Honeymoon Destinations Outside India: कम बजट में हनीमून पर जाने के लिए ये हैं बेस्ट जगहें, यहां का बना लीजे प्लान

Honeymoon Destinations Outside India: अगर आपको अपने पार्टनर के साथ हनीमून के लिए विदेश जाना है तो आप कम बजट में इन जगहों पर हनीमून के लिए जा सकते हैं।

Report :  Vidushi Mishra
Update: 2022-11-03 02:03 GMT

हनीमून के लिए बेस्ट जगहें (फोटो- सोशल मीडिया)

Cheap Honeymoon Destinations Outside India: शादी के बाद बहुत से लोगों का सपना होता है अपने पार्टनर के साथ हनीमून के लिए विदेश जाने का। लेकिन विदेश जाने के लिए खूब अच्छा खासा बैंक बैलेंस रखने की भी जरूरत होती है। लेकिन अगर आपको विदेश जाना ही है तो आप कम बजट में इन जगहों पर हनीमून के लिए जा सकते हैं। आइए आपको बताते हैं पार्टनर के साथ हनीमून पर जाने के लिए बेस्ट एंड चीप हनीमून डेस्टिनेशन। 

बेस्ट और खूबसूरत हनीमून डेस्टिनेशन

थाईलैंड

पार्टनर के साथ घूमने के लिए थाईलैंड बेस्ट जगह है। यहां आपको पुराने समुद्र तट और विदेशी जंगलों में घूमने का मौका मिलेंगा। इन्हीं जंगलों में कई रिजॉर्ट में रूकने की व्यवस्था भी होती है। यहां की खूबसूरत और हरी-भरी पहाड़ियां बहुत ही जबरदस्त लगती है।

इंडोनेशिया

घूमने के लिए इंडोनेशिया एकदम सही जगह है। इंडोनेशिया में 17,800 द्वीपों का घर है। ये काफी हरा-भरा और शांतिप्रिय जगह है। इंडोनिशिया दक्षिण पूर्व एशिया से ओशिनिया तक फैला हुआ है। यहां बाली भी बहुत खूबसूरत जगह है।

मालदीव

वैसे मालदीव तो हनीमून और ड्रीम डेस्टिनेशन्स में सबसे पहले गिना जाता है। यहां जाने का भी आप मन बना सकते हैं। ये हनीमून के लिए बेस्ट जगह है।

सेशेल्स

विदेश घूमने के लिए सेशेल्स बहुत सुंदर जगह है। ये अपनी सुंदरता और स्मारकीय विलासिता के लिए जाना जाता है। यहां सफेद रेत, फिरोजी पानी, शानदार रिसॉर्ट्स और होटल आपकी छुट्टियों को और भी मनोरम बना देंगे।

फिलिपींस

शादीशुदा जोड़ों के घूमने के लिए फिलिपींस बेस्ट जगह है। ये करीबन 7000 से ज्यादा द्वीपों में फैला हुआ है। यहां आपको सस्ते में बेस्ट एक्सपीरियंस मिलेगा। हरी-भरी वादियां, ऊंचे-ऊंचे पहाड़ और पूरा हॉलीवुड की मूवी वाला दृश्य देखने को मिलेगा।

मलेशिया

रोमांटिक कपल के लिए मलेशिया बेस्ट जगह है। यहां की मार्केट, लेटेस्ट बुनियादी ढांचा, प्राकृतिक सुंदरता, वन्य जीवन, संस्कृति और खाना इसे सबसे बेस्ट बनाता है।

सिंगापुर

सिंगापुर हनीमून पर जाने के लिए बेस्ट जगह है। यहां आप जमकर खरीदारी कर सकते हैं और अपने पार्टनर के साथ पार्टी और क्रूजिंग का आनंद भी ले सकते हैं।


Tags:    

Similar News