Delhi-Nainital Highway: दिल्ली से नैनीताल की यात्रा में यहां पर मिलेगा बेस्ट खाना

Best Dhaba In Delhi-Nainital Highway : दिल्ली से नैनीताल की यात्रा करते समय बीच में ऐसे कई सारे ढाबे और रेस्टोरेंट आते हैं जहां पर आपको स्वादिष्ट व्यंजन मिल जाएंगे। चलिए आज हम आपको इसके बारे में जानकारी देते हैं।

Update:2024-08-19 16:20 IST

Best Dhaba In Delhi-Nainital Highway (Photos - Social Media)

 Best Dhaba In Delhi-Nainital Highway : नैनीताल उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र में मौजूद एक बहुत ही सुंदर ही स्टेशन है। यह जगह झीलों का शहर कहलाता है क्योंकि यहां पर आपको खूबसूरत झील का दीदार करने को मिल जाएगा। दिल्ली और नैनीताल के बीच की दूरी 290 किलोमीटर है और अगर आप गाड़ी से जा रहे हैं तो सिर्फ 9 घंटे में दिल्ली से यहां पर पहुंचा जा सकता है। कर से यह सफर बहुत ही शानदार लगता है। दिल्ली से NH87 हाईवे होते हुए अगर आप नैनीताल जा रहे हैं तो आपको कई सारे ढाबे रेस्टोरेंट और बकरी मिल जाएगी जो की बहुत प्रसिद्ध है। यहां पर आपको खाने पीने से लेकर आराम करने की सुविधा मिल जाएगी। अगर आप खाने पीने की शौकीन है और इन जगहों पर रुकना चाहते हैं तो आसानी से यहां जा सकते हैं। चलिए इन जगहों के बारे में जानते हैं।

शिव टूरिस्ट ढाबा (Shiv Tourist Dhaba Delhi-Nainital Highway)

दिल्ली से 1 घंटे की ड्राइव करने के बाद आपको सबसे पहले शिवा टूरिस्ट ढाबा दिखाई देगा। यह ढाबा खाने पीने के साथ अपनी कुल्फी के लिए काफी फेमस है। यहां पर आपको आलू, प्याज, गोभी, मूली समेत कई वैरायटी के घर में पराठे खाने को मिल जाएंगे। किसी के साथ आप बटर टोस्ट और चाय के साथ नॉर्थ इंडियन थाली का आनंद भी ले सकते हैं। 175 रुपए में हर व्यक्ति को यहां अच्छा खाना मिल जाता है।

पता: यह ढाबा एनएच-09 दिल्ली हापुर रोड हापुर उत्तर प्रदेश में है।

Shiv Tourist Dhaba

उड्डपीवाला (Uddpiwala Dhaba Delhi-Nainital Highway)

सफर का दूसरा पड़ाव आपके सामने उड्डपीवाला पड़ने वाला है। जहां के हरे भरे माहौल में खाना खाने का आनंद ही अलग है। यहां पर हल्का कुरकुरा डोसा, फूली हुई इडली और इमली वाले खट्टे चावल काफी फेमस है। कनाडा स्वादिष्ट होता है कि आपका पेट भर जाएगा लेकिन शायद मन ना भरे। गर्मियों के मौसम में यहां पर ठंडी छाछ मिलती है जिसे पीकर आपका मन खुश हो जाएगा। केवल ₹300 में यहां एक व्यक्ति पेट भर के खाना खा सकता है।

पता: एनएच 24 रजबपुर पुलिस स्टेशन के पास रजबपुर उत्तर प्रदेश

Uddpiwala

बार बेकर्स (Bar Bakers Dhaba Delhi-Nainital Highway)

दिल्ली नैनीताल के NH 87 हाईवे पर यह जगह आपको मिलेगी। अगर आप मीठा खाने का शौकीन है तो यहां अपनी कर रोक कर शानदार व्यंजनों का आनंद ले सकते हैं। यहां पर आपको सैंडविच, क्रीम रोल, पेस्ट्री, पेटीज खाने को मिलेंगे जो काफी पॉपुलर है। अदरक की चाय और कई सारे स्नेक्स भी आपके यहां मिल जाएंगे।

पता: बरार प्लाजा, बिलासपुर उत्तर प्रदेश।

Bar Bakers

 

Tags:    

Similar News