Kanpur Cloth Market: कंबल और बेडशीट इससे सस्ता कहीं नहीं, केवल 44 रुपए है शुरुआती कीमत

अगर आपके घर में शादी पार्टी होने वाली है। आप कोई गिफ्ट आइटम बल्क आर्डर में खरीदना चाहते हैं तो आपको कानपुर की एक सस्ती और अच्छी दुकान पर जाना चाहिए। जहां आपको ढेर सारी वैरायटी मिलेगी।

Update: 2024-02-07 08:21 GMT

Kanpur Cloth Market (Photos - Social Media)

Kanpur Cloth Market : जब भी हम खरीदारी करने के लिए बाजार में निकलते हैं तो ऐसी जगह की तलाश करते हैं, जहां हमें कम दाम में एक से बढ़कर एक चीज खरीदने के लिए मिल जाए। हर शहर में कोई ना कोई बाजार ऐसा होता ही है जो अपने सस्ते सामानों के लिए प्रसिद्ध होता है। अगर आप भी खरीदारी करने के शौकीन है, और कानपुर में रहते हैं। तो आज हम आपको यहां के एक ऐसे मार्केट के बारे में बताते हैं। जहां से आप बहुत ही कम कीमत में कंबल और चद्दर की खरीदारी कर सकते हैं।

44 रुपए में खरीदें कंबल

कानपुर की इस शॉप पर आपको सिर्फ ₹44 की स्टार्टिंग रेंज से कंबल मिलना शुरू हो जायेंगे। इसके अलावा आप यहां से बेडशीट सेट भी खरीद सकते हैं। वह भी आपको बहुत कम कीमतों में मिलने वाला है। अगर शादी पार्टी के लिए आपको बल्क में ऑर्डर देना है, साथ ही साथ आपको सामान की शानदार सी पैकिंग भी करवानी हैं। तो यहां पर वह भी सुविधा अवेलेबल है। आप आराम से यहां पर आकर अपनी पसंदीदा चीजों की खरीदारी कर सकते हैं।


मिलेगी ये चीजें

कानपुर की इस दुकान पर आपको ₹44 की स्टार्टिंग रेंज से ब्लैंकेट, ₹100 की स्टार्टिंग रेंज से बेडशीट, वहीं वूलन टोपियां सिर्फ ₹20 में मिल जाएगी। आप यहां से सिंगल टावेल, कर्टन, टॉवल सेट, कस्टमाइज सेट सब कुछ खरीद सकते हैं।


कहां है दुकान

ये दुकान व्होलसेल में खरीदारी करने वाले लोगों के लिए बिल्कुल बेस्ट है। इसका नाम Clover है जो फेमस ब्रांड बड़े पापा का ही सब ऑर्डिनेट है। यहां खरीदारी करने के लिए आपको 79/46 बांस मंडी चौराहा, कोपरगंज, कानपुर, उत्तर प्रदेश जाना होगा। आप चाहे तो 8127072223 पर कांटेक्ट भी कर सकते हैं।

Tags:    

Similar News