Best Samosa in Lucknow: लखनऊ के सबसे स्वादिष्ट समोसे मिलते हैं यहां, नॉनवेज प्रेमियों के लिए भी अलग व्यवस्था

Best Samosa in Lucknow: अगल आप लखनऊ में हैं तो चलिए आज आपको लखनऊ की बेस्टम-बेस्ट समोसे की दुकान पर ले चलते हैं। जहां के समोसा को टेस्ट करते ही वाह-भई-वाह कहते रह जाएंगें। चलिए चलते हैं-

Report :  Vidushi Mishra
Update: 2022-12-19 02:37 GMT

लखनऊ के बेस्ट समोसे (फोटो- सोशल मीडिया)

Best Samosa in Lucknow: "जब तक रहेगा समोसे में आलू तब तक रहेगी तू मेरी सालू" बॉलीवुड का ये फिल्मी गाना तो जरूर सुना होगा आपने। ऐसे में अब सालू का तो पता नहीं लेकिन हां समोसे के आलू के तो हम भी दीवाने हैं। चाहे जितने भी फास्ट फूड, चाइनीज फूड, इटालियन फूड कोई भी फूड आ जाए, पर आलू टिक्की और आलू के समोसे की जगह कोई नहीं ले पाया है। बारिश हो और गरमा-गरम समोसे, सर्दियों में सुबह की खिली-खिली धूप हो और अदरक वाली चाय के साथ चटपटे आलू भरे समोसे मिल जाएं तो दिन बन जाता है। देखा जाए तो सबसे पसंदीदा नाश्ता के तौर पर समोसे को ही सबसे पहले याद किया जाता है। 

ऐसे में अगल आप लखनऊ में हैं तो चलिए आज आपको लखनऊ की बेस्टम-बेस्ट समोसे की दुकान पर ले चलते हैं। जहां के समोसा को टेस्ट करते ही वाह-भई-वाह कहते रह जाएंगें। चलिए चलते हैं- 

लखनऊ के फेमस समोसे
Famous samosa of Lucknow

1. शर्मा टी स्टॉल
SHARMA TEA STALL

लखनऊ की सबसे लोकप्रिय दुकान शर्मा टी स्टॉल जो 62 से ज्यादा सालों से समोसा बना रहे हैं। अब इनकी तीसरी पीढ़ी दुकान चला रही है। शर्मा जी के यहां एक दिन में औसतन 800 समोसे बनते हैं और बिकते हैं। इनके समोसे का आकार बाकी जगहों से काफी अलग होता है। यहां के समोसे चौकोर नहीं बल्कि गोल होते हैं। गोल आकार के समोसे में चटपटे आलू को पैक किया जाता है। इसके अलावा शर्मा जी के बटर लगे बन्स और शर्मा जी की प्रसिद्ध चाय भी बहुत मशहूर है।

समय: सुबह 6 बजे से शाम 6.30 बजे तक, हालांकि अक्सर समोसे शाम तक बिक जाते हैं।

स्थान: 34, त्रिलोक नाथ रोड, नोवेल्टी सिनेमा के पास, लालबाग

Location: 34, Trilok Nath Road, Near Novelty Cinema, Lalbagh

2. केवल
KEVAL

केवल की दुकान पर सुबह 6 बजे से ही दुकान खुलने के साथ ही समोसे के लिए लोगों की लाइन लग जाती है। इनके समोसे में मैदा की पतली परत और चटपटे आलू के लोग दीवाने हैं। यहां पर बैठकर खाने की सुविधा भी है। सिबतैनाबाद इमामबाड़ा के पड़ोसी परिसर में आप समोसे का आनंद ले सकते हैं।

समय: सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक।

स्थान: 177, काॅपर रोड, लालबाग, लखनऊ

Location: 177, Capper Road, Lalbagh, Lucknow

3. सहगल समोसे
SEHGAL SAMOSE

हजरतगंज से दूर एक व्यस्त और भीड़-भाड़ वाली सड़क पर एक पेड़ के नीचे स्थित सहगल का समोसा बहुत प्रसिद्ध है। नेवल किशोर रोड पर स्थित इस दुकान पर समोसे थोक के भाव बिकते हैं। इनके समोसे के आलू में इस्तेमाल होने वाले मसाले बहुत ही बेहतरीन होते हैं। चटनी के साथ परोसा जाने वाला समोसा लखनऊवासियों के बीच काफी लोकप्रिय है।

समय : दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे तक।

स्थान: नेवल किशोर रोड, ऑप। लीला सिनेमा, हजरतगंज पार्किंग के पीछे, लखनऊ

4. आकांक्षा मसाला मठरी केंद्र
AKANKSHA MASALA MATHRI KENDRA 

आकांक्षा मसाला मठरी केंद्र में कदम रखते ही आपको देसी मसालों की खुशबू और भरे रखे स्नैक्स को देखकर मन इनके लिए ललायित हो उठेगा। इनके स्नैक्स का सबसे लोकप्रिय और तेजी से बिकने वाली चीज समोसा है। इनके समोसे भी बहुत बड़े नहीं होते हैं। 

समय: दोपहर 12.30 से शाम 4.30 बजे तक

स्थान: 1. बटलर पैलेस कॉलोनी, जोप्लिंग रोड, लखनऊ; इसके अलावा 1090 क्रॉसिंग और सीएसआई बिल्डिंग के बगल में, गोमती नगर, लखनऊ

Location: 1. Butler Palace Colony, Jopling Road, Lucknow; Also 1090 Crossing & Beside CSI Building, Gomti Nagar, Lucknow


5. समोसा जंक्शन

SAMOSA JUNCTION

चटपटा समोसा से लेकर समोसा चाट, समोसा विद पनीर फिलिंग से लेकर पारंपरिक समोसा तक आपको इस समोसा जंक्शन पर मिलेगा। बहुत व्यस्त और भीड़-भाड़ वाली सड़क पर, यह संयुक्त समोसा कॉम्बो भी परोसता है, बन और पनीर के साथ, शीतल पेय के साथ और कभी-कभी आइसक्रीम भी आपको यहां मिल जाएगी। 

समय: सुबह 10 बजे से रात 9.30 बजे तक।

स्थान: 69, गौतमबुद्ध मार्ग, ऑप। बुद्ध मंदिर, लाटूचे रोड, लखनऊ

6.मिश्रा जी के समोसे
MISHRA JI KE SAMOSE

व्यस्त चौराहे पर मिठाई की एक छोटी सी दुकान, जोकि मिश्राजी के समोसे के नाम से मशहूर है। ये एक दिन में 500 समोसे बेचते हैं। भई लालकुआं वाले मिश्रा जी के समोसे आकार में बाकी जगहों से छोटा है लेकिन जायके का नंबर वन होता है। 

समय: सुबह 8 बजे से 8.00 बजे तक

स्थान: हुसैनगंज रोड, लाल कुआँ चौराहा, लखनऊ

7.क्लासिक राधे स्वीट्स
CLASSIC RADHEY SWEETS 

महानगर में क्लासिक राधे स्वीट्स की दुकान बहुत ही फेमस है। यहां पर आपको दूर से ट्रे में सजे बड़े-बड़े समोसे दिखाई देंगे। क्लासिक राधे स्वीट्स समोसे को स्वादिष्ट मीठे ड्राई-फ्रूट फिलिंग के साथ भी बनाते हैं जो बहुत ही स्वादिष्ट होते हैं। 

समय: सुबह 9 बजे से रात 10 बजे तक।

स्थान: एम-28, गोल मार्केट, क्लासिक चौराहा, महानगर, लखनऊ

8.छप्पन भोग
CHHAPPAN BHOG

मैश किए हुए आलू से भरे हुए मध्यम आकार के छप्पन भोग के समोसे बहुतों को पसंद आते हैं। सौंफ वाले आलू में भी थोड़े सूखे मेवे मिलाए जाते हैं। तो, मिश्रण में बारीक कटे हुए काजू और किशमिश के कुछ टुकड़े होते हैं। लेकिन स्वाद में बहुत ही लाजवाब लगते हैं।

समय: सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक।

स्थान: अपना बाजार, सदर, लखनऊ

9.हाजी इकबाल का समोसा
HAJI IQBAL KA SAMOSA

अब थोड़ा हटकर कि अगर आप नॉनवेज खाने के शौकीन हैं और समोसे में भी ऐसे ही नॉनवेज की तलाश है तो कीमा समोसा आपके लिए बेस्ट है। यहां रसूली फूलवाली मस्जिद के बाहर बनी इस दुकान में साल भर कीमा समोसा बिकता है। समोसा मध्यम आकार का है, जो नॉनवेज पसंद करने वालों को संतुष्ट करने के लिए पर्याप्त है।

समय: सुबह 11 बजे से रात 11 बजे तक।

स्थान: रसूली फूलवाली मस्जिद के बाहर, नखास चौराहा, लखनऊ

Tags:    

Similar News