Best Places to Visit in Jhansi for Couples: झांसी में कपल्स के घूमने के लिए कई सारी जगहें, यहां देखें

Best Places to Visit in Jhansi for Couples: झांसी में कपल्स के घूमने के लिए भी बहुत सारी रोमांटिक जगहें हैं। जहां आप अपने पार्टनर के साथ बेस्ट क्वालिटी टाइम स्पेंड कर सकते हैं। झाँसी के पास रोमांटिक स्थलों और झाँसी के आस-पास घूमने की सबसे अच्छी जगहों के बारे में बताते हैं।

Report :  Vidushi Mishra
Update: 2023-02-03 03:25 GMT

Best Places to Visit in Jhansi for Couples

Best Romantic Places To Visit in Jhansi for Couples: महान स्वतंत्रता सेनानी रानी लक्ष्मीबाई की नगरी झांसी उत्तर प्रदेश के अवध क्षेत्र में बेतवा और पहुंज नदियों के बीच बसा एक सुंदर और ऐतिहासिक शहर है। झांसी शहर मध्य प्रदेश की सीमाओं के बहुत करीब स्थित है। झांसी में और उसके आस-पास घूमने के लिए कई खूबसूरत जगहें हैं। ऐसे आप जब कभी भी झांसी आने का प्लान बनाएं तो यहां की मशहूर जगहों पर घूमना न भूलिएगा। 

झांसी में कपल्स के घूमने के लिए भी बहुत सारी रोमांटिक जगहें हैं। जहां आप अपने पार्टनर के साथ बेस्ट क्वालिटी टाइम स्पेंड कर सकते हैं। झाँसी के पास रोमांटिक स्थलों और झाँसी के आस-पास घूमने की सबसे अच्छी जगहों के बारे में बताते हैं।

झाँसी उत्तर प्रदेश में का सबसे रोमांटिक स्थान
Most Romantic Places In or Near Jhansi Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश के झांसी शहर में या उसके आस-पास घूमने के लिए कपल्स के लिए 5 सबसे रोमांटिक डेस्टिनेशन निम्नलिखित हैं-

1. ओरछा

झांसी में घूमने के लिए ओरछा सबसे फेमस जगह है। ओरछा झांसी के पास स्थित एक छोटा लेकिन खूबसूरत शहर है। ऐतिहासिक ओरछा किला एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है और श्री राम राजा मंदिर ओरछा में एक लोकप्रिय तीर्थ स्थल है। झाँसी के पास कपल्स के लिए ओरछा सबसे रोमांटिक गेटवे में से एक है।

2. झांसी का किला

झांसी का किला झांसी की पौराणिक रानी लक्ष्मीबाई का ऐतिहासिक किला है। यह झांसी शहर का सबसे पसंदीदा पर्यटन स्थल है। इतिहास प्रेमियों के लिए झांसी का किला शहर में घूमने की सबसे अच्छी जगहों में से है।

3. दतिया

दतिया झांसी शहर के पास स्थित मध्य प्रदेश का एक छोटा सा जिला है। दतिया में प्रसिद्ध तीर्थ स्थल श्री पीतांबरा शक्ति पीठ है। झाँसी-दतिया राजमार्ग पर कई सारे रोमांटिक कैफे और रेस्तरां (ढाबे) हैं। दतिया किला (महल) झांसी शहर के पास एक ऐतिहासिक लेकिन सबसे लोकप्रिय जगह है।

4. सोनागिरी

सोनागिरी झांसी के पास दतिया जिले में स्थित एक छोटा सा शहर है। सोनागिरी एक खूबसूरत हिल स्टेशन है जहां 9वीं शताब्दी के सैकड़ों जैन मंदिर स्थित हैं। झांसी के पास यह बहुत ही शांत जगह है। 

5. बेतवा नदी

ओरछा में बेतवा नदी पर रिवर राफ्टिंग एडवेंचर का शौक रखने वाले लोगों के लिए मजेदार जगह है। अगर आप और आपका पार्टनर रोमांच प्रेमी हैं तो ओरछा शहर में बेतवा नदी की सैर करना आपके लिए सबसे बेस्ट रहेगा।

Tags:    

Similar News