Christmas 2022: भारत की 4 ऐसी जगह जहां मनाया जाता है सबसे अच्छा क्रिसमस, आप भी बनाए यहां घूमने का प्लान

Christmas 2022: दुनियाभर में 25 दिसंबर को क्रिसमस का त्योहार पूरे धूमधाम से मनाया जाता है। मुख्य रूप से ये त्यौहार ईसाई धर्म का है लेकिन इस त्यौहार को सभी धर्म के लोग भी मानते हैं।

Report :  Anupma Raj
Update: 2022-12-02 03:13 GMT

Christmas celebration (Image: Social Media)

Christmas 2022: दुनियाभर में 25 दिसंबर को क्रिसमस का त्योहार पूरे धूमधाम से मनाया जाता है। दरअसल मुख्य रूप से ये त्यौहार ईसाई धर्म का है लेकिन इस त्यौहार को सभी धर्म के लोग भी मानते हैं। बता दें भारत में करीब ढाई करोड़ लोग क्रिश्चियन हैं और सबसे ज्यादा ईसाई केरल, तमिलनाडु, मेघालय, नगालैंड, मिजोरम, पश्‍चिम बंगाल, गोवा और मुंबई में हैं। क्रिसमस सेलिब्रेशन को लेकर सिर्फ विदेशों में धूम नहीं रहती बल्कि भारत में भी कई ऐसी जगह मौजूद हैं जो किसमस सेलिब्रेशन को लेकर काफी लाइमलाइट में रहती हैं। 

भारत में कई ऐसी जगहें हैं जहां क्रिसमस का धूम सबसे ज्यादा रहता है। अगर आप भी क्रिसमस को छुट्टियां सेलिब्रेट करने के लिए किसी शहर की तलाश में हैं तो यहां कुछ शहर के नाम दिए गए हैं, जहां जाकर आप क्रिसमस सेलिब्रेट कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं भारत के ऐसे 4 शहर जहां आप क्रिसमस मनाने के लिए हर साल आना चाहेंगे:

भारत के इन शहरों में रहता है क्रिसमस का धूम

शिलांग (Shillong)

Shillong में क्रिसमस की धूम खूब रहती है क्योंकि भारत के उत्तरपूर्वी हिस्से में काफी क्रिश्चियन आबादी है। ऐसे में आप क्रिसमस ले मौके पर अपनी फैली और फ्रेंड्स के साथ शिलांग जरूर घूमें। यहां आप शिलांग कैथोलिक कैथेड्रल, लैतुमखरा प्रेस्बिटेरियन चर्च, ऑल सेंट्स चर्च और भी बहुत कुछ देख सकते हैं। बता दें क्रिसमस की शाम को यहां टेस्टी केक और अन्य भोजन भी बांटे जाते हैं। अगर आप यहां जा रहे हैं, तो ढेरों फोटोज लेना बिल्कुल ना भूलें। 

पांडिचेरी (Pondicheery)

दरअसल पोंडिचेरी में दिसंबर माह में यहां का नजारा ही कुछ और होता है क्योंकि यहां क्रिसमस का एक अलग ही रूप देखने को मिलता है। यहां बाजार और फ्रांसीसी सड़कों को एक अलग ही ढंग से सजाया। यहां के मॉल और चर्च ऑफ द सेक्रेड हार्ट ऑफ जीसस, इमैक्युलेट कॉन्सेप्शन कैथेड्रल, अवर लेडी ऑफ असेम्प्शन चर्च, पांडिचेरी जैसे प्रसिद्ध चर्च पर लगी जगमगाती खूबसूरत लाइट पोंडिचेरी को और भी ज्यादा खूबसूरत बना देती हैं।

कोलकाता (Kolkata)

भारत में क्रिसमस मनाने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक, कोलकाता भी है। यह शहर अपने शानदार खाने और लाइट्स से चमचमाते चर्चों क लिए जाना जाता है। हालाँकि कोलकाता में मुख्य रूप से ईसाई आबादी ज्यादा नहीं है, फिर भी यहाँ के लोग इस त्योहार को उसी भव्यता के साथ मनाना पसंद करते हैं जैसे वे दुर्गा पूजा के लिए करते हैं। आप यहां क्रिसमस पर घूमने का प्लान बना सकते हैं।

गोवा (Goa)

आपको बता दें कि गोवा में क्रिसमस यहां किसी कार्निवल से कम नहीं है। यहां आप देर रात पार्टी, डांस, सिंगिंग आदि का पूरा मजा ले सकते हैं और दूसरी ओर आप गोवा के कई चर्चों में मध्यरात्रि में शामिल हो सकते हैं। रात में खूबसूरती से सजाए गए चर्चों में जाने से पहले आप अपना समुद्र तटों, राजसी किलों, मॉल और स्थानीय दुकानों की खोज में आराम में से बिता सकते हैं। इतना ही नहीं गोवा में रहते हुए, आपको स्वादिष्ट केक और मिठाइयाँ सर्व करने वाली स्थानीय बेकरियों पर जरूर जाना चाहिए।



Tags:    

Similar News