Visit Punjab for Lohri Celebrations : लोहड़ी पर पंजाब की इन जगहों की करें सैर, त्योहार की मस्ती में आ जाएगा आनंद

Visit Punjab for Lohri Celebrations : लोहड़ी सिख धर्म का एक प्रसिद्ध त्यौहार है जिसे बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है।

Update: 2024-01-13 16:08 GMT

Visit Punjab for Lohri Celebrations (Photos - Social Media)

Visit Punjab for Lohri Celebrations : हर साल सबसे पहला त्यौहार जो होता है वह लोहड़ी होता है जिसे बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इसी त्योहार से पूरे साल के आने वाले त्योहारों की शुरुआत होती है। ये फसल के मौसम की शुरुआत का प्रतीक माना जाता है। पंजाब और हरियाणा में इसे बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस दिन लोग पारंपरिक वेशभूषा पहनकर अलाव जलाकर उसमें गेहूं के डंठल, गुड, मक्का, रेवड़ी चढ़ाते हैं और फिर उसके चारों तरफ घूम कर नृत्य किया जाता है और खुशी मनाई जाती है। चलिए आज हम आपको पंजाब की कुछ ऐसी जगह के बारे में बताते हैं जहां पर लोहड़ी को बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है।

स्वर्ण मंदिर

अमृतसर का स्वर्ण मंदिर सिखों का पवित्र धार्मिक स्थल है जिसका इतिहास सभी गहरा संबंध है। इसे अमृतसर की शान कहा जाता है। अपनी सुंदरता और बबीता के चलते इस मंदिर को दुनिया भर में पहचाना जाता है। स्वर्ण मंदिर के अलावा इस हरमंदिर साहिब के नाम से भी पहचाना जाता है। दुनिया भर से पर्यटक यहां पर पहुंचते हैं। सिख समुदाय के लोग बल्कि सभी धर्म के लोग यहां अपने आस्था लेकर पहुंचते हैं। यहां पर हर त्यौहार बहुत ही हर्ष उल्लास के साथ मनाया जाता है। यहां लोगों के रहने और खाने की व्यवस्था भी की जाती है। लोहड़ी के मौके पर आपको यहां के लंगर का भोजन जरूर करना चाहिए। यह भजन इतना स्वादिष्ट होता है क्या आपको ऐसा लगेगा आप अमृत खा रहे हैं।

स्वर्ण मंदिर


आनंदपुर साहिब

पंजाब के रूपनगर जिले में मौजूद आनंदपुर साहिब एक पवित्र तीर्थ स्थल है। जो सिख श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। लोहड़ी के दौरान यहां पर देश पर स्थित यात्री गुरुद्वारे में मत्था टेकने और जस्ट बनाने के लिए पहुंचते हैं। जब लोहड़ी के दौरान आप यहां पर पहुंचेंगे तो आपको बहुत अद्भुत एहसास होगा। लोगों का पंजाबी पहनावा और त्योहार की तैयारी आपका दिल जीत लेगी।

आनंदपुर साहिब


लुधियाना

पंजाब का लुधियाना बहुत प्रसिद्ध जगह है। जो लोग लोहड़ी के सांस्कृतिक और पारंपरिक रहस्यों को पास से जाना चाहते हैं उन्हें यहां पर जरूर जाना चाहिए। जब आप यहां पर पहुंचेंगे तो लोगों का ग्रुप आपको सड़कों पर भांगड़ा और गिद्दा करता हुआ दिखाई देगा। इनके चमकदार कपड़े, मजेदार डांस और तेज संगीत आपका दिल जीत लेने वाला है।

लुधियाना


जालंधर

जालंधर पंजाब के सबसे प्राचीन शहरों में से एक है। लोहड़ी के माथे पर यहां पर जोर-जोर से दर्शन बनाया जाता है। आप तो पहले यहां पर इस पर्व की तैयारियों की शुरुआत हो जाती है। अगर आप पंजाब जा रहे हैं तो लोहड़ी पर घूमने के लिए आपको इस जगह जरूर जाना चाहिए।

जालंधर


चंडीगढ़

पंजाब का चंडीगढ़ घूमने के लिए बेस्ट जगह है और लोहड़ी के मौके पर यहां की खूबसूरती देखने लायक होती है। यहां पर आप रॉक गार्डन और सुखना झील जैसे टूरिस्ट स्पॉट का दीदार भी कर सकते हैं। रोजाना हजारों की संख्या में पर्यटक यहां पर पहुंचते हैं। लोहड़ी के मौके पर यहां पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।

चंडीगढ़


Tags:    

Similar News