Ram Temples: अयोध्या ही नहीं ये राम मंदिर भी है भक्तों की आस्था का केंद्र, जानें यहां की खासियत

Ram Temples : भारत में कई सारे पर्यटक और धार्मिक स्थल मौजूद है जो लोगों के बीच काफी प्रसिद्ध है। चलिए आज हम आपको देशभर के पवित्र और प्रसिद्ध राम मंदिरों की जानकारी देते हैं।;

Update:2024-01-21 09:45 IST

Ram Temples (Photos - Social Media) 

Ram Temples : भारत एक ऐसा देश है जहां घूमने फिरने के लिए एक से बढ़कर एक स्थान मौजूद है। यहां का इतिहास, परंपरा और संस्कृति हमेशा ही लोगों को अपनी और आकर्षित करती आई है। बात चाहे ऐतिहासिक स्थलों की करी जाए या फिर धार्मिक और प्राकृतिक स्थान की यहां हर वह खूबसूरत जगह मौजूद है जो किसी का भी दिल जीत सकती है। इस समय अगर सबसे ज्यादा किसी धार्मिक स्थल की चर्चा हो रही है तो अयोध्या का राम मंदिर है जिसकी 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा की जाने वाली है। हर देशवासी में इस दिन को लेकर उत्सुकता देखी जा रही है और सभी इस स्वर्णिम फल के साक्षी बनना चाहते हैं। इन दिनों हर तरफ जय जय श्री राम की गूंज सुनाई दे रही है।

यह बात तो सभी जानते हैं कि अयोध्या का राम मंदिर सिर्फ भारत में ही नहीं बना है बल्कि यह विश्व स्तर पर अपनी पहचान बन चुका है और हर जगह इस बारे में चर्चा की जा रही है। अगर कोई आपसे यह पूछेगा कि अयोध्या के अलावा भारत में कहां पर राम मंदिर है जो बहुत प्रसिद्ध है भला आप उसे क्या बताएंगे। तो चलिए आज हम आपको इस सवाल का जवाब दे देते हैं और बताते हैं कि भारत में कहाँ-कहाँ पर राम जी के प्रसिद्ध मंदिर मौजूद है।

राम राजा मंदिर

उत्तर भारत में अयोध्या के अलावा कई जगह पर पवित्र और प्रसिद्ध राम मंदिर है। ऐसा ही मंदिर राम राजा है जो मध्य प्रदेश के ओरछा में मौजूद है और घूमने फिरने के लिहाज से परफेक्ट डेस्टिनेशन माना जाता है। इस मंदिर से जुड़ी मान्यता के मुताबिक यह एकमात्र ऐसा मंदिर है जहां पर भगवान राम को भगवान के रूप में नहीं बल्कि राजा के रूप में पूजा जाता है। यहां पर भगवान राम के अलावा माता सीता, लक्ष्मण, हनुमान, सुग्रीव और नरसिंह भगवान की मूर्तियां मौजूद है। कहा जाता है कि यहां पर हर दिन राजाराम को शास्त्र की सलामी दी जाती है। 

राम राजा मंदिर


त्रिप्रायर श्री राम मंदिर

केरल अपनी खूबसूरती के लिए दुनिया भर में पहचाना जाता है और यहां की अलग-अलग डेस्टिनेशंस का दीदार करने के लिए लोग दूर-दूर से पहुंचते हैं। यहां त्रिप्रायर श्री राम मंदिर मौजूद है जो बहुत प्रसिद्ध है। यह पूरे दक्षिण भारत का गौरव माना जाता है और यहां हजारों भक्त अपनी मुरादे लेकर भगवान के चरणों में पहुंचते हैं। यह मंदिर केरल के त्रिशूर जिले में मौजूद है जहां पर भगवान राम को पूजा जाता है। ऐसा बताया जाता है कि यहां पर स्थित मूर्ति की पूजन पाठ भगवान कृष्ण किया करते थे और इन्हें भगवान विष्णु का अवतार भी माना जाता है। कहते हैं कि जो भक्त यहां पर सच्चे मन से दर्शन करने आता है उसकी सारी मुराद पूरी हो जाती है।

त्रिप्रायर श्री राम मंदिर


रामास्वामी मंदिर

दक्षिण भारत के तमिलनाडु राज्य में रामास्वामी मंदिर मौजूद है जो देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर में पहचाना जाता है। यह भगवान विष्णु के अवतार श्री राम को समर्पित किया गया मंदिर है जिसका उल्लेख रामायण में भी किया गया है। रामास्वामी मंदिर के बारे में यह बताया जाता है कि यहां की दीवारों पर मौजूद वास्तुकला रामायण के समय में हुई सारी घटनाओं को दर्शाती है। इस मंदिर को दक्षिण भारतीय लोग देश का अयोध्या मानते हैं। यह देश का एक ऐसा मंदिर है जहां पर राम, सीता और लक्ष्मण के साथ शत्रुघ्न की मूर्ति भी स्थापित की गई है।

रामास्वामी मंदिर


सीता रामचंद्रस्वामी मंदिर

सीता रामचंद्र स्वामी मंदिर भारत के सबसे पुराने मंदिरों में से एक है और यह तेलंगाना में गोदावरी नदी के तट पर मौजूद है। रामनवमी और अन्य उत्सवों की मौके पर यहां पर लाखों की संख्या में भक्त दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं। इस मंदिर से जुड़ी पौराणिक कथा के मुताबिक यह वहां पर मौजूद है जहां भगवान राम सीता को लेकर लंका से वापस लाने के लिए गोदावरी नदी पार करके गए थे। इस मंदिर में भगवान राम और माता सीता की मूर्ति स्थापित है। ऐसा कहा जाता है कि जो भक्त यहां सच्चे मन से दर्शन करता है उसकी सारी मनोकामना पूरी हो जाती है।

सीता रामचंद्रस्वामी मंदिर


कालाराम मंदिर

कालाराम मंदिर देश में मौजूद भगवान श्री राम के सबसे प्रमुख मंदिरों में से एक है। यह महाराष्ट्र के शहर नासिक के पंचवटी में मौजूद है जहां रोजाना हजारों भक्त दर्शन करते हैं। इस मंदिर के बारे में बताया जाता है की एकमात्र ऐसा मंदिर है जहां पर भगवान राम के मूर्ति काले रंग की है यही कारण है कि इस कालाराम के नाम से पहचाना जाता है। इस मंदिर से जुड़ी मान्यता के मुताबिक भगवान राम की काले रंग की मूर्ति गोदावरी नदी में मिली थी। यहां पर भगवान राम के अलावा माता सीता और लक्ष्मण की मूर्ति भी मौजूद है।

कालाराम मंदिर


Tags:    

Similar News