Best Places to Visit in Himachal: हिमाचल में फेमस हैं यह पर्यटक स्थल, जहां के खूबसूरत नज़ारे आपको कर देंगे दीवाना

Best Places to Visit in Himachal Prades: यहां की झील और ऊंचे पहाड़ देखने हर साल लाखों सैलानी यहां पर आते हैं, इसके साथ ही यहां पर स्थित प्राचीन मंदिर काफी फेमस है। यहां की ऊंची-ऊंची घाटियां और खूबसूरत प्राकृतिक लोगों को अलग ही शांति और सुकून का एहसास करवाते हैं।

Update: 2023-04-12 10:26 GMT
Best Places to Visit in Himachal Prades (Image- Social media)

Best Places to Visit in Himachal Prades: हिमाचल प्रदेश देश का एक बेहद ही सुंदर और शानदार राज्य है, जहां आप कई हसीन जगहों पर घूम सकते हैं। यहां के शानदार नजारें और आकर्षक जगहें आपको अपनी ओर खींचते हैं। यहां की झील और ऊंचे पहाड़ देखने हर साल लाखों सैलानी यहां पर आते हैं, इसके साथ ही यहां पर स्थित प्राचीन मंदिर काफी फेमस है। यहां की ऊंची-ऊंची घाटियां और खूबसूरत प्राकृतिक लोगों को अलग ही शांति और सुकून का एहसास करवाते हैं। साथ ही यहां की मशहूर जगहों पर आप काफी अच्छा एक्सपीरियंस ले सकते हैं। आपको बताते हैं हिमाचल के कुछ मजेदार जगहें जहां परिवार के साथ भी काफी अच्छा समय बिता सकते हैं।

हिमाचल में घूमने की जगहें (himachal pradesh me ghumne ki jagah)

कसौली (Kasauli)

हिमाचल का कसौली एक पहाड़ी शहर है जहां अकसर लोग वीकेंड पर जाना पसंद करते हैं। यहां आपको कई आकर्षक और अच्छे सुंदर नजारे देखने के लिए मिल जाते हैं। साथ ही ठहरने के लिए भी आपको यहां काफी अच्छे और सस्ते रिजॉर्ट भी मिल जाते हैं, जहां आप अपने परिवार के साथ ठहर सकते हैं। ट्रैकिंग, कैम्पिंग, राफ्टिंग के शौकीन लोगों के लिए यहां कई ऑप्शन मिल जाते हैं।

मंडी (Mandi)

3,625 गांवो वाला राज्य का यह शहर काफी अच्छा है। जहां के खूबसूरत पहाड़ और शानदार वातावरण लोगों के काफी पसंद आता है। यह उन सभी लोगों के लिए एकदम सही वीकेंड स्पॉट है जो शहर की व्यस्त जिंदगी से आराम चाहते हैं। यहां कई पुराने महल और पुरानी कलाओं का उदाहरण देखा जाता है। इस शहर मे कई प्रसिद्ध मंदिर भी है।

मनाली (Manali)

समुद्र तल से करीब 1965 मीटर की ऊंचाई पर बसा यह शहर किसी को भी दिवाना बनाने के लिए काफी है। यहां के खूबसूरत नजारें और सुंदर प्राकृतिक दृश्य देखने दूर से लोग आते हैं। यहां की वादियों में घुला एहसास लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है, यही वजह से कि कपल्स के लिए यह हॉट-स्पॉट माना जाता है। हालांकि परिवार के साथ समय बिताने के लिए भी यह काफी अच्छी जगह है।

शिमला (Shimla)

शिमला हिमाचल का सबसे सुंदर और शानदार जगह है, जहां हर साल लाखों सैलानी यहां आते हैं। परिवार और अपने पार्टनर के साथ समय बिताने के लिए आपको यहां काफी जगह मिल जाएगी। वही शहर के खूबसूरत नजारें देखकर कोई भी यहां का दीवाना हो जाता है। यहां के पर्यटक स्थल लोगों को यहां रुकने पर मजबूर कर ही देते हैं। घने जगंल शानदार पहाड़ी स्थल जल्दी से छोड़ना किसी के लिए भी आसान नहीं होता है। जीवन में ताजगी भरने के लिए यह काफी अच्छी जगह है।

Tags:    

Similar News