Delhi Ke Mashoor Chole Kulche: क्या आपने खाएं हैं दिल्ली के मशहूर साइकिल वाले छोले कुलचे, उँगलियाँ चाटते रह जायेंगे आप

Delhi Ke Mashoor Cyclewale Chole Kulche: आज हम आपके लिए दिल्ली का एक फेमस छोला भटूरा लेकर आये हैं जो भारत में ही है बल्कि विदेशों में भी काफी मशहूर है।

Update: 2023-08-05 04:38 GMT
Delhi Ke Mashoor Cyclewale Chole Kulche (Image Credit-Social Media)

Delhi Ke Mashoor Cyclewale Chole Kulche: छोले भटूरे सिर्फ खाना नहीं बल्कि मूड है। दिल्ली में आपको कई जगहों पर बेहतरीन छोले भटूरे का स्वाद चखने को मिल जायेगा। वहीँ यहाँ का छोला भटूरा आपको पंजाब के ऑथेंटिक छोले भटुरे का स्वाद याद दिला देगी। वहीँ अगर आप दिल्ली आ रहे हैं तो इस पंजाबी व्यंजन को खाना मत भूलियेगा। आपको बता दें कि दिल्ली में ऐसे कई स्थान हैं जो अपने स्वादिष्ट छोले भटूरे के लिए जाने जाते हैं, उनमें से कुछ पूरे देश में जाने जाते हैं। वहीँ आज हम आपके लिए दिल्ली का एक फेमस छोला भटूरा लेकर आये हैं जो भारत में ही है बल्कि विदेशों में भी काफी मशहूर है।

दिल्ली के सुभाष नगर के प्रसिद्ध साइकिल वाले छोले कुलचे

देश की राजधानी हमेशा से ही अपने लाजवाब खाने के लिए जाना जाता है वहीँ यहाँ का स्ट्रीट फ़ूड भी बेहद कमाल का है। आपको यहाँ की गलियों में एक से बढ़कर एक बेहतरीन स्वाद मिल जायेगा। यहाँ के खाने की खुशबू आपकी भूख और बढ़ा देगी। ऐसा ही स्वाद आपको मिलेगा दिल्ली के सुभाष नगर के प्रसिद्ध साइकिल वाले छोले कुलचे का। जिसका खाना न सिर्फ बेहद टेस्टी है बल्कि इसमें बहुत ही कम तेल का प्रयोग किया गया है। इसको प्यारे लाल के छोले कुलचे के नाम से भी लोग जानते हैं। उन्होंने अपने बच्चों की पढ़ाई से लेकर उनकी शादी तक सब इस साइकिल पर चोल कुलचे बेचकर ही की। यहाँ का तवे वाला भटूरा काफी प्रसिद्ध है जिसका स्वाद भी काफी अच्छा और अलग सा है। इसमें आपको आलू की स्टफिंग भी मिलेगी और कि ये तवे वाले भटूरे 20 घंटों तक फ्रेश रहते हैं। इसके अलावा इन भटूरों में आपके हाजमे का ख्याल रखते हुए अजवाइन भी डाली जाती है।

Full View

यहाँ आपको तवे वाले भटूरे दो पीस 90 रूपए प्रति प्लेट में मिलेगा। साथ ही आपको एक नया स्वाद भी यहाँ मिलेगा जहाँ आप भीगे हुए कुलचे खाएंगे। ये एकदम अलग डिश है जिसे चखना आप ज़रूर चाहेंगे। तवे भटूरो को पंजाब में लुचियाँ बोला जाता है जो काफी फैट फ्री हैं और इसे काफी हेल्दी भी कहा जाता है। यहाँ सालों से लोग आ रहे हैं और यहाँ का स्वाद चखते रहे हैं। वहीँ उन्हें कई बार विदेशों में चलकर अपने स्वाद का मैजिक बाहर दिखने के भी ऑफर मिलते रहे हैं। इन छोलों की एक और खासियत है कि ये आपको बिना लहसुन प्याज़ के मिल जाएंगे।

Tags:    

Similar News