Jhansi Shopping Markets: झांसी की इन जगहों पर सस्ते में करें वेडिंग शॉपिंग, यहां मिलेंगे एक से बढ़कर एक कलेक्शन

Jhansi Shopping Markets : झांसी उत्तर प्रदेश का ऐतिहासिक शहर है। घूमने करने के लिए अक्सर पर्यटक यहां पर पहुंचते हैं। लेकिन अगर आप शादी की शॉपिंग करना चाहते हैं तो यहां की कुछ जगह बिल्कुल बेस्ट है।

Update: 2024-08-18 04:37 GMT

Jhansi Shopping Markets ( Photos - Social Media)

Jhansi Shopping Markets : झांसी उत्तर प्रदेश का एक प्रसिद्ध ऐतिहासिक जिला है। यहां पर घूमने फिरने के लिए आपको कई सारे स्थान मिल जाएंगे जहां आपको इतिहास से रूबरू होने का मौका मिलेगा। लेकिन अगर आप झांसी में शॉपिंग करने के लिए जगह ढूंढ रहे हैं तो आज हम आपको बताते हैं कि झांसी में किन जगहों से आप अच्छी तरह से शॉपिंग कर सकते हैं। सबसे खास बात यह है कि इन जगहों पर आप बहुत कम कीमत में एक से बढ़कर एक वैरायटी के सामानों की खरीदारी कर सकते हैं।

लीला साड़ी एंड वेडिंग कलेक्शन (Leela Saree And Wedding Collection)

झांसी में मौजूद लीला साड़ी एंड वेडिंग कलेक्शन एक बहुत फेमस दुकान है। यहां पर जयपुरी साड़ी, जामदानी साड़ी, सिल्क साड़ी, डिजाइनर साड़ी और कांजीवरम के साथ बनारसी साड़ियों का बहुत अच्छा कलेक्शन मिल जाता है। आप यहां एक दर्शन से अधिक साड़ियों की खरीदारी कर सकते हैं। दुल्हन के डिजाइनर लहंगे से लेकर दूल्हे के लिए शेरवानी के साथ आपके यहां बहुत कम कीमत में अच्छी चीज मिल जाएंगी।

पता - 175 टकसाल माणिक चौक झांसी

Jhansi Shopping Markets


नखरा साड़ी एंड सूट (Nakhra Saree And Suit)

वैसे तो झांसी के सदर बाजार में कई सारी दुकान है जहां से आप शादी के लिए शॉपिंग कर सकते हैं। लेकिन अगर आपको सस्ते में शॉपिंग करनी है तो नखरा साड़ी और सूट की दुकान जाना चाहिए। यहां पर आप 5000 से लेकर 10000 के बीच दुल्हन के लिए लहंगे खरीद सकती हैं। यहां से कम कीमत में साड़ियों की खरीदारी भी की जा सकती है। दुल्हन के अलावा दूल्हे की शेरवानी और सूट भी आपको कम कीमत में यहां मिल जाएगा।

पता - 497 झांसी सदर बाजार।

Jhansi Shopping Markets


जैके स्टूडियो (J.K Studio)

एलिट सीपरी रोड में मौजूद यह जगह आपको डिजाइनर लहंगा की बहार देने वाली है। शादी के मौसम में यहां पर काफी ज्यादा भीड़ रहती है। अगर आप बहुत कम कीमत में डिजाइनर लहंगा खरीदना चाहती हैं तो आप यहां पर जा सकती हैं। लहंगे के अलावा यहां से शेरवानी भी खरीदी जा सकती है।

पता - एलिट सीपरी रोड सिविल लाइंस झांसी।

Jhansi Shopping Markets


दुल्हन साड़ी (Bridal Saree)

अन्य दुकानों की तरह दुल्हन साड़ी भी वेडिंग शॉपिंग के लिए बिल्कुल बेहतरीन जगह है। यहां से आप अपने लिए और घर वालों के लिए साड़ी की खरीदारी कर सकते हैं। दुल्हन साड़ी के आसपास कहीं सारी ऐसी दुकान है जहां पर आपको आभूषण और फुटवियर भी मिल जाएंगे। सुबह 10:00 से लेकर शाम 8:00 के बीच आप यहां जा सकते हैं।

पता - दुकान नंबर पांच सब्जी मंडी झांसी सिटी।

Jhansi Shopping Markets


Tags:    

Similar News