×

Agra Famous Street Food: आगरा जाएं तो ज़रूर खाएं ये लाजवाब स्ट्रीट फूड्स, देखते ही मुँह में आ जायेगा पानी

Agra Famous Street Food: आगरा के कुछ प्रसिद्ध स्ट्रीट फूड आइटम हम आपके लिए लेकर आये हैं,जिन्हे आपको ज़रूर ट्राय करना चाहिए।

Shweta Shrivastava
Published on: 4 Aug 2023 5:30 AM GMT
Agra Famous Street Food: आगरा जाएं तो ज़रूर खाएं ये लाजवाब स्ट्रीट फूड्स, देखते ही मुँह में आ जायेगा पानी
X
Agra Famous Street Food (Image Credit-Social Media)

Agra Famous Street Food: उत्तर प्रदेश में स्थित सबसे खूबसूरत स्मारकों में से एक शहर है आगरा। जिसका नाम आते ही आपने ज़हन में ताज महल का एक चित्र ज़रूर खिंच जाता होगा। लेकिन इस शहर में और भी बहुत कुछ है, समृद्ध संस्कृति, सुंदर वास्तुकला, मुगलई भोजन और आगरा का पेठा। आगरा में आपको लोकल उत्तरी स्वाद और मुगल व्यंजनों का मिश्रण मिलेगा। हालाँकि, आगरा का स्ट्रीट फूड कुछ ऐसा है जिसे देखकर आपके मुँह में पानी आ जायेगा। और अगर आप यहाँ आ रहे हैं तो आपको इसे बिलकुल भी छोड़ना नहीं चाहिए क्योंकि यहाँ आपको एक से बढ़कर एक लाजवाब व्यंजन मिलेंगे। यहां आगरा के कुछ प्रसिद्ध स्ट्रीट फूड आइटम हम आपके लिए लेकर आये हैं,जिन्हे आपको ज़रूर ट्राय करना चाहिए।

आगरा के प्रसिद्ध स्ट्रीट फूड्स


1. आगरा का पेठा: पंछी पेठा

आगरा ताज महल और अपने पेठे दो चीज़ों के लिए बेहद प्रसिद्ध है। आगरा पहुंचकर अगर आपने पेठा नहीं खाया तो आपकी यात्रा अधूरी है। सदर बाज़ार में पंछी पेठा नाम की एक दुकान है जहाँ आपको सबसे स्वादिष्ट पेठा मिल जायेगा। यहाँ आपको पेठे की बेहतरीन किस्म आपको मिल जाएगी ताकि आप उनके अंगूरी पेठा, स्टैंडर्ड पेठा, केसर पेठा और कई अन्य विकल्पों का भी आनंद ले सकें। ये सभी काफी फ्रेश और उम्दा स्वाद के साथ आपको मिलेंगे।

2. आगरा चाट हाउस की टिक्की

आगरा चाट हाउस में आपको चाट गली में सबसे बेहतरीन चाट मिल जाएगी। चैट गली में स्वादिष्ट स्ट्रीट फूड आइटम परोसने वाली अनगिनत दुकानें हैं। लेकिन यहाँ की सबसे बेहतरीन चाट आपको यहाँ मिल जाएगी। ऐसे में आपको आगरा चाट हाउस की टिक्की ज़रूर टेस्ट करनी चाहिए। यहाँ की टिक्की में आपको एक अलग ही स्वाद मिलेगा जिसके ऊपर छोले, चटनी और कुछ प्याज डाले जाते हैं। टिक्की निश्चित रूप से स्वाद में सबसे बेहतरीन है। जो आपको और कहीं नहीं मिलने वाला।

3. पुष्पक की बेदई

बेदई आगरा का विशेष नाश्ता है। ये मूल रूप से दाल, धनिया और कुछ मसालों से बनी पूड़ी है। पूरी को सब्जी और दही के साथ परोसा जाता है। पुष्पक फुल्लटी बाजार में एक आउटलेट है जहाँ आपको गरमागरम परतदार और स्वादिष्ट बेदई मिल जाएगी। आप इस बेड़ई का स्वाद मिठाई या उनके प्रसिद्ध कढ़ाई का दूध के साथ ले सकते हैं।

4. राम बाबू पराठा

राम बाबू पराठा भोजनालय मथुरा रोड पर स्थित है। राम बाबू परांठे विभिन्न प्रकार के परांठे परोसते हैं। वो अपने परांठे को सब्जी, दाल या करी और कुछ दही के साथ परोसते हैं। यहाँ के पराठे अपने विशाल आकार और भरपूर स्वादिष्ट स्टफिंग के लिए जाने जाते हैं। यहाँ के पराठों की हर बाइट में आपको देसी घी का स्वाद महसूस होगा।

Shweta Shrivastava

Shweta Shrivastava

Next Story