Bihar Famous Place: बिहार के यह जगह है सुशांत सिंह राजपूत की फेवरेट

SSR Favorite place in Bihar बॉलीवुड के चर्चित अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने इस दुनिया को अलविदा जरूर कह दिया है लेकिन लोग आज भी उन्हें याद करते हैं। चलिए आज हम आपको उनके फेवरेट स्थान के बारे मेंबताते हैं।

Update: 2024-06-16 12:15 GMT

SSR Favorite Place in Bihar (Photos - Social Media)

SSR Favorite Place in Bihar : बॉलीवुड के शानदार अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत इस दुनिया में भले ही ना रहे हो लेकिन उनके चाहने वालों के दिलों में वह आज भी जिंदा हैं। 2020 में उन्होंने मुंबई स्थित अपने घर में आत्महत्या कर ली थी। सुशांत को सपने देखने का बहुत शौक था और वह अलग-अलग जगह पर घूमना भी पसंद करतेथे। आज हम आपको सुशांत से जुड़े कुछ ऐसे स्थानों के बारे में बताते हैं जो बेहतरीन टूरिस्ट प्लेस होने के साथ-साथ इस सुपरस्टार से जुड़ी हुई कई यादों को संजोए हुए हैं।

पूर्णिया (Purnia)

सुशांत सिंह राजपूत पूर्णिया से लेकर रहने वाले थे जो राजनीति के लिए हमेशा सुर्खियों में बना रहता है। राजनीति के अलावा इस जगह को पर्यटन स्थलों की वजह से पहचाना जाता है। पंचकूला यहां के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है और अगर आप यहां जाते हैं तो आपको इस मंदिर के दर्शन जरूर करना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि यहां जो मन्नत मांगी जाती है वह पूरी हो जाती है।


सुशांत सिंह चौक (Sushant Singh Chowk)

सुशांत सिंह राजपूत को यहां की मेयर सविता सिंह ने खास तौर पर श्रद्धांजलिदी है। उन्होंने नगर निगम की तरफ से सुशांत सिंह राजपूत के नाम पर एक सड़क और चौक का नाम रखा है। यहां के कंपनी चौक का नाम बदलकर सुशांत सिंह राजपूत चौक कर दिया गया है। 2 साल पहले इसका वीडियो भी वायरल हुआ था।



मधुबनी (Madhubani)

मधुबनी की चौक भी सुशांत सिंह राजपूत के नाम से फेमस है। दरअसल मधुबनी चौक से माता चौक की तरफ जाने वाली सड़क का नाम सुशांत सिंह राजपूत पथ कर दिया गया है। हाल ही में इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुआ था। बिहार के मधुबनी जिले को अपनी सांस्कृतिक धरोहरों के लिए पहचाना जाता है और यहां की पेंटिंग पूरे विश्व में प्रसिद्ध है।

Madhubani


सुशांत की फेवरेट जगह (Sushant's Favorite Place)

सुशांत पूर्णिया के रहने वाले थे लेकिन उनका परिवार पटना में रहता था। पटना का हर स्थान उन्हें बहुत पसंद था। यहां का बुद्ध स्मृति पार्क हो या संजय गांधी बायोलॉजिकल पार्क सभी उनकी फेवरेट जगह थे। सुशांत को रीडिंग और ड्राइविंग का शौक था इसलिए वह नाइट आउट भी किया करते थे।

Budhha Smriti Park


Tags:    

Similar News