बोकारो में लें स्वादिष्ट मुंबई फेमस भेलपुरी का स्वाद, 20 सालों से फेमस है यह दुकान
Bokaros Famous Mumbai Bhel Puri : अगर आप भेलपुरी खाने के शौकीन है तो आपको बोकारो में शानदार मुंबई की फेमस भेलपुरी का स्वाद जरूर चखना चाहिए।;
Famous Mumbai Bhel Puri (Photos - Social Media)
Bokaros Famous Mumbai Bhel : बोकारो जिला झारखंड का 11वां सबसे बड़ा जिला है।बोकारो का क्षेत्रफल 3,223 वर्ग किलोमीटर है। बोकारो जिला झारखंड के पूर्वी भाग में स्थित है। यह शहर अपने सरकारी क्षेत्र के इस्पात उद्योग के लिये प्रसिद्ध है तथा "स्टील सिटी" के नाम से जाना जाता है। बोकारो छोटानागपुर पठार में स्थित है। बोकारो जिला झारखंड का 11वां सबसे बड़ा जिला है। नाश्ते में सभी लोग कुछ ना कुछ चटपटा और अच्छा खाने की इच्छा रखतेहैं। अगर आप भी अलग-अलग चीज खाने की शौकीन है तो आज हम आपको बोकारो के सेक्टर नंबर 4 में मौजूद फेमस मुंबई भेलपुरी स्टॉल के बारे में बताते हैं। जो अपने यूनिक टेस्ट और तीन वैरायटी के लिए फेमस है। यह स्टॉल भेलपुरी की शौकीनों का पसंदीदा है और यहां लोग दूर-दूर से भेलपुरी का स्वाद लेने के लिएपहुंचते हैं।
20साल से फेमस है भेलपुरी (Bhelpuri Has Been Famous for 20 years)
जानकारी के मुताबिक के स्टाल 20 सालों से यहां पर लग रहा है। यहां पर पश्चिम बंगाल का बड़े दाने वाला मुरमुरा, पापड़ी, मूंगफली, ढोकला, सेव और आलू मिलकर जबरदस्त भेलपुरी तैयार की जाती है। ग्रह किसे बड़े ही इंटरेस्ट के साथ खाते हैं और यहां पर चटपटी भेल, दही भेलपुरी, और सेव भेल का आनंद लिया जा सकता है। इन सब की कीमत ₹80 है और हाफ प्लेट ₹50 में मिलती है।
Bokaros Famous Mumbai Bhel
एक प्लेट की कीमत 80 रूपये (Price of One Plate is Rs 80)
भेलपुरी बनाने की रेसिपी कुछ ऐसी है की सबसे पहले मुरमुरा लिया जाता है। उसके ऊपर उबले छोटे आलू, बारीक कटी हुई प्याज और धनिया मिलाया जाता है। इसके बाद पापड़ी को चूर कर उसमें दही, इमली चटनी, मीठी चटनी डाली जाती है। ऊपर से चाट मसाला और अमचूर डाला जाता है और आखिर में से और मूंगफली डालकर ग्राहकोंको दी जाती है।
Bokaros Famous Mumbai Bhel
बिक जाती है 100 प्लेट (100 Plates Are Sold)
भेलपुरी बनाने में रोजाना लगभग 20 पैकेट मुरमुरा और 10 किलो आलू लगता है। उनके स्टाल पर रोजाना 50 से 100 प्लेट भेलपुरी बिक जाती है। यह दुकान शाम 4:00 बजे से लेकर आज 10:00 बजे तक खुली रहती है।