बाग, दिल्ली

Tags:    

Similar News