Shopping Market In Vaishno Devi: वैष्णो देवी दर्शन के बाद कटरा के इन बाजारों से करें खरीदारी, यहां मिलेंगे एक से बढ़कर एक आइटम्स

Shopping Market In Vaishno Devi : ऐतिहासिक और खूबसूरत कटरा में घूमने की जगहें हैं जो देखने लायक हैं। यह ख़रीदारों के लिए स्वर्ग भी है।

Update: 2024-07-24 12:39 GMT

Shopping Market In Vaishno Devi (Photos - Social Media)

Shopping Market In Vaishno Devi : वैष्णो देवी सबसे प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों में से एक है। वैष्णों देवी की चढ़ाई करना आसान नहीं है। फिर भी यहां हर साल भक्त यहां भारी तादाद में आते हैं। माता के दर्शन के अलावा यहां पर लोग ढाबे और धर्मशाला में ठहरने का भी आनंद लेते हैं। कुछ लोगों का तो यह भी मानना है कि आप किसी भी लग्जरी होटल में ठहर लें लेकिन वैष्णो देवी में आकर रूकना और यहां के सात्विक ढाबों के खाने का आनंद लेने का अनुभव बहुत ही अलग होता है। कटरा जम्मू और कश्मीर के उधमपुर जिले के सुंदर त्रिकुटा पर्वत पर स्थित एक छोटा सा शहर है। यह मूल रूप से मां वैष्णो देवी के लिए प्रसिद्ध है – जो सबसे प्रतिष्ठित हिंदू तीर्थ स्थानों में से एक है। लेकिन कटरा में एक तीर्थस्थल होने के अलावा और भी बहुत कुछ है। उसके आसपास घूमने के लिए कई धार्मिक, ऐतिहासिक और खूबसूरत कटरा में घूमने की जगहें हैं जो देखने लायक हैं। यह ख़रीदारों के लिए स्वर्ग भी है। आप भी अगर वैष्णों देवी जाएं, तो माता के दर्शन करने के अलावा यहां की लोकल मार्केट भी जरूर एक्सप्लोर करें। आइए, जानते हैं खास जगहें।

अर्ध कुवारी मार्केट वैष्णो देवी (Ardh Kwari Market Vaishno Devi)

आपको गरम कपड़े खरीदने हैं, तो यहां जाना न भूलें। आपको यहां पर कई तरह के ट्रेडिशनल आउटफिट्स भी मिल जाएंगे। यहां की फैशन एक्सेसरीज भी बहुत पॉप्युलर है। झुमके, स्टॉल, चूडियांं,कंगन यहां सब मिलते हैं। उसके अलावा यहां गिफ्ट आइटम्स कोई की-चैन, रिंग, वुडन शो पीस भी खरीद सकते हैं।

Shopping Market In Vaishno Devi


रघुनाथ बाजार वैष्णो देवी (Raghunath Bazaar Vaishno Devi)

रघुनाथ बाजार भी सबसे खास जगह है। स्वादिष्ट सूखे मेवे से लेकर यहां इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम्स भी मिलते हैं। आप अपनी पूरी शाम यहां बिता सकते हैं। यहां आपको खाने-पीने के ऑप्शन भी मिल जाएंगे।

लावान्या शॉपिंग कॉम्पलेक्स वैष्णो देवी (Lavanya Shopping Complex Vaishno Devi)

आपको अगर पैटिंग्स, हैंडीक्रॉफ्ट का शौक है, तो आपको यहां जरूर घूमना चाहिए। यहां कश्मीरी कलाकृतियां और हस्तशिल्प की कई खूबसूरत चीजें मौजूद हैं। आप अगर सर्दियों में यहां आए हैं, तो फिर पश्मीना को चेक करने के लिए सबसे बेस्ट टाइम है। आप शॉल के अलावा स्टॉल भी खरीद सकते हैं।

Shopping Market In Vaishno Devi


कटरा मेन मार्केट वैष्णो देवी (Katra Main Market Vaishno Devi)

आपके पास अगर ज्यादा टाइम नहीं है और आपको बहुत कुछ खरीदना है, तो आप कटरा में मार्केट घूम सकते हैं। यहां आपको कपड़े और काफी चीजें मिल जाएंगी। यहां से आप कई तरह की चीजें खरीद सकते हैं। आप यहां से ड्राय फ्रूट्स बादाम, अखरोट, सूखे सेब भी खरीद सकते हैं।

बहू प्लाजा वैष्णो देवी (Bahu Plaza Vaishno Devi)

त्रिकुटा नगर में हर दिन सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक खुला बहू प्लाजा भी बहुत पॉप्युलर है। इस बाजार का नाम बहू किले के नाम पर रखा गया है। आप अगर त्रिकुटा नगर आएं, तो यहां जरूर घूमें।

Shopping Market In Vaishno Devi

 

Tags:    

Similar News