Year Beginner Budget Trip: 2024 में भारत की इन खूबसूरत जगहों की करें सैर, सिर्फ 3 हजार में कर सकते हैं ट्रिप

Year Beginner Budget Trip: यदि आप भी न्यू ईयर पर घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं, तो हमारे आज के इस आर्टिकल को जरूर पढ़ें। यहां आज हम आपको तीन राज्यों में एक्सप्लोर करने वाली जगह के बारे में बताया है जो कि आपकी मदद कर सकता है।

Update: 2023-12-21 01:45 GMT

Year Beginner Budget Trip

Year Beginner Budget Trip : सर्दी हो या गर्मी हर सीजन में सभी लोग घूमने का प्लान बनाते हैं। सभी को घूमने का बहुत शौक भी होता है। ऐसे में यदि आपसे कोई पूछे कि आप कहां घूमने जाना चाहते हैं तो सबसे पहले आपके दिमाग में दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई समेत बहुत सारी ऐसी जगहों के नाम होठों पर आते हैं लेकिन आज हम आपको आपके ही आसपास की कुछ ऐसी जगह के बारे में बताएंगे, जहां पर आप कम खर्च में भी अपनी ट्रिप को यादगार बना सकते हैं। क्योंकि अब क्रिसमस और नया साल आने वाला है। तो स्कूल में बच्चों की छुट्टियां भी शुरू हो गई है और परिवार के साथ यह सीजन घूमने के लिए सबसे अच्छा होता है। तो सभी लोग घूमने का प्लान भी बनाते हैं। दरअसल, जब न्यू ईयर और क्रिसमस पर घूमने का प्लान बनता है तो हमारे पास बजट भी बहुत कम होता है। इसलिए आज हम आपको तीन ऐसी जगह के बारे में बता रहे हैं जो आपके बजट ट्रिप में फिट हो जाएगा।

राजस्थान

नए साल का आगमन परिवार के साथ एक खास तौर से मनाने का समय होता है, और राजस्थान इसके लिए एक बेहतरीन जगह हो सकता है। यहां कई सुंदर और पॉजिटिव जगह हैं जो परिवार के साथ समय बिताने के लिए उपयुक्त हो सकते हैं। अगर आप उदयपुर जा रहे हैं, तो इस शहर का यूनिक माहौल और ऐतिहासिक स्थलों का आनंद लें। यहां के महल, झीलें, और गार्डन्स आपको राजपूताना कला और सांस्कृतिक से मिले जुले महसूस कराएंगे। स्थानीय बाजारों में छुट्टी के इस मौके पर खरीदारी करना भी एक अच्छा विकल्प हो सकता है। यदि आप ट्रिप बजट करना चाहते हैं, तो जयपुर भी एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इस शहर में हवा महल, अमेर क़िला, और जल महल जैसे स्थलों का दौरा करना बहुत ही रोमांटिक हो सकता है। यहां के बाजारों में खरीददारी करने से भी आप विशेष अनुभव प्राप्त कर सकते हैं। राजस्थान में बजट में घूमने का यह विचार आपके परिवार के साथ नए साल को यादगार बना सकता है, जब आप सभी मिलकर इस अद्वितीय राजस्थानी सौंदर्य का आनंद लेंगे।

क्यों जाएं: राजस्थान की सांस्कृतिक धरोहर, महलों की शानदारता और स्वादिष्ट राजस्थानी भोजन के लिए।

क्या देखें: हवा महल, जल महल, अमेर क़िला, और मेहरांगढ़ फ़ोर्ट, माउंट आबू।

बजट: स्थानीय बाजारों में शॉपिंग, सस्ते होटल्स और स्ट्रीट फ़ूड से बजट को कंट्रोल में रखा जा सकता है।

राजस्थान

हरियाणा

हरियाणा भारत का एक प्रदेश है जो अपनी विविधता, इतिहास, और प्राकृतिक सौंदर्य से भरा हुआ है। यहां कुछ सुंदर और महत्वपूर्ण स्थान हैं जो हरियाणा की खूबसूरती को बयान करते हैं। आप हरियाणा के इन जगहों पर जा सकते हैं। यहां आप ट्रेकिंग, पिक्चर और फोटोग्राफी, रोपवे की सवारी, माउंटेन बाइकिंग, टॉय ट्रेन की सवारी का आनंद उठा सकते हैं। यह बाग छोटे पहाड़ियों के आसपास बसा है 

क्यों जाएं: हरियाणा की सांस्कृतिक धरोहर और स्वादिष्ट हरियाणवी भोजन के लिए आप यहां जा सकते हैं।

क्या देखें: मोरनी हिल्स, ​परवाणू हिल स्टेशन, ​कसौली, चैल, नाहन

बजट: यहां आप स्थानीय बाजारों में शॉपिंग, सस्ते होटल्स और स्ट्रीट फ़ूड का आनंद उठा सकते हैं। जिससे बजट को कंट्रोल में रखा जा सकता है।

हरियाणा

महाराष्ट्र

अगर आप अपना नया साल महाराष्ट्र की मुंबई में भी मनाना चाहते हैं तो शहर से कुछ दूर स्थित माथेरान जा सकते हैं जोकि मिनी महाबलेश्वर के नाम से प्रसिद्ध है। इसके अलावा, आप मुंबई के लोनावला और खंडाला भी एक्सप्लोर कर सकते हैं। वहीं, यदि आप समुद्री तट का आनंद लेना चाहते हैं तो आप अलीबाग जा सकते हैं। यहां आपको वॉटर स्पोर्ट्स का आनंद उठाने का मौका मिलेगा।

क्यों जाएं: यहां आप कई प्रमुख पर्यटन स्थल जैसे गिरगाव चौपाटी, जुहू बीच, गेटवे ऑफ़ इंडिया, सिडनी पॉइंट, एलेफंटा केव आदि घूम सकते हैं।

क्या देखें: माथेरान, लोनावला और खंडाला, ​अलीबाग

बजट: यहां आप स्थानीय बाजारों में शॉपिंग, सस्ते होटल्स और स्ट्रीट फ़ूड का आनंद उठा सकते हैं।

महाराष्ट्र


Tags:    

Similar News