Famous Place in Mysore: मन मोह लेगी मैसूर की ये शानदार जगहें, एक बार जरूर करें सैर

Famous Place in Mysore: अगर आप घूमने करने के शौकीन है और कहीं जाना चाहते हैं तो आप कर्नाटक एक्सप्लोरर कर सकते हैं। कर्नाटक मैसूर एक बहुत ही प्रसिद्ध स्थल है जहां का दीदार किया जा सकता है।

Update: 2023-12-20 05:30 GMT

Famous place in Mysore

Famous place in Mysore : भारत में घूमने फिरने के लिए एक से बढ़कर एक जगह मौजूद है। इन जगहों में कर्नाटक भी शामिल है जो अपनी खूबसूरती के लिए पहचाना जाता है। कर्नाटक में उत्तर के बेलगांव से लेकर दक्षिण के बेंगलुरु तक एक्सप्लोर करने के लिए एक से बढ़कर एक जगह मौजूद है। बड़ी संख्या में पर्यटक इन जगहों का दीदार करने के लिए पहुंचते हैं। यहां की समृद्धि संस्कृति और विरासत हमेशा से ही पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करती आई है। शांत समुद्री तट पर घूमने और स्वादिष्ट भोजन खाने के बाद आप एक अलग ही दुनिया में खो जाएंगे।

कर्नाटक इतनी हसीन जगह है कि इसे आसानी से एक्सप्लोर कर पाना बहुत मुश्किल है। यहां पर एक नहीं बल्कि अनगिनत स्थान है जहां पर घूमने जाया जा सकता है। अगर आप कहीं घूमना चाहते हैं तो आज हम आपको मैसूर के बारे में बताते हैं जो एक शानदार जगह है और अपने अंदर समृद्धि सांस्कृतिक विरासत समेटे हुए हैं। यह बहुत ही फेमस पर्यटक स्थल है जहां पर बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। चलिए यहां की कुछ खास जगह के बारे में जानते हैं।

मैसूर पैलेस

मैसूर में सबसे लोकप्रिय जगह यहां का पैलेस है जो बहुत ही खूबसूरती अपने अंदर समेटे हुए। इसमें जो वास्तुकला देखने को मिलती है उसे देखने के लिए दूर-दूर से लोग यहां पर पहुंचते हैं। इसका इतिहास भी काफी रोचक है और बताया जाता है कि आगरा के ताजमहल के बाद अगर कोई खूबसूरत इमारत है तो वह मैसूर पैलेस ही है। यहां पर लाइट शो भी होता है जो सैलानियों के बीच आकर्षण का केंद्र रहता है। अगर आप मैसूर जा रहे हैं तो आपको इस जगह का दीदार जरूर करना चाहिए। इसके अलावा आप यहां के जगनमोहन पैलेस घूमने के लिए भी जा सकते हैं।

मैसूर चिड़ियाघर

अपने घूमने की इस लिस्ट में आपको मैसूर चिड़ियाघर को भी शामिल कर लेना चाहिए। कर्नाटक की जगह जूलॉजिकल पार्क के लिए एक ट्रैवल डेस्टिनेशन मानी जाती है। यहां पर आपको कहीं तरह के पशु पक्षी देखने को मिलेंगे। 1892 में महाराजा चामराजा वोडेयार ने इसे स्थापित किया था जो आज मैसूर का सबसे प्रमुख पर्यटक स्थल है। अगर आपको पशु पक्षियों से प्रेम है तो आप इस जगह का दीदार कर सकते हैं। आप यहां पर रेल संग्रहालय भी घूमने के लिए जा सकते हैं।

रेल संग्रहालय

अगर आप मैसूर को अच्छे तरह से एक्सप्लोर करना चाहते हैं तो यहां का रेल संग्रहालय भी एक बेहतरीन जगह है। जब आप यहां जाएंगे तो आपको ऐसा अनुभव होगा कि आप ट्रेन में बैठे हुए हैं। अगर आपके साथ छोटे बच्चे हैं तो उनके साथ जाने के लिए यह जगह बिल्कुल बेस्ट है। यहां पर लाइट, टिकटिंग मशीन, घड़ियां, सिग्नल संकेत, हाथ वाले वाटर पंप देखने को मिलेंगे। यहां पर बैटरी से चलने वाली मिनी टॉय ट्रेन भी है जिसमें बैठकर आप संग्रहालय के मैदान में आराम से घूम सकते हैं। अगर आप इस जगह को पूरी तरह से एक्सप्लोर करना चाहते हैं तो ट्रेन बेस्ट ऑप्शन है।

सेंट फिलोमेना चर्च

अगर आप स्ट्रिप में कोई ऐसी जगह देखना चाहते हैं जिनका इतिहास काफी पुराना है। तो अंग्रेजों के जमाने से जुड़ी हुई यह बेहतरीन इमारत आपके लिए बेस्ट होने वाली है। मैसूर की सैंट फिलोमिना चर्च पर्यटन की दृष्टि से एक बेहतरीन जगह। यह दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी चर्च के रूप में प्रसिद्ध है। इस जगह को कैथोलिक संत और रोमन कैथोलिक की याद में बनाया गया है। अगर आप ऐतिहासिक जगह पर घूमना चाहते हैं तो यह जगह बिल्कुल बेस्ट है।

Tags:    

Similar News