Bhopal Famous Tea Point: भोपाल के इस फेमस कैफे में पिए शहद की स्पेशल चाय

Bhopal Famous Tea Point: भोपाल मध्य प्रदेश की राजधानी है। झीलों की नगरी अपने बेहतरीन स्वाद के लिए भी पहचानी जाती है। चलिए आज आपके यहां की स्पेशल चाय के बारे में बताते हैं।

Update: 2024-04-04 10:47 GMT

Bhopal Famous Moroccan Tea (Photos - Social Media)

Bhopal Famous Tea Point: खाने पीने की शौकीन अक्सर ऐसी जगह की तलाश करते हैं जहां पर उन्हें कुछ ना कुछ नया और स्वादिष्ट खाने को मिल सके। मध्य प्रदेश तो वैसे भी स्वाद का राज्य कहलाता है और यहां पर एक से बढ़कर एक व्यंजन मिलते हैं। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की बात करें तो यहां के इंडियन टी हाउस में मुरक्कन चाय मिलती है, जो लोगों के बीच काफी प्रसिद्ध है। आमतौर पर हम जब चाय पीते हैं वह दूध से बनती है। लेकिन यहां की मशहूर चाय की खास बात यह है कि इसमें दूध का इस्तेमाल नहीं होता बल्कि यह शहद और मिंट का उपयोग करके बनाई जाती है। यह दोनों चीज इस चाय के स्वाद को कई गुना बढ़ा देती है। इसमें जी चाय पत्ती का इस्तेमाल किया जाता है वह भी काफी अलग होती है।

चाय है फायदेमंद (Tea is Beneficial)

यह खास चाय पीने में बहुत स्वादिष्ट लगती है और इसके कई सारे फायदे भी हैं। इस चाय को पीने से व्यक्ति के चेहरे की चमक बनी रहती है और उसका पाचन तंत्र भी सुचारू रूप से काम करता है। इस चाय के अंदर के कई गुण मौजूद होते हैं, जो पेट में ठंडक पहुंचाते हैं और भोजन पचाने में भी यह कारगर है। मुरक्कन चाय में कैल्शियम, मैग्नीशियम, कॉपर, ब्रोंज, फ्लोराइड और सेलेनियम भरपूर मात्रा में होता है। इससे बैक्टीरिया और वायरस से लड़ने में मदद मिलती है।

Famous Moroccan Tea

देसी तड़के का है स्वाद (Taste of Desi Tadka)

वैसे तो यह चाय एक इंटरनेशनल चाय है जिसका खुद का कोई टेस्ट नहीं है। लेकिन भोपाल में इस खास तौर पर इंडियन टेस्ट के हिसाब से तैयार किया गया है। इसे बनाने में शहद का इस्तेमाल किया जाता है। यह लोगों को इतनी पसंद आती है कि अक्सर लोग यहां पर इसी चाय को पीने के लिए आते हैं। यह ₹100 प्रति ग्लास की कीमत पर यहां पर मिलती है। इस चाय की दो वैरायटी अवेलेबल है एक तो है मिंट हॉट मुरक्कन टी और दूसरी है मुरक्कन मिंट हनी इस टी। इन दोनों का ही स्वाद लाजवाब है जो लोगों को बहुत पसंद आता है।

Indian Tea House

पता - गोहर महल, 222, इकबाल खेल मैदान के बगल में, नक्कार खाना, पीर गेट एरिया, भोपाल, मध्य प्रदेश 462001

Tags:    

Similar News